Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»राज्यसभा में मप्र की एकमात्र रिक्त सीट के लिए कई दावेदार
    मध्यप्रदेश

    राज्यसभा में मप्र की एकमात्र रिक्त सीट के लिए कई दावेदार

    By August 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    राज्यसभा में मप्र की एकमात्र रिक्त सीट के लिए कई दावेदार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल । राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की रिक्त सीट को लेकर मध्यप्रदेश में सियासी सरगर्मी तेज रफ्तार में हैं। आगामी 3 सितंबर को मप्र की एकमात्र सीट पर राज्यसभा में चुनाव होगा। प्रदेश के दोनों ही प्रमुख दल कांग्रेस और भाजपा में उम्मीदवारी को लेकर कवायद तेज हैं। उधर, कांग्रेस से कहीं ज्यादा राजनेता राज्यसभा में आमद दर्ज कराने के लिए लंबी कतार में हैं। सियासी गलियारों में चर्चा है कि गुना संसदीय क्षेत्र से पूर्व सांसद केपी सिंह राज्यसभा में राजनीतिक पुनर्वास की तैयारी में जुटे हैं। कतार में ऐसे भी नेताओं के नाम शामिल हैं जो कांग्रेस को छोड़ भाजपा में शामिल हुए तो भाजपा के वरिष्ट नेताओं की आस भी इस एक सीट पर लगी हुई है। प्रदेश के बाहर के नेताओं के नाम भी भाजपा मुख्यालय की चर्चाओं में हैं। वहीं भाजपा सूत्रों का कहना है कि पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा और जयभान सिंह पवैया  का नाम सबसे आगे चल रहा है।
    केंद्रीय मंत्री सिंधिया का कार्यकाल साल 2026 के जून तक का है। करीब दो साल के लिए ही दिल्ली में पहुंचने के लिए माथापच्ची जारी है। भाजपा के नेता दिल्ली से लेकर प्रदेश संगठन और संघ कार्यालय में समीकरणों को साधने में जुटे हैं। केंद्रीय गृह और एमपी भाजपा के प्रमुख रणनीतिकार अमित शाह के बयान के कारण केपी सिंह की दावेदारी पर ज्यादा जोर है। शाह ने बीते चुनावी प्रचार के दौरान कहा था कि केपी यादव की चिंता पार्टी करेगी और इस क्षेत्र को दो प्रतिनिधि मिलेंगे।
    उधर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी और कांतदेव सिंह भी राज्यसभा के टिकट के दावेदार हैं। मुकेश भाजपा के शिक्षित पूर्व विधायकों की सूची में शामिल हैं। भिंड जिले की मेंहगांव से मुकेश का टिकट काट भाजपा ने राकेश शुक्ला को टिकट दिया था। साथ ही राकेश शुक्ला को मंत्री पद से भी नवाजा गया। सिंगरौली जिले से कांतदेव संगठन में भाजपा में कई पदों पर रहे। अप्रैल में भी उनका नाम राज्यसभा के लिए चला था। लेकिन, सपना हकीकत में तब्दील नहीं हुआ। पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा का नाम भी प्रबल दावेदारों में हैं। कांग्रेस में तोडफ़ोड़ कर भाजपा में शामिल करने में इन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
    पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया के नाम पर भी दिल्ली और नागपुर में चर्चा है। हिंदू बिग्रेड के नेता पवैया ग्वालियर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ते थे। सिंधिया फैक्टर के कारण ग्वालियर से प्रद्युम्न सिंह को पार्टी ने चुना। पवैया को अन्य प्रदेशों में भी संगठन ने जिम्मेदारी देकर विश्वास जताया था। स्वतंत्रता दिवस के बाद भाजपा चुनाव समिति की बैठक में नामों का पैनल तैयार कर केंद्रीय संगठन को भेजा जाना है। सूत्रों की मानें तो हैदराबाद लोकसभा से असदुद्दीन ओवैसी से चुनाव हारी हिंदूवादी नेत्री माधवी लता और महाराष्ट्र के राष्ट्रीय मंत्री विनोद तावड़े को एमपी से राज्य सभा में एंट्री को लेकर मंथन जारी है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)

    Related Posts

    कोरंधा से 1.75 करोड़ रुपये मूल्य की अफीम जब्त, किसान बोले- गैर कानूनी होने की जानकारी नहीं थी

    March 13, 2026

    नवरात्रि मेले में घरेलू LPG प्रतिबंध, कमर्शियल गैस की कमी से व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ीं

    March 13, 2026

    अलविदा जुमे को लेकर संभल में कड़ी सुरक्षा: ड्रोन सर्विलांस, मस्जिदों में उमड़ी भीड़

    March 13, 2026

    छत्तीसगढ़ के IPS अमित कुमार को बड़ी उपलब्धि, केंद्र में ADG के लिए इम्पैनलमेंट

    March 13, 2026

    सीएम के सख्त निर्देश: वल्लभ भवन में समय पालन न करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई होगी

    March 13, 2026

    योगी सरकार का सख्त कदम: गो हत्यारों और तस्करों पर कार्रवाई, 35 हजार से अधिक गिरफ्तार

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    कोरंधा से 1.75 करोड़ रुपये मूल्य की अफीम जब्त, किसान बोले- गैर कानूनी होने की जानकारी नहीं थी

    March 13, 2026

    नवरात्रि मेले में घरेलू LPG प्रतिबंध, कमर्शियल गैस की कमी से व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ीं

    March 13, 2026

    वजन घटाना चाहते हैं? घर पर ऐसे बनाएं हेल्दी जौ का सूप

    March 13, 2026

    अलविदा जुमे को लेकर संभल में कड़ी सुरक्षा: ड्रोन सर्विलांस, मस्जिदों में उमड़ी भीड़

    March 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.