Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देने जल्द शुरू होगा धार्मिक पर्यटन टूरिज्म पैकेज: पर्यटन मंत्री लोधी
    मध्यप्रदेश

    स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देने जल्द शुरू होगा धार्मिक पर्यटन टूरिज्म पैकेज: पर्यटन मंत्री लोधी

    By August 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देने जल्द शुरू होगा धार्मिक पर्यटन टूरिज्म पैकेज: पर्यटन मंत्री लोधी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल : पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने कहा कि मध्यप्रदेश ने धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पर्यटन के ऐसे कई दार्शनिक स्थल है, जो विश्व पटल पर अंकित है। प्रदेश के ऐसे बहुत से अनछुएं धार्मिक और पर्यटन स्थल है जो रमणीय और अद्भुत तो है। लोगों की पहुँच से न सिर्फ दूर है बल्कि इसकी पूर्ण जानकारी से भी पर्यटक वाकिफ नहीं है। ऐसे स्थलों तक आमजन आसानी से दर्शन लाभ लें सकें इसके लिये जल्द ही धार्मिक पर्यटन टूरिज्म पैकेज को शुरू किया जायेगा। लोधी मंगलवार को मंत्रालय में पर्यटन विभाग की समीक्षा कर रहे थे।

    राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लोधी ने कहा कि धार्मिक पर्यटन टूरिज्म पैकेज की कार्य-योजना को जल्द ही मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा। इसमें विभिन्न चिन्हित स्थलों के रूट तय कर बस की व्यवस्था की जायेगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह धर्मस्व विभाग तीर्थ दर्शन योजना को प्रोत्साहित करता है। उसी प्रकार प्रादेशिक स्तर पर ऐसी योजना के शुरू होने से पर्यटन के क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि एमपीटी के होटल्स के मैन्यू में स्थानीय व्यंजनों को शामिल किया जायेगा। उन्होंने सभी होटलों में प्लास्टिक फ्री पानी की व्यवस्था किये जाने के निर्देश दिये। लोधी ने कहा कि जिन स्थानों पर पर्यटकों की आवागमन ज्यादा है, वहां पर अतिरिक्त कक्षों के निर्माण कराये जायें। उन्होंने कहा कि जिन जिलों में पर्यटन स्थल है, उन पर्यटन स्थलों के आस-पास स्वागत द्वार बनायें जायें, जिसमें उस पर्यटन स्थल की जानकारी विस्तृत रूप से अंकित की जाये।

    प्रमुख सचिव पर्यटन शिवशेखर शुक्ला ने पिछले आठ माह में अर्जित विशिष्ट उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया कि विभाग द्वारा महिलाओं के लिये सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना के तहत 74 कार्य-शालाओं का आयोजन कर 3986 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही स्कूल एवं महाविद्यालय की 11847 बालिकाओं और युवतियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। पर्यटन केन्द्र पर महिला कार्यकर्ताओं/हितधारकों की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न पर्यटन उद्यमों से संबंधित 2563 महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने जानकारी दी कि ग्रामीण पर्यटन अंतर्गत 123 नये होम-स्टे ले आउट किये गये, 104 नवीन होम-स्टे का कार्य प्रगति पर है तथा 29 नये होम स्टे के निर्माण कार्य पूर्ण कर लिये गये। 33 होम-स्टे का संचालन प्रारंभ किया गया एवं 10 होम-स्टे का पंजीयन कराया गया है।

    मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड के एमडी टी. इलैया राजा ने निर्माण कार्यों, बोर्ड क्लब की जानकारी, वार्षिक आयोजन के तहत आने वाले फेस्टिवल की कार्य-योजना एवं विभिन्न निर्माण कार्यों की जानकारी साझा की। इस अवसर पर पर्यटन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)

    Related Posts

    भोपाल के 6 प्राइवेट हॉस्पिटल 1 अप्रैल से हो सकते हैं बंद, सीएमएचओ ने रिन्यू न करने पर भेजा नोटिस

    March 13, 2026

    भोपाल सेक्स रैकेट: दो बहनों के मामले में नए राज खुलते हैं, जानें सिंडिकेट की इनसाइड स्टोरी

    March 13, 2026

    MP में सीजन की पहली लू का अलर्ट: रतलाम, नर्मदापुरम और धार में हीट वेव, 14-15 मार्च को बारिश की संभावना

    March 13, 2026

    आइसर की नई तकनीक से सेमीकंडक्टर निर्माण में सुधार, स्वदेशी माइक्रोफैब्रिकेशन से बढ़ेगी गति

    March 13, 2026

    MP के तीन तहसीलों के 14 गांवों में मिला लौह अयस्क का खजाना, सरकार को होगा बड़ा फायदा

    March 13, 2026

    MP का शहर जल्द जुड़ेगा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से, हाईस्पीड रोड प्रोजेक्ट को दी हरी झंडी

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    “BCCI का बड़ा कदम: T20 टीम से बाहर हुए क्रिकेटर को मिलेगा अवॉर्ड, राहुल द्रविड़ भी होंगे सम्मानित”

    March 13, 2026

    भोपाल के 6 प्राइवेट हॉस्पिटल 1 अप्रैल से हो सकते हैं बंद, सीएमएचओ ने रिन्यू न करने पर भेजा नोटिस

    March 13, 2026

    भोपाल सेक्स रैकेट: दो बहनों के मामले में नए राज खुलते हैं, जानें सिंडिकेट की इनसाइड स्टोरी

    March 13, 2026

    MP में सीजन की पहली लू का अलर्ट: रतलाम, नर्मदापुरम और धार में हीट वेव, 14-15 मार्च को बारिश की संभावना

    March 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.