Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»सुबह 11 से शाम 6 बजे तक चलेगा PCC दफ्तर, गेट पर लगाया बोर्ड, प्रवक्ता ने हटाया
    मध्यप्रदेश

    सुबह 11 से शाम 6 बजे तक चलेगा PCC दफ्तर, गेट पर लगाया बोर्ड, प्रवक्ता ने हटाया

    By August 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सुबह 11 से शाम 6 बजे तक चलेगा PCC दफ्तर, गेट पर लगाया बोर्ड, प्रवक्ता ने हटाया
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     भोपाल ।   मध्य प्रदेश कांग्रेस अजीबोगरीब निर्णय लेने के कारण चर्चा में बनी रहती है। अब एक नया फरमान जारी हुआ है जो कि राजनीतिक दलों में हास्य का विषय बन गया है। कांग्रेस का प्रदेश कार्यालय PCC सुबह 11 से शाम 6 बजे तक संचालित होगा वहीं रविवार छुट्टी रहेगी। इसको लेकर कार्यालय के बाहर बोर्ड भी लगा दिए गए। जैसे ही ये बोर्ड लगे दिखे तो इस पर चर्चाएं शुरू हो गईं। बीजेपी के नेताओं ने भी तंज कसना शुरू कर दिया। बीजेपी ने कहा कि अब कांग्रेस कॉरपोरेट कल्चर में चलेगी। इसके बाद कांग्रेस के ही प्रवक्ता अमित शर्मा ने बोर्ड तोड़ दिए।

    बीजेपी बोली कॉर्पोरेट कल्चर पर चलेगी कांग्रेस

    जैसे ही पोस्ट की पिक्चर वायरल हुई बीजेपी प्रवक्ता नरेन्द्र सलूजा ने ट्वीट कर कहा कि पार्ट टाइम अध्यक्ष की, पार्ट टाइम कांग्रेस शायद कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ठीक ही कहते है कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस के नेताओ की सत्ता की खुमारी अभी तक नहीं उतरी है, वो ख़ुद को अभी भी सत्ता में ही समझ रहे हैं। जीतू पटवारी के अध्यक्ष बनने के बाद हज़ारो कांग्रेसजन कांग्रेस छोड़ चुके है, थोड़े से कांग्रेसजन ही बचे हैं।

    अब सरूर और मस्ती में दिखेंगे कांग्रेसजन

    सलूजा ने लिखा कि अब उनसे मिलने के लिये भी मध्यप्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक का समय निर्धारित रविवार को पूर्ण अवकाश कॉर्पोरेट कल्चर पर अब चलेगी जीतू पटवारी की कांग्रेस। शाम 6 बजे बाद और रविवार को अब सरूर और मस्ती में दिखेंगे कांग्रेसजन। जीतू पटवारी के इस निर्णय को उन्हीं के प्रवक्ताओं ने दिखाया ठेंगा। बोर्ड उखाड़कर फ़ेका? अब कांग्रेस में तो यह होता ही आया है कि मनमोहन सिंह के अध्यादेश को राहुल गांधी ने फाड डाला था और अब एमपी में जीतू पटवारी के आदेश को उनके प्रवक्ताओं ने ही धूल चटा दी। अजब कांग्रेस – ग़ज़ब कांग्रेस।

    जीतू पटवारी का ऑफिस को लेकर जो दृष्टिकोण

    इस मामले में सज्जन सिंह वर्मा का बयान आया है उन्होंने कहा कि अभी पीसीसी में रेनोवेशन चल रहा है। हमारे जीतू पटवारी का ऑफिस को लेकर जो दृष्टिकोण है कि ऑफिस ऐसा होना चाहिए। तो उसके लिए टाइम नहीं मिल पा रहा है। इसलिए अभी संडे के लिए कहा है। पूरी बिल्डिंग का रेनोवेशन हो रहा है। असल में जो कारीगर, कारपेंटर काम कर रहे हैं उनको सही टाइम नहीं मिल पा रहा है। 11 से 6 बजे तक और संडे ऑफ करके एक दो वीक में काम कम्पलीट हो जाए।

    कांग्रेस कार्यालय को हो रहा कायाकल्प 

    गौरतलब है कि कमलनाथ के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाने के बाद जीतू पटवारी को पीसीसी चीफ बनाया गया है। जिसके बाद से कांग्रेस कार्यालय का कायाकल्प किया जा रहा है। ऑफिस में इंटीरियर डेकोरेशन से लेकर फर्नीचर, बैठक व्यवस्था और कक्षों की साज सज्जा की जा रही है। इस रेनोवेशन के बाद ऑफिस में साइन बोर्ड, पदनाम पटि्टकाएं भी लगाई जा रहीं हैं। गुरुवार को मेन गेट पर ऑफिस टाइमिंग और संडे की छुट्टी के बोर्ड से कांग्रेस में ही विरोधाभाषी स्थिति नजर आई। कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी और अमित शर्मा ने गेटों पर लगे बोर्ड खुद तोड़कर विवाद को बढ़ने से रोकने की कोशिश की।
     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)

    Related Posts

    यूपी के हापुड़ में गैस सिलेंडरों की जमाखोरी पकड़ी गई, एक घर से 55 भरे सिलेंडर मिले

    March 13, 2026

    गैस सिलेंडर आपूर्ति व्यवस्था पर मुख्य सचिव ने कलेक्टरों के साथ की अहम बैठक

    March 13, 2026

    मंत्री देवांगन के विभागों के लिए 1823 करोड़ रुपये की अनुदान मांगें विधानसभा में पारित

    March 13, 2026

    मध्य प्रदेश में दूध उत्पादकों के लिए लाइसेंस अनिवार्य, शुद्धता पर रखी जाएगी कड़ी निगरानी

    March 13, 2026

    प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी में MP, ये अधिकारी होंगे नई जिम्मेदारी से नवाजे गए

    March 13, 2026

    भोपाल के 6 प्राइवेट हॉस्पिटल 1 अप्रैल से हो सकते हैं बंद, सीएमएचओ ने रिन्यू न करने पर भेजा नोटिस

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    यूपी के हापुड़ में गैस सिलेंडरों की जमाखोरी पकड़ी गई, एक घर से 55 भरे सिलेंडर मिले

    March 13, 2026

    रुकावटों से परेशान हैं? पान के पत्तों का यह उपाय बदल सकता है आपकी किस्मत

    March 13, 2026

    अब क्या है टीम इंडिया का अगला मिशन? अगले 1 साल का पूरा क्रिकेट कैलेंडर जानिए

    March 13, 2026

    गैस सिलेंडर आपूर्ति व्यवस्था पर मुख्य सचिव ने कलेक्टरों के साथ की अहम बैठक

    March 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.