Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»माननीयों की नाराजगी ब्यूरोक्रेट्स पर पड़ी भारी
    मध्यप्रदेश

    माननीयों की नाराजगी ब्यूरोक्रेट्स पर पड़ी भारी

    By August 13, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    माननीयों की नाराजगी ब्यूरोक्रेट्स पर पड़ी भारी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सत्ता संभालते ही अफसरों को ताकीद कर दिया था कि मंत्रियों-विधायकों को पूरा सम्मान देना होगा और जनता का हर काम करना होगा। बावजुद उसके जिलों में पदस्थ कई कलेक्टर-एसपी सहित अन्य मैदानी अफसरों ने नाफरमानी की। इससे मंत्री और विधायकों ने उनके खिलाफ मुख्यमंत्री से शिकायत की थी। माननीयों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने मंडला कलेक्टर सहित 18 अफसरों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए उन्हें साइड लाइन कर दिया है।
    गौरतलब है कि सरकार अफसरों की कार्यप्रणाली पर लगातार नजर बनाए हुए है। फील्ड में पदस्थ अफसरों की लगातार मॉनीटरिंग हो रही है। सरकार मंत्रियों और विधायकों के सम्मान का कितना ध्यान रख रही है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सीएम डॉ. मोहन यादव को रविवार सुबह मंडला जाना था, उसके चंद घंटे पहले शनिवार-रविवार की रात मंडला कलेक्टर सलोनी सिडाना को हटा दिया गया। आरोप है कि सिडाना मंत्री और विधायकों की नहीं सुनती थीं। चूंकि सीएम को रक्षाबंधन उत्सव कार्यक्रम में शामिल होना था इसलिए उन्होंने सिडाना को हटाकर 2013 बैच के आइएएस सोमेश मिश्रा को कलेक्टर बना दिया। उधर, विदिशा कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य बीजा मंडल विवाद के बाद से घिरे थे। शहडोल कलेक्टर तरुण भटनागर पर माफिया से सांठगांठ व समन्वय में कमी के आरोप बढ़ रहे थे तो नीमच कलेक्टर दिनेश जैन भी कुछ इसी तरह के आरोपों से घिरे थे। जिन्हें हटा दिया गया।
    सरकार ने जिन 47 आईएएस और आईपीएस अफसरों को बदला है, उनमें से 18 के खिलाफ कुछ न कुछ शिकायतें थीं, जबकि ज्यादातर लूपलाइन में थे। उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी गई है तो बालाघाट कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा जैसे कुछ अफसरों को एक ही स्थान पर तीन साल से ज्यादा हो गए थे। इस कारण उन्हें हटाया गया। पीएस (श्रम) सचिन सिन्हा से श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल असंतुष्ट बताए जा रहे थे, इसलिए उन्हें हटाया। चंबल संभागायुक्त झा पर जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा के आरोप थे। प्रमोटी आइएएस केदार सिंह, अजय गुप्ता, सोमेश मिश्रा जैसे अफसर लंबे समय से लूपलाइन में थे जिन्हें मौका दिया गया। गुना बस हादसे के बाद से आइएएस तरुण राठी लूपलाइन में डाले गए थे, उन्हें अवसर मिला। मोहन सरकार के आते ही पंचायत से हटाकर लूप लाइन में भेजे गए आइएएस अफसर उमाकांत उमराव को श्रम विभाग का जिम्मा देकर अवसर दिया। अंशुल गुप्ता उज्जैन निगमायुक्त रहते सीएम की नजर में आए, इसलिए जनसंपर्क का जिम्मा मिला। तन्वी सुंदियाल पर उपेक्षा करने के आरोप लग रहे थे, उन्हें ग्रामीण सडक़ में लंबा समय हो गया था। डिंडोरी कलेक्टर विकास मिश्रा को लूपलाइन में भेजा गया, वह पूर्व की सरकार में चर्चा में रहे थे। उज्जैन जिला पंचायत सीईओ मृणाल मीना समेत 2015 बैच के पांच आइएएस को जिलों में कलेक्टर बनाकर अवसर दिए हैं। शहडोल जोन एडीजीपी डीसी सागर के खिलाफ जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा करने व अपराध रोकने में अनदेखी करने जैसी शिकायतें थीं। श्योपुर की विजयपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। एसपी अभिषेक आनंद की जगह एसपी मऊगंज वीरेंद्र जैन मंत्री रावत की नजर में ज्यादा फिट बताए जा रहे थे इसलिए उन्हें पदस्थ किया। मुरैना पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान, मंदसौर पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया को लेकर ठीक फीडबैक नहीं था, इसलिए लूपलाइन में भेजने की चर्चा। विदिशा से हटाए गए 2014 बैच के कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य को लेकर काफी चर्चा है। उन्हें मार्च 2024 में ही कलेक्टरी की कमान दी गई थी। यह पोस्टिंग पूर्व सीएम शिवराज सिंह का विश्वसनीय होने के कारण मिली थी। उनके प्रशासनिक नेतृत्व में ही लोकसभा चुनाव हुआ था। इस बीच शनिवार को समीकरण बदले और उन्हें गृह विभाग में उप सचिव बना दिया गया। बताया जाता है कि धार्मिक स्थल बीजा मंडल को पुरातात्विक विभाग के। के हवाले से मस्जिद बताने वाला पत्र बुद्धेश को हटाने की वजह हो सकता है। जिसका हिन्दू संगठनों ने विरोध किया था। अब 2015 बैच के रौशन सिंह को कलेक्टर बनाया गया है। वे उज्जैन निगमायुक्त रहे हैं। बीते कुछ महीनों से जनसंपर्क विभाग के संचालक थे। सागर हादसे के बाद हटाए गए कलेक्टर दीपक आर्य को सात दिन में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें मप्र ग्रामीण सडक़ विकास प्राधि. का सीईओ बनाया गया है।
    मोहन सरकार की उक्त प्रशासनिक सर्जरी आखिरी नहीं है। अभी वल्लभ भवन से लेकर जिलों में जमावट बाकी है। कई अफसरों को हटाया जा सकता कई अफसरों को लूपलाइन से निकालकर बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। इसमें तत्कालीन सरकार में उपेक्षितों को अच्छे पद मिल सकते हैं तो पहले से मलाईदार जैसे पदों पर बैठे अफसरों को लूपलाइन में भेजा जा सकता है। हालांकि सामने राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त है इसलिए बदलाव धीरे से किए जा सकते हैं। उधर, इस प्रशासनिक सर्जरी को लेकर सियासत भी शुरू हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया पर तबादलों को लेकर लिखा कि अब क्या कानून/व्यवस्था की स्थिति तुलनात्मक रूप से बेहतर होगी, जनता की परेशानियां कम होंगी। पटलवार करते हुए प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने पटवारी पर तंज कसते हुए लिखा कि 15 महीने की कमलनाथ सरकार में जिन्होंने तबादला उद्योग ही चलाया हो, उन्हें प्रशासनिक सुधार और प्रक्रिया की क्या समझ आएगी। पहले आपकी सरकार में सुबह आदेश निकलता था और वल्लभ भवन के भ्रष्टाचारी कांग्रेसी दलालों के माध्यम से शाम को आदेश बदल जाता था।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)

    Related Posts

    कोरंधा से 1.75 करोड़ रुपये मूल्य की अफीम जब्त, किसान बोले- गैर कानूनी होने की जानकारी नहीं थी

    March 13, 2026

    नवरात्रि मेले में घरेलू LPG प्रतिबंध, कमर्शियल गैस की कमी से व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ीं

    March 13, 2026

    अलविदा जुमे को लेकर संभल में कड़ी सुरक्षा: ड्रोन सर्विलांस, मस्जिदों में उमड़ी भीड़

    March 13, 2026

    छत्तीसगढ़ के IPS अमित कुमार को बड़ी उपलब्धि, केंद्र में ADG के लिए इम्पैनलमेंट

    March 13, 2026

    सीएम के सख्त निर्देश: वल्लभ भवन में समय पालन न करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई होगी

    March 13, 2026

    योगी सरकार का सख्त कदम: गो हत्यारों और तस्करों पर कार्रवाई, 35 हजार से अधिक गिरफ्तार

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    कोरंधा से 1.75 करोड़ रुपये मूल्य की अफीम जब्त, किसान बोले- गैर कानूनी होने की जानकारी नहीं थी

    March 13, 2026

    नवरात्रि मेले में घरेलू LPG प्रतिबंध, कमर्शियल गैस की कमी से व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ीं

    March 13, 2026

    वजन घटाना चाहते हैं? घर पर ऐसे बनाएं हेल्दी जौ का सूप

    March 13, 2026

    अलविदा जुमे को लेकर संभल में कड़ी सुरक्षा: ड्रोन सर्विलांस, मस्जिदों में उमड़ी भीड़

    March 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.