Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»मोहनपुरा से धराए 7 लुटेरे, रात के अंधेरे में नहीं मॉर्निंग वॉक करने वालों को बनाते थे अपना शिकार
    मध्यप्रदेश

    मोहनपुरा से धराए 7 लुटेरे, रात के अंधेरे में नहीं मॉर्निंग वॉक करने वालों को बनाते थे अपना शिकार

    By August 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मोहनपुरा से धराए 7 लुटेरे, रात के अंधेरे में नहीं मॉर्निंग वॉक करने वालों को बनाते थे अपना शिकार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    उज्जैन ।    31 जुलाई से 2 अगस्त के बीच अचानक शहर में सुबह-सुबह लूट की इतनी वारदात बढ़ गई कि पुलिस खुद इस बात से परेशान हो गई थी कि आखिर शहर में ऐसा कौन सा गिरोह सक्रिय हो गया है, जो कि मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों को अपना शिकार बनाता है। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देशन में एक टीम बनाई थी जिसे इस तरह की वारदातों को रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई की और 7 लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से तीन मोटरसाइकिल, एक मोबाइल, एक मंगलसूत्र जब्त कर लिया। थाना नीलगंगा क्षेत्र में पांच दिनों पहले सुबह के समय आम जनता के साथ अज्ञात आरोपियों द्वारा मोबाइल छीनने एवं मंगलसूत्र झपटने की घटनाएं घटित की गई थीं, जिस पर थाना नीलगंगा, नानाखेड़ा एवं सायबर सेल की संयुक्त टीमों द्वारा एक ही प्रकार का तरीका वारदात होने से लूट एवं चैन स्नैचिंग के पुराने आरोपियों का रिकॉर्ड खंगाला गया। टीम द्वारा घटना स्थल व आसपास के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे गए, साथ ही सायबर सेल की मदद से तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किए गए थे। लेकिन आज सुबह पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी उज्जैन शहर में है। जानकारी मिलने पर थाना नीलगंगा एवं नानाखेड़ा द्वारा संयुक्त रूप से टीम बनाकर बड़नगर रोड़ पर मोहनपुरा गांव की रेलवे क्रॉसिंग के पास बदमाशों की घेराबंदी कर सात आरोपियों को पकड़ा। पुलिस से बचकर भागते वक्त दो आरोपियों के पैर में चोट आई है। आरोपियों से थाना नीलगंगा की घटना में लूटा गया मोबाइल, थाना नानाखेड़ा में लूटा गया मशरुका सोने का मंगलसूत्र एवं घटना में प्रयुक्त तीन मोटरसाइकल क्रमांक- MP-09 DM-2873, MP-09 DK-9574, MP-09 ZT-5773 जब्त की गई है। आरोपियों से अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ की जा रही है ।

    सुबह-सुबह वारदात को अंजाम देकर भाग जाते थे इंदौर

    आरोपी रात्रि के समय इंदौर से मोटरसाइकिलों से उज्जैन आते थे। सुबह के समय जब लोगों का मार्निंग वॉक का समय होता है तथा सड़कों पर भीड़ कम होती है, ऐसे समय पर लोगों को टारगेट बनाकर लूट की घटनाओं को अंजाम देते हैं एवं घटना घटित कर शहर के अन्य रास्तों से इंदौर भाग जाते थे। आरोपीगण पूर्व में भी लूट एवं चैन स्नैचिंग की घटनाओं में संलिप्त रहे हैं। आरोपियों के विरुद्ध इंदौर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लूट, चोरी, हफ्ता वसूली के अपराध पंजीबद्ध हैं।

    यह आरोपी हुए गिरफ्तार

    1- करण उर्फ लक्की पिता घनश्याम उम्र 19 वर्ष निवासी- गोविन्द नगर खारचा बाणगंगा इंदौर
    2- विशाल पिता कमल सिंह उम्र 19 वर्ष निवासी- गली नम्बर- 07 गोविन्द नगर खारचा इंदौर
    3- दीपेश पिता दिनेश उम्र 31 वर्ष निवासी- म.नं. 331/2 गोविन्द नगर खारचा इंदौर
    4- ओम पिता ओमनारायण उम्र 18 वर्ष निवासी- हरिपब्लिक स्कूल वाली गली थाना हीरानगर इंदौर
    5- अभिशेक उर्फ भय्यु पिता दुलेसिंह उम्र 20 वर्ष निवासी- गोविन्दनगर खारचा इंदौर
    6- रोशन पिता आंन्द सिंह उम्र 19 वर्ष निवासी- गढ़वाली मंदिर के पास, थाना सेक्टर 7, इन्द्रानगर फरीदाबाद हरियाणा हाल लक्की उर्फ करण का घर गोविन्द नगर खारचा इंदौर
    7- सुधांशु उर्फ बाबु पिता शिव शंकर उम्र 20 वर्ष निवासी- म.नं. 175/1 यादव नगर बाणगंगा इंदौर स्थायी पता संत कबीर पथ खौफ दरबाजा बड़नगर जिला उज्जैन
     
     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)

    Related Posts

    भोपाल के 6 प्राइवेट हॉस्पिटल 1 अप्रैल से हो सकते हैं बंद, सीएमएचओ ने रिन्यू न करने पर भेजा नोटिस

    March 13, 2026

    भोपाल सेक्स रैकेट: दो बहनों के मामले में नए राज खुलते हैं, जानें सिंडिकेट की इनसाइड स्टोरी

    March 13, 2026

    MP में सीजन की पहली लू का अलर्ट: रतलाम, नर्मदापुरम और धार में हीट वेव, 14-15 मार्च को बारिश की संभावना

    March 13, 2026

    आइसर की नई तकनीक से सेमीकंडक्टर निर्माण में सुधार, स्वदेशी माइक्रोफैब्रिकेशन से बढ़ेगी गति

    March 13, 2026

    MP के तीन तहसीलों के 14 गांवों में मिला लौह अयस्क का खजाना, सरकार को होगा बड़ा फायदा

    March 13, 2026

    MP का शहर जल्द जुड़ेगा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से, हाईस्पीड रोड प्रोजेक्ट को दी हरी झंडी

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    “BCCI का बड़ा कदम: T20 टीम से बाहर हुए क्रिकेटर को मिलेगा अवॉर्ड, राहुल द्रविड़ भी होंगे सम्मानित”

    March 13, 2026

    भोपाल के 6 प्राइवेट हॉस्पिटल 1 अप्रैल से हो सकते हैं बंद, सीएमएचओ ने रिन्यू न करने पर भेजा नोटिस

    March 13, 2026

    भोपाल सेक्स रैकेट: दो बहनों के मामले में नए राज खुलते हैं, जानें सिंडिकेट की इनसाइड स्टोरी

    March 13, 2026

    MP में सीजन की पहली लू का अलर्ट: रतलाम, नर्मदापुरम और धार में हीट वेव, 14-15 मार्च को बारिश की संभावना

    March 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.