Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़-रायपुर DEO दफ्तर से प्राइवेट स्कूलों की फाइलें गायब, कांग्रेस ने 500 करोड़ वसूली का लगाया आरोप
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़-रायपुर DEO दफ्तर से प्राइवेट स्कूलों की फाइलें गायब, कांग्रेस ने 500 करोड़ वसूली का लगाया आरोप

    By August 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़-रायपुर DEO दफ्तर से प्राइवेट स्कूलों की फाइलें गायब, कांग्रेस  ने 500 करोड़ वसूली का लगाया आरोप
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर.

    जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय रायपुर के मान्यता शाखा से प्राइवेट स्कूलों के मान्यता संबंधित कई शासकीय फाइलें गायब हो गई हैं। इस संबंध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रवक्ता का आरोप है कि आरटीइ और महंगे फीस वसूली के शासकीय दस्तावेजों को विभाग के मान्यता अधिकारी ने गायब कर दिया है। उन्होंने इस संबंध में कलेक्टर को एसपी को एफआईआर करने के लिए ज्ञापन सौंपा है।

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी का आरोप है कि शिक्षा विभाग के आला अधिकारी और प्राइवेट स्कूलों के मिलीभगत से निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार 2009 के तहत प्रदेश में गरीब बच्चों का हक छीना जा रहा है। जरूरतमंद छात्रों के स्थान पर बड़े घर के बच्चों को एडमिशन दिया जा रहा है। बिना फी नियामक 2020 लागू हुए प्राइवेट स्कूल संचालक मनमाना फीस वसूल रहे हैं। हर साल रायपुर जिले में ही सालाना करीब 500 करोड़ से अधिक रुपये की उगाही की जा रही है। पालकों और छात्रों को लूटा जा रहा है। कांग्रेस प्रवक्ता तिवारी ने रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह और पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह को सौंपे शिकायत पत्र में आरोप लगाया है कि निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 एक अप्रैल 2010 से लागू है। इस कानून के अनुसार सत्र 2011-12 से बिना मान्यता के कोई विद्यालय जिला रायपुर में संचालित नहीं रह सकता है, जिस मान्यता को पाने के लिए प्रत्येक अशासकीय विद्यालयों को निर्दिष्ट प्रारुप-1 में आवेदन करना होगा और तीन साल में दोबारा प्रारुप-1 में आवेदन कर मान्यता का नवीनीकरण कराना होगा।

    'प्राइवेट स्कूलों की कई फाइलें गायब'
    उन्होंने शिकाय पत्र में लिखा कि प्रत्येक प्रारुप-1 को जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से पब्लिक डोमेन में सार्वजानिक नहीं किए जाने के कारण मुझे सूचना का अधिकार कानून के तहत आवेदन की प्रक्रिया अंतर्गत कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर के लोक सूचना अधिकारी माइकल मिंज के जारी पत्र दिनांक तीन जुलाई 2024 के निर्देशानुसार उक्त अभिलेखों का निरीक्षण करने चार जुलाई 2024 को 12 बजे से 3 बजे तक उपस्थित रहा, जहां निरीक्षण कराने वाले ग्रेड-2 के बाबू तरुण साहू एवं मान्यता कक्ष के रविकांत डोये ने कुछ फाइलों को मेरे सामने रखा, जिसे देखकर मालूम चला कि प्राइवेट स्कूलों के कई फाइलें गायब हैं। वर्तमान में डोये की जगह महिलांग नाम से बाबू जिम्मेदारी संभाल रहे हैं और वह भी दस्तावेज गायब रहने के कारण हैंडओवर नहीं लेना बता रहे हैं। इसकी सूचना पुलिस को नहीं दिया जाना चिंताजनक हैं।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)

    Related Posts

    पीएम मोदी ने असम से जारी की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त

    March 14, 2026

    बच्चों की कलम से: क्या आपको भी क्रिकेट पसंद है मेरी तरह?

    March 14, 2026

    दुर्ग में 247 परिवारों को मिलेगा पीएम आवास का लाभ, राज्य शासन ने दी हरी झंडी

    March 14, 2026

    एमपी में LPG संकट बढ़ा, रायसेन में चक्काजाम, उज्ज्वला सिलेंडर की बुकिंग में वृद्धि, इंडक्शन और इलेक्ट्रिक चूल्हों की मांग भी बढ़ी

    March 14, 2026

    छत्तीसगढ़ में ‘गौधाम योजना’ की शुरुआत आज, बिलासपुर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    March 14, 2026

    बस्तर में पंचायत और जगदलपुर में पार्षद चुनाव की बन रही फोटोयुक्त मतदाता सूची

    March 14, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    पीएम मोदी ने असम से जारी की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त

    March 14, 2026

    बच्चों की कलम से: क्या आपको भी क्रिकेट पसंद है मेरी तरह?

    March 14, 2026

    दुर्ग में 247 परिवारों को मिलेगा पीएम आवास का लाभ, राज्य शासन ने दी हरी झंडी

    March 14, 2026

    एमपी में LPG संकट बढ़ा, रायसेन में चक्काजाम, उज्ज्वला सिलेंडर की बुकिंग में वृद्धि, इंडक्शन और इलेक्ट्रिक चूल्हों की मांग भी बढ़ी

    March 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.