Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»सरकारी अस्पतालों में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल जारी, दिल्ली में आज विरोध प्रदर्शन
    राज्य

    सरकारी अस्पतालों में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल जारी, दिल्ली में आज विरोध प्रदर्शन

    By August 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सरकारी अस्पतालों में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल जारी, दिल्ली में आज विरोध प्रदर्शन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर महिला रेजिडेंट डॉक्टर की बर्बर हत्या की घटना के में रेजिडेंट डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। इस वजह से शुक्रवार को भी एम्स, सफदरजंग, आरएमएल, लोकनायक, जीबी पंत सहित दिल्ली के सभी सरकारी अस्पतालों में इमरजेंसी को छोड़कर ओपीडी, नियमित सर्जरी व अन्य सभी चिकित्सा सुविधाएं प्रभावित रहेगी।

    बुधवार की रात आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हमले और तोड़फोड़ की घटना ने आग में घी डालने का काम किया। इससे डाक्टरों में आक्रोश और ज्यादा बढ़ गया है। इस वजह से रेजिडेंट डॉक्टरों के संगठनों ने अब सड़क पर उतरकर भी विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की है।

    एम्स दिल्ली और सफदरजंग अस्पताल सहित रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों द्वारा एक व्यापक संयुक्त बैठक आयोजित की गई। जिसमें व्यापक चर्चा के बाद, सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दिल्ली भर के सभी RDA 16 अगस्त, 2024 को दोपहर 2 बजे से निर्माण भवन, नई दिल्ली में एक संयुक्त विरोध मार्च निकालेंगे।

    फोर्डा ने एक बार फिर से हड़ताल की घोषणा की

    फेडरेशन आफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने हड़ताल वापसी की अपनी घोषणा से पीछे हटते हुए एक बार फिर हड़ताल की घोषणा की है। साथ ही शुक्रवार शाम छह बजे इंडिया गेट के पास कैंडल मार्च बुलाया है। इसके अलावा फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (एफएआईएमए) ने शनिवार को शाम पांच बजे लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज (एलएचएमसी) से जंतर-मंतर तक कैंडल मार्च कर घोषणा की है।

    जिसमें दिल्ली के सभी सरकारी अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टर शामिल होंगे। दोनों संगठनों ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) व दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन (डीएमए) से भी इस कैंडल मार्च में शामिल होने की अपील की है। इस वजह से निजी अस्पतालों के डॉक्टर भी इसमें शामिल हो सकते हैं।

    इस बीच डीएमए ने आईएमए के अध्यक्ष डा. आरवी अशोकन से निजी अस्पतालों में भी हड़ताल घोषित करने की सिफारिश की। इसके बाद आईएमए ने सभी राज्यों की अपनी शाखाओं के पदाधिकारियों के साथ बृहस्पतिवार शाम को वर्चुअल मीटिंग कर शनिवार को देश भर के सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ निजी अस्पतालों में भी हड़ताल करने का फैसला लिया है।

    इसलिए शनिवार को सुबह छह बजे से निजी अस्पतालों में भी डॉक्टर 24 घंटे के लिए हड़ताल पर रहेंगे। रेजिडेंट डॉक्टरों के संगठनों ने सबूत नष्ट करने के मकसद से आरजी कर अस्पताल में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है और कहा है कि पश्चिम बंगाल सरकार डाक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों को सुरक्षा देने में नाकाम रही है।

    एम्स आरडीए के अध्यक्ष डा. ने कहा कि आरजी कर अस्पताल में घुसकर डॉक्टरों, नर्स व अन्य कर्मचारियों पर हमला किया गया। यह स्वीकार्य नहीं है। घटना में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

    सुबह मनाया स्वतंत्रता दिवस, शाम को किया प्रदर्शन

    बृहस्पतिवार सुबह एम्स सहित सभी अस्पतालों में स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। रेजिडेंट डॉक्टरों ने भी हिस्सा लिया। बाद में शाम को एम्स में रेजिडेंट डॉक्टरों ने कैंडल मार्च निकाला। इसके बाद एम्स के गेट नंबर एक के बाहर अरविंदो मार्ग पर प्रदर्शन किया।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)

    Related Posts

    जिले में पदस्थ महिला शक्ति के सहयोग से हासिल हुई उपलब्धि

    March 13, 2026

    विधि एवं विधायी कार्य विभाग मंत्री गजेन्द्र यादव ने इस बजट केे लिए सदन के सदस्यों से सुझाव भी लिए

    March 13, 2026

    शिक्षा में बड़ा निवेश, नए स्कूल, डिजिटल पढ़ाई

    March 13, 2026

    रेशम से माटीकला तक : ग्रामोद्योग बजट से लाखों ग्रामीणों को रोजगार का संबल

    March 13, 2026

    मध्यप्रदेश सरकार का बड़ा फैसला: जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, PG से इंटर्न तक को फायदा

    March 13, 2026

    नई दिल्ली में आयोजित अमृत मित्र महोत्सव में शामिल हुईं राज्य की 75 महिलाएं

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    IDFC First Bank घोटाले में जांच तेज: 19 लोकेशन पर रेड, 90+ बैंक खाते सीज

    March 13, 2026

    जिले में पदस्थ महिला शक्ति के सहयोग से हासिल हुई उपलब्धि

    March 13, 2026

    साढ़ेसाती-ढैय्या का असर हुआ कम, शनिदेव के अस्त होने से इन राशियों की बल्ले-बल्ले

    March 13, 2026

    विधि एवं विधायी कार्य विभाग मंत्री गजेन्द्र यादव ने इस बजट केे लिए सदन के सदस्यों से सुझाव भी लिए

    March 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.