Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश» मालवा-निमाड में सोयाबीन पर इल्लियों और कीट का प्रकोप 
    मध्यप्रदेश

     मालवा-निमाड में सोयाबीन पर इल्लियों और कीट का प्रकोप 

    By August 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
     मालवा-निमाड में सोयाबीन पर इल्लियों और कीट का प्रकोप 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल। कम बारिश के कारण प्रदेश के मालवा-निमाड़ क्षेत्र में इस बार सोयाबीन की फसल संकट में है। इससे फसलों में इल्लियों और कीट का प्रकोप हो गया है। एक तरफ तेज बारिश न होना संकट का कारण है, वहीं रिमझिम वर्षा भी दिक्कत पैदा कर रही है। किसानों का कहना है कि रिमझिम बारिश की वजह से फसलों पर हर समय नमी बनी रहती है। इस कारण किसान अभी खेतों में कीटनाशक का छिड़काव नहीं कर पा रहे हैं। बताया जाता है कि यह कीटनाशक पत्तियों से धुलकर जमीन पर गिर जाता है। झाबुआ जिले में 1 लाख 89 हजार हेक्टेयर में खरीफ फसल की बोवनी की गई है। रिमझिम बारिश व मौसम में नमी बने रहने से सोयाबीन के साथ कपास, मूंगफली, उड़द जैसी फसलों में छेदक इल्लियों का प्रकोप है। इससे बचने के लिए किसान दवाइयों का छिड़काव कर रहे हैं। खरगोन जिले में इस साल 80 हजार हेक्टेयर में सोयाबीन की बोवनी हुई है। किसान श्यामसिंह पंवार का कहना है कि जल्द ही वर्षा नहीं रुकी तो फसल खराब हो जाएगी। देवास जिले में सोयाबीन फसल का रकबा लगभग 3.45 लाख हेक्टेयर है। तेज वर्षा के अभाव, सतत रिमझिम का दौर चलने से इल्ली व अन्य कीट का असर फसल पर पड़ रहा है। बागली के उन्नत किसान मुकेश गुप्ता के अनुसार इस सीजन में इल्ली व अन्य कीटों को पनपने के लिए अनुकूल मौसम अधिक दिनों तक मिला है। अब नियंत्रण के सिर्फ दो ही उपाय हैं या तो तेज बारिश का दौर चले या फिर कुछ दिन धूप खिले और बचे किसान इस खुले मौसम में कीटनाशक का छिड़काव कर लें। सहायक संचालक कृषि लोकेश गंगराड़े का कहना है कि समय पर कीटनाशक छिड़काव नहीं हो पाने से इल्लियों का प्रकोप फसलों में है, लेकिन चिंताजनक स्थिति सामने नहीं आई है। कृषि विभाग की टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में भ्रमण कर फसलों की स्थिति पर नजर रख रही हैं। धार जिले में सोयाबीन फसल पर तना मक्खी, गर्डर बीटल और व्हाइट ग्रब यानी गोबर के कीड़े का प्रकोप है। कृषि विज्ञानी डॉ: जीएस गाठिया ने बताया कि तना मक्खी से लेकर गर्डर बीटल व अन्य कीटों का अपना जीवन चक्र होता है। जुलाई के अंतिम सप्ताह और अगस्त के प्रथम सप्ताह में अंडों से इल्ली निकालने का दौर शुरू होता है और ये इल्लियां फसल को नष्ट करती हैं। जिले में करीब 3 लाख 10 हेक्टेयर में बोई गई सोयाबीन की फसल पर असर पड़ रहा है। अधिकांश कीट ऐसे हैं जो तने को नुकसान पहुंचाते हैं। इससे सोयाबीन के उत्पादन में गिरावट की स्थिति बनती है। शाजापुर जिले में इस साल दो लाख 70 हजार हेक्टेयर में सोयाबीन की बोवनी हुई है। बारिश की कमी के चलते के पौधों की बढ़वार तो हो रही है लेकिन छेदक इल्लियों व अन्य कीटो के कारण फसल प्रभावित हो रही है। किसान हेमराज, राजाराम वर्मा का कहना है कि छेदक इल्लियों के कारण फसल खराब हो रही है। तेज बारिश नहीं हुई तो फसल खराब हो जाएगी। इस बारे में झाबुआ जिले के कृषि उपसंचालक नगीन रावत का कहना है कि लगातार नमी व बादल छाए रहने से इल्लियों का प्रकोप फसलों में बढ़ जाता है। कृषि वैज्ञानिकों की टीम गांव-गांव घूमकर फसलों का निरीक्षण कर रही है। साथ ही किसानों को दवा छिड़काव के बारे में जानकारी दी जा रही है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)

    Related Posts

    TET अनिवार्यता के विरोध में 15 को जुटेंगे 80 हजार शिक्षक

    March 13, 2026

    मार्च के दूसरे हफ्ते में MP में गर्मी का प्रकोप, नर्मदापुरम में 40°C से ज्यादा, बारिश की चेतावनी जारी

    March 13, 2026

    प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा: 1000 करोड़ की अनुदान मांगें पास, 8 लाख करोड़ निवेश के प्रस्ताव मिले

    March 13, 2026

    ग्वालियर में लाड़ली बहना सम्मेलन में CM मोहन यादव होंगे शामिल, बहनों को मिलेगा 1836 करोड़

    March 13, 2026

    दुर्ग-राजनांदगांव में पारा 39°C चढ़ा पारा

    March 13, 2026

    देश की प्रसिद्ध पंडवानी कलाकार तीजन बाई अस्पताल में भर्ती, रायपुर AIIMS के ICU में चल रहा इलाज

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    TET अनिवार्यता के विरोध में 15 को जुटेंगे 80 हजार शिक्षक

    March 13, 2026

    मार्च के दूसरे हफ्ते में MP में गर्मी का प्रकोप, नर्मदापुरम में 40°C से ज्यादा, बारिश की चेतावनी जारी

    March 13, 2026

    ईरान का कड़ा संदेश: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाज़ों को गुजरने के लिए नौसेना से बात करना आवश्यक

    March 13, 2026

    पाकिस्तान में दहशत का इशारा, तालिबान ने जारी किया ‘डेथ वारंट’

    March 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.