Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»अमिताभ का मतलब पता है? राज्यसभा में सभापति जगदीप धनखड़ पर बिगड़ीं जया बच्चन, हो गई नोकझोंक…
    देश

    अमिताभ का मतलब पता है? राज्यसभा में सभापति जगदीप धनखड़ पर बिगड़ीं जया बच्चन, हो गई नोकझोंक…

    By August 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अमिताभ का मतलब पता है? राज्यसभा में सभापति जगदीप धनखड़ पर बिगड़ीं जया बच्चन, हो गई नोकझोंक…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    राज्यसभा में जब सभापति जगदीप धनखड़ ने जया बच्चन को ‘जया अमिताभ बच्चन’ कहकर पुकारा तो एक बार फिर उन्होंने आपत्ति जताई और फिर तीखी नोकझोंक शुरू हो गई।

    जया बच्चन ने तुरंत अपनी सीट से खड़ी होकर कहा, आपको अमिताभ का मतलब पता है? एक सप्ताह पहले इसी बात पर उनकी उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह से भी नोकझोंक हो गई थी।

    उन्हें जया अमिताभ बच्चन कहकर संबोधित करते पर उन्होंने आपत्ति जताई थी और कहा था, सर, सिर्फ जया बच्चन बोलते तो काफी हो जाता।

    इसके बाद सिंह ने कहा था कि उनका नाम आधिकारिक रूप से ‘जया अमिताभ बच्चन’ ही दर्ज है। जया बच्च ने कहा था, ये कोई नया तरीका है कि महिलाएं अपने पति के नाम से जानी जाएं। उनका कोई अस्तित्व नहीं है। उनकी कोई उपलब्धि नहीं है। ये जो नया शुरू हुआ है..।

    सोमवार को कार्यवाही के दौरान जगदीप धनखड़ ने उनको इसी नाम से पुकारा तो जया बच्चन ने कहा, मुझे उम्मीद है कि अपको अमिताभ का मतलब पता होगा? मुझे अपने पति और उनकी उपलब्धियों पर गर्व है।

    लेकिन आप सब ने यह नया ड्रामा शुरू कर दिया है। ऐसा पहले कभी नहीं होता था। अमिताभ का मतलब होता है आभा, जो कभी मिट नहीं सकती।

    Chair se aapka naam wahi liya jaega jo aapne likhwaya hai.

    Aap Jaya Amitabh Bachchan likhwaoge to wo liya jaega aap "Sansad" likhwaoge to waisa jaega..!! pic.twitter.com/lAXbMg8wMo

    — Mayur Mogre (@MayurMogre2) August 5, 2024

    उपराष्ट्रपति ने बताया कि अगर वह चाहती हैं तो अपना नाम इलेक्शन सर्टिफिकेट में बदलवा भी सकती हैं। इसकी एक प्रक्रिया है।

    उन्होंने कहा, अमिताभ बच्चन की उपलब्धियों पर पूरे देश को गर्व है। जया जी, मैंने आपका वही नाम लिया है जो कि इलेक्शन सर्टिफिकेट पर है और यहां दर्ज है। धनखड़ ने कहा कि नाम बदलने की जो प्रक्रिया है उसका लाभ मैंने खुद उठाया था।

    धनखड़ ने आगे कहा, मैं फ्रांस गया था और मैं जिस होटल में रुका उसके मैनेजर ने कहा कि यहां दुनियाभर के आईकॉन के फोटो लगे हैं।

    मैं जब देखने गया तो वहां अमिताभ बच्चन की तस्वीर लगी थी। पूरे देश को अमिताभ बच्चन पर गर्व है।

    इसके बाद जब सभापति धनखड़ ने मनोहर लाल खट्टर का नाम लिया तो जय बच्चन ने मुस्कुराते हुए कहा कि इनके नाम के आगे इनकी पत्नी का भी नाम लिया जाए। हालांकि दोनों की मुस्कुराहट के साथ ही यह बहस खत्म हो गई।

    The post अमिताभ का मतलब पता है? राज्यसभा में सभापति जगदीप धनखड़ पर बिगड़ीं जया बच्चन, हो गई नोकझोंक… appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)

    Related Posts

    उरी में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में पाकिस्तानी आतंकी ढेर, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

    March 15, 2026

    घर में PNG कनेक्शन है तो अब नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर, सरकार का अहम निर्णय

    March 15, 2026

    अवैध धर्मांतरण से हुई शादी में पैदा हुआ बच्चा किस धर्म का होगा? सरकार तैयार कर रही है कानून

    March 15, 2026

    AI और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल से डेटा सेंटरों की बिजली मांग 800% तक बढ़ेगी, 2031-32 तक 13.56 गीगावॉट की जरूरत

    March 15, 2026

    हिमालय के जंगलों में गिरावट, सरकारी रिपोर्ट ने किया खुलासा- 2 साल में 2.2% ग्रीन कवर गायब

    March 15, 2026

    LPG संकट पर राहत: 92 हजार टन गैस लेकर भारत पहुंचेंगे दो विशाल जहाज

    March 14, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    SSP का जंबो ट्रांसफर ऑर्डर: रायगढ़ में 219 पुलिसकर्मी इधर से उधर, कई ASI बदले गए

    March 15, 2026

    बलरामपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: अफीम की अवैध खेती के बाद वर्षों से जमे 58 पटवारी हटाए गए

    March 15, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बयान: सिंधी समाज की एकजुटता प्रशंसनीय

    March 15, 2026

    उरी में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में पाकिस्तानी आतंकी ढेर, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

    March 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.