Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»धर्म»भद्रा काल में बहनों को क्‍यों नहीं बांधनी चाहिए राखी? ‘पाप के देवता’ से है इसका संबंध
    धर्म

    भद्रा काल में बहनों को क्‍यों नहीं बांधनी चाहिए राखी? ‘पाप के देवता’ से है इसका संबंध

    By August 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भद्रा काल में बहनों को क्‍यों नहीं बांधनी चाहिए राखी? ‘पाप के देवता’ से है इसका संबंध
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    हिंदू पर्वों में प्रमुख स्थान रखने वाला त्‍योहार रक्षाबंधन इस बार 19 अगस्त को मनाया जाएगा. मान्यता है कि रक्षा सूत्र बांधने से भाई-बहन के रिश्ते को और मजबूती मिलती है. रक्षाबंधन के द‍िन सुबह-सुबह ही बहने अपने भाइयों की कलाई में रखी बांधती हैं और प्रेम के इस त्‍योहार को मनाती हैं. लेकिन इस बार 19 अगस्त को बहन और भाइयों को दोपहर तक का इंतजार करना होगा. 19 अगस्‍त को दोपहर तक भद्रा काल चलेगा. भद्राकाल में बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी नहीं बांधती हैं. लेकिन क्‍या आप जानते हैं ऐसी मान्‍यता क्‍यों है? आखिर क्‍यों भद्राकाल में बहनों को भाइयों को राखी नहीं बांधनी चाहिए? सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर प्रदुमन सूरी के अनुसार, ‘यह सुनिश्चित हो कि त्योहार शुभ मुहूर्त में मनाया जाए.’ आइए जानते हैं क्‍या है इसका न‍ियम.

    एस्ट्रोलॉजर प्रदुमन सूरी के अनुसार पंचांग में 5 प्रमुख अंग होते हैं. ये प्रमुख अंग है तिथि, वार, योग, नक्षत्र और करण. भद्रा भी पंचांग से जुड़ा हुआ है. भद्रा काल राखी बांधने से भाई-बहन के रिश्ते सामान्य नहीं रह पाएंगे. इसलिए राखी बांधने का सही समय तय करने के लिए पंचांग और ज्योतिष शास्त्र का ध्यान रखा जाता है.
    क्या होता है भद्रा काल

    भद्रा काल एक विशेष समय अवधि को कहा है जो भारतीय पंचांग के अनुसार अपशकुन का समय माना जाता है. यह समय किसी भी शुभ कार्य के लिए बिल्कुल भी अनुकूल नहीं हो सकता है. भद्रा काल का उल्लेख ज्योतिष शास्त्र में भी है. भद्रा काल में राखी बांधने से विशेष अशुभ परिणामों की आशंका होती है. पौराणिक कहानी के अनुसार भद्रा शनिदेव की बहन है. देवी भद्रा का स्वभाव विनाश करना है. इसलिए राखी को भद्रा काल के बाहर बांधना ही उचित माना जाता है. एक अन्य प्रचलित कथा के अनुसार, भद्रा काल माता पार्वती के भाई भगवान विष्णु के पुत्र भद्रा के नाम पर रखा गया है. भगवान विष्णु के पुत्र भद्रा को भगवान शिव ने अपना द्वारपाल बनाया था और उन्हें यह आदेश दिया था कि जब भी कोई शुभ कार्य हो तो वह उस समय में उपस्थित न हों. इसलिए, जब भी भद्रा काल होता है, तब कोई शुभ कार्य नहीं किया जाता है.

    राखी बांधने का यह समय शुभ
    19 अगस्त को दोपहर डेढ़ बजे तक भद्रा काल लगा है. इसल‍िए इस समय राखी नहीं बांधी जाएगी. रक्षाबंधन का मुहूर्त दोपहर 1:30 से रात 9:06 बजे तक है. इस दिन राखी बांधने के लिए करीब साढ़े 7 घंटे तक का समय उत्तम रहेगा.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)

    Related Posts

    15 मार्च 2026 का राशिफल: किसे मिलेगा भाग्य का साथ, और किसे रहना होगा सावधान

    March 14, 2026

    क्यों रखा जाता है गणगौर का व्रत? माता पार्वती को मिला था यह विशेष वरदान

    March 14, 2026

    चैत्र नवरात्र अष्टमी 2026: तिथि, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त की पूरी जानकारी

    March 14, 2026

    आज का राशिफल 14 मार्च 2026: किन राशियों के लिए शुभ दिन, किन्हें बरतनी होगी सावधानी

    March 13, 2026

    साढ़ेसाती-ढैय्या का असर हुआ कम, शनिदेव के अस्त होने से इन राशियों की बल्ले-बल्ले

    March 13, 2026

    वास्तु चेतावनी: भूलकर भी इस दिशा में न रखें कामधेनु गाय, वरना घर में आ सकती हैं परेशानियाँ

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    मिडल-ईस्ट तनाव के कारण ट्रैवल सेक्टर को ₹5500 करोड़ का रोज़ाना नुकसान, कोच्चि और पुरी की मांग में 200% वृद्धि

    March 15, 2026

    अवैध धर्मांतरण से हुई शादी में पैदा हुआ बच्चा किस धर्म का होगा? सरकार तैयार कर रही है कानून

    March 15, 2026

    मध्यप्रदेश में IPS तबादलों की प्रक्रिया शुरू, इन जिलों के SP के नाम तय

    March 15, 2026

    राज्य सरकार ने दी मंजूरी, आलोक नागर और राजेश भट्ट बनेंगे सूचना आयुक्त

    March 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.