Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»विक्रमपुर को नये औद्योगिक क्षेत्र के रूप में किया जायेगा विकसित: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    मध्यप्रदेश

    विक्रमपुर को नये औद्योगिक क्षेत्र के रूप में किया जायेगा विकसित: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    By August 16, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    विक्रमपुर को नये औद्योगिक क्षेत्र के रूप में किया जायेगा विकसित: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि डिंडौरी के विकास में कोई कोर-कसर नहीं रहने दी जाएगी। जिले में युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराये कराये जायेंगे। क्षेत्र में औद्योगिक विकास, रोजगार और व्यापार को बढावा देने के लिए विक्रमपुर को नये औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा। डिंडौरी में बिजली की समस्या दूर करने के लिए शहपुरा में 132 केवी का सब स्टेशन बनाया जाएगा। मोबाइल कनेक्टिविटी के लिए बीएसएनएल के 75 टावर लगाए जाएंगे। डिंडौरी की औषधिय संपदाओं को दृष्टिगत रखते हुए डिंडौरी में आयुर्वेदिक कॉलेज खोला जाएगा। राजस्व संबंधी सुविधाओं के लिए ग्राम पंचायत गाड़ासरई को उप तहसील बनाया जाएगा। क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के लिए डिंडौरी की नहरों को पक्का कराया जाएगा। साथ ही नर्मदा नदी में अपर नर्मदा, बसुनिया और राघवपुर के बांधो से प्रभावित गांवों के लोगों को मिलने वाली मुआवजा राशि बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि आवागमन सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए डिंडौरी से मुड़की तक टू लेन सड़क और बछरगांव के पास चकरार नदी में पुल बनाया जाएगा। नर्मदा नदी के घाटों का अधोसंरचनात्मक विकास करेंगे, जिससे श्रृद्धालुओं को स्नान करने में किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो। साथ ही इन घाटों का सौन्दर्यीकरण भी किया जाएगा। नगर परिषद डिंडौरी के लिए नया भवन बनाया जाएगा।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अगली बार समनापुर आने पर समनापुर को भी तहसील बनाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रक्षाबंधन एवं श्रावण उत्सव में डिंडौरी के कॉलेज ग्राउंड में आयोजित लाड़ली बहनों के आभार सह उपहार कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि बहनों के सशक्तिकरण के लिए सरकार दृढ़ संकल्पित है। बहनों के सम्मान, उनके सुरक्षा और खुशहाली के लिए ही लाड़ली बहना की राशि 1250 रूपए पिछले दिनों उनके खाते में अंतरित की गई। साथ ही 250 रूपए की रक्षाबंधन उपहार भी दिए गए। बहनों की खुशियों को दोगुना करने का प्रयास जारी है।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि डिंडौरी में महिलाओं को मिले सामाजिक सम्मान से ही प्रदेश में लिंगानुपात बढ़ा है। यहां 1 हजार पुरूषों पर 1002 महिलाएं हैं। जनजाति समाज के सशक्तिकरण के लिए तेंदुपत्ता संग्राहकों की राशि 3 हजार रूपए प्रति बोरा से बढ़ाकर 4 हजार रूपए किया गया है। पीएम जनमन योजना में जनजाति क्षेत्रों में 7300 करोड़ रूपए के निर्माण हुए हैं। बैगा, भारिया और सहरिया जनजाति की महिलाओं को आहार अनुदान कें अंतर्गत 148 करोड़ की राशि अंतरित की गई है। महिलाओं को 1500 रूपए प्रति माह दी जा रही है। प्री-मैट्रिक और पोस्ट मैट्रिक की छात्रवृति अंतर्गत 505 करोड़ रूपये की राशि वितरित की गई है।

    धान की फसल पर भी दी जाएगी बोनस राशि

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गेंहू की भांति धान पर भी बोनस राशि दी जाएगी। दुग्ध उत्पादकों को भी दूध बेचने पर बोनस दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि कृषि को समृद्ध करने के लिए केन्द्र सरकार के 6 हजार रूपए के साथ राज्य सरकार भी सालाना 6 हजार रूपए मिला रही हैं। इस तरह से किसानों को सालाना 12 हजार रूपए मिल रहे है। मिलेट्स (श्रीअन्न) उत्पादकों को प्रोत्साहित करने के लिए कोदो-कुटकी के साथ रागी की उपज भी समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगी।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार कर एम्बूलेंस व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। किसी मरीज को जिले के बाहर बड़े अस्पतालों में त्वरित इलाज की आवश्यकता है तो उन्हें एयर एम्बुलेंस की सुविधा दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में शव वाहन का भी प्रबंध किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जिले के लोक-कलाकारों में प्रतिभा की कमी नहीं है। यहां की प्रतिभाओं में भज्जू श्याम, श्रीमती दुर्गाबाई व्याम और अर्जुन सिंह धुर्वे को अखिल भारतीय अलंकरण पदमसे सम्मानित किया गया है।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाड़ली बहनों के आभार सहित उपहार कार्यक्रम में डिंडौरी जिले में 147 करोड़ 60 लाख के 38 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम स्थल महिला स्व-सहायता समूह द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किये।

    मुख्यमंत्री को बहनों ने बांधी स्नेह की राखी

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव को कार्यक्रम में जिले की बहनों ने राखी बांधकर कहा कि हम सबके भैया, मोहन भैया हैं जिन्होंने हमारी कठिनाइयों को समझा है और लाडली बहना योजना की राशि के साथ रक्षाबंधन उपहार की राशि भी दी। मुख्यमंत्री ने बहनों द्वारा राखी बांधने पर अभिभूत होकर कहा कि दुनिया में भारत ही एक ऐसा देश है जहां भाई-बहन के स्नेह का त्यौहार रक्षाबंधन मनाया जाता है, जो हमारी सांस्कृतिक सुदृढ़ता को प्रदर्शित करता है।

    नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री तथा जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने डिंडोरी जिले में राखी के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि राखी के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री का आगमन जिले का सौभाग्य है। वीरांगना रानी अवंती बाई के जन्मोत्सव पर उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि वीरांगना रानी ने 1857 की क्रांति में अंग्रेजों के छक्के छुड़ाकर क्षेत्र का गौरव बढाया है। उन्होंने आदर्श राजनीति के लिए प्रसिद्ध पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न, स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने भी क्षेत्र की उपलब्धियां और आवश्यकता के बारे में जानकारी दी।

    म.प्र. पर्यटन निगम के पूर्व अध्यक्ष विनोद गोटिया, विधायक, ओमप्रकाश धुर्वे, ओमकार सिंह मरकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रेश परस्ते, नगर पंचायत जन-प्रति प्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में बहनें शामिल रही।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)

    Related Posts

    कोरंधा से 1.75 करोड़ रुपये मूल्य की अफीम जब्त, किसान बोले- गैर कानूनी होने की जानकारी नहीं थी

    March 13, 2026

    नवरात्रि मेले में घरेलू LPG प्रतिबंध, कमर्शियल गैस की कमी से व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ीं

    March 13, 2026

    अलविदा जुमे को लेकर संभल में कड़ी सुरक्षा: ड्रोन सर्विलांस, मस्जिदों में उमड़ी भीड़

    March 13, 2026

    छत्तीसगढ़ के IPS अमित कुमार को बड़ी उपलब्धि, केंद्र में ADG के लिए इम्पैनलमेंट

    March 13, 2026

    सीएम के सख्त निर्देश: वल्लभ भवन में समय पालन न करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई होगी

    March 13, 2026

    योगी सरकार का सख्त कदम: गो हत्यारों और तस्करों पर कार्रवाई, 35 हजार से अधिक गिरफ्तार

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    कोरंधा से 1.75 करोड़ रुपये मूल्य की अफीम जब्त, किसान बोले- गैर कानूनी होने की जानकारी नहीं थी

    March 13, 2026

    नवरात्रि मेले में घरेलू LPG प्रतिबंध, कमर्शियल गैस की कमी से व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ीं

    March 13, 2026

    वजन घटाना चाहते हैं? घर पर ऐसे बनाएं हेल्दी जौ का सूप

    March 13, 2026

    अलविदा जुमे को लेकर संभल में कड़ी सुरक्षा: ड्रोन सर्विलांस, मस्जिदों में उमड़ी भीड़

    March 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.