Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा
    छत्तीसगढ़

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा

    By August 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर.

    उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव ने आज वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ अधीक्षण अभियंताओं और कार्यपालन अभियंताओं की बैठक लेकर रायपुर तथा दुर्ग राजस्व संभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने दोनों संभागों में सड़क निर्माण, सेतु निर्माण और भवन निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। श्री साव ने विधि एवं विधाई कार्य विभाग की केंद्र प्रवर्तित और राज्य प्रवर्तित योजनाओं के तहत निर्माणाधीन भवनों की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने इनका निर्माण तेजी से पूर्ण करने को कहा। उन्होंने रायपुर में स्काई-वॉक निर्माण का काम भी जल्द शुरू करने को कहा।

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों से कहा कि विभाग के कार्यों का नकारात्मक फीडबैक नहीं आना चाहिए। सभी अधिकारी प्रो-एक्टिव होकर काम करें। फील्ड में ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं। नए भवनों, सड़कों और सेतु के निर्माण के साथ ही पुरानी सड़कों के संधारण, मरम्मत और रखरखाव का भी पूरा ध्यान रखें। उन्होंने रायपुर और दुर्ग संभाग की खराब सड़कों की मरम्मत का काम आगामी नवम्बर माह तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने चालू अगस्त महीने में ही इसके लिए निविदा जारी करने को कहा। श्री साव ने वृहद पुलों और रेल्वे ओवरब्रिजेस के नए कार्यों के प्रस्ताव अक्टूबर तक भारत सरकार को भेजने को कहा।  

    उप मुख्यमंत्री श्री साव ने बैठक में अधीक्षण अभियंताओं और कार्यपालन अभियंताओं से रेल्वे ओवरब्रिज के कार्यों को मिशन मोड में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़कों, पुलों और ओवरब्रिजेस का निर्माण अधोसंरचना विकास से जुड़ा है। राज्य की प्रतिष्ठा भी इनसे बनती है। दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों का वास्ता भी सबसे पहले सड़कों से ही पड़ता है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा किया जा रहा एक-एक निर्माण लोगों की आकांक्षाओं और जरूरतों से जुड़ा है। सभी निर्माण कार्यों में उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित हो। गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने सभी कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसमें लापरवाही एवं कोताही बरतने वाले अधिकारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    श्री साव ने बैठक में केन्द्रीय सड़क निधि (CRF) से निर्माणाधीन सड़कों और पुलों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इस निधि से जितने ज्यादा काम होंगे, उतनी अधिक राशि भारत सरकार से राज्य को मिलेगी। बैठक में एडीबी लोन से प्रदेश में बनाए जा रहे सड़कों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। श्री साव ने विगत 18 जुलाई को केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गड़करी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के बीच राज्य में सड़कों के विकास को लेकर नई दिल्ली में हुई बैठक के निर्णयों के अनुपालन में विभाग द्वारा की जा रही कार्यवाही की भी जानकारी ली। उन्होंने चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 तथा पूर्व के सड़क नवीनीकरण के स्वीकृत कार्यों की भौतिक और वित्तीय प्रगति की भी समीक्षा की।

    लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने बैठक में अधिकारियों को विभागीय निर्देशों और एसओपी (SOP) का कड़ाई से पालन करने को कहा। उन्होंने वित्तीय अनुशासन का कड़ाई से पालन करते हुए निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बजट के अनुसार प्राथमिकता तय कर सड़कों के संधारण का काम प्रारंभ करने को कहा।  लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता श्री के.के. पीपरी, उप सचिव श्री एस.एन. श्रीवास्तव और रायपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री ज्ञानेश्वर कश्यप भी समीक्षा बैठक में मौजूद थे।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)

    Related Posts

    कोरंधा से 1.75 करोड़ रुपये मूल्य की अफीम जब्त, किसान बोले- गैर कानूनी होने की जानकारी नहीं थी

    March 13, 2026

    नवरात्रि मेले में घरेलू LPG प्रतिबंध, कमर्शियल गैस की कमी से व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ीं

    March 13, 2026

    अलविदा जुमे को लेकर संभल में कड़ी सुरक्षा: ड्रोन सर्विलांस, मस्जिदों में उमड़ी भीड़

    March 13, 2026

    छत्तीसगढ़ के IPS अमित कुमार को बड़ी उपलब्धि, केंद्र में ADG के लिए इम्पैनलमेंट

    March 13, 2026

    सीएम के सख्त निर्देश: वल्लभ भवन में समय पालन न करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई होगी

    March 13, 2026

    योगी सरकार का सख्त कदम: गो हत्यारों और तस्करों पर कार्रवाई, 35 हजार से अधिक गिरफ्तार

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    कोरंधा से 1.75 करोड़ रुपये मूल्य की अफीम जब्त, किसान बोले- गैर कानूनी होने की जानकारी नहीं थी

    March 13, 2026

    नवरात्रि मेले में घरेलू LPG प्रतिबंध, कमर्शियल गैस की कमी से व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ीं

    March 13, 2026

    वजन घटाना चाहते हैं? घर पर ऐसे बनाएं हेल्दी जौ का सूप

    March 13, 2026

    अलविदा जुमे को लेकर संभल में कड़ी सुरक्षा: ड्रोन सर्विलांस, मस्जिदों में उमड़ी भीड़

    March 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.