Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मुजफ्फरपुर में माहौल बिगाड़ने पर बहुजन समाज अध्यक्ष सहित 16 गिरफ्तार
    राज्य

    मुजफ्फरपुर में माहौल बिगाड़ने पर बहुजन समाज अध्यक्ष सहित 16 गिरफ्तार

    By August 20, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मुजफ्फरपुर में माहौल बिगाड़ने पर बहुजन समाज अध्यक्ष सहित 16 गिरफ्तार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुजफ्फरपुर ।  मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र में सैकड़ों की संख्या में समर्थकों को लेकर पहुंचे बहुजन समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोल्डन दास सहित 16 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गोल्डन दास पर माहौल बिगाड़ने के दर्जनों आरोप हैं। हालांकि इस मामले में गिरफ्तार किए सभी लोगों पर गांव में घुसकर जमकर उत्पात मचाने, लूटपाट करने और लोगों के घर में घुसकर लूट मचाने का आरोप है।बताया जा रहा है कि मौके पर पहुंची पुलिस पर भी हमला किया था, जिसके बाद कार्रवाई कर पकड़ा गया है। पुलिस ने इस मामले में 38 मोटरसाइकिलें और एक लग्जरी कार जब्त की है।

    ‘पूरी प्लानिंग के साथ में पहुंचा था मुजफ्फरपुर’

    पुलिस ने बताया कि पारू थानाक्षेत्र में रविवार शाम को बहुजन समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोल्डन दास ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर पूरे गांव में जमकर उत्पात मचाया था। इस दौरान पूरे गांव में घुस कर लोगों के साथ मारपीट करके सामानों को लूट लिया गया था। इसके साथ ही ग्रामीणों के साथ विरोध करने पर मारपीट और गाली-गलौज कर माहौल को खराब करने की कोशिश की गई। उसके बाद ग्रामीणों के द्वारा इसका विरोध कर मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब उपद्रव कर रहे लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने और भी उपद्रव करते हुए पुलिस टीम पर भी हमला बोल दिया था, जिसमें कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। इसके बाद मामले की जानकारी जिले के वरीय अधिकारियों को दी गई। उसके बाद मौके पर पहुंची कई थानों की टीम ने कार्रवाई कर गोल्डन दास सहित 16 लोगों को हिरासत में ले लिया। फिर मिले साक्ष्य और अन्य जानकारी के बाद सभी को गिरफ्तार कर लिया गया।

    ‘माहौल खराब करने का किया था प्रयास’

    मामले की जानकारी देते हुए SSP राकेश कुमार ने बताया कि कल पारु थानाक्षेत्र में एक नाबालिग लड़की की हुई हत्या के बाद पुलिस कार्रवाई के विरोध में और नाबालिग बच्चों के परिजनों को न्याय दिलाने के नाम पर एक कथित नेता और बहुजन आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोल्डन दास को पकड़ा गया है। इस दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उपद्रव मचाने वाले अन्य 16 लोगों को पकड़ा है। सभी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजे जाने की कवायद की जा रही है।

    ‘पीड़िता को न्याय दिलाने के नाम की रकम की उगाही’

    पुलिस ने अपनी जांच में बताया कि कथित नेता गोल्डन दास द्वारा बीते कई दिनों से एक वाट्सएप ग्रुप बनाकर लोगों से पैसे की उगाही की जा रही थी। यही नहीं बल्कि क्यू आर कोड को अलग-अलग जिलों में भेज कर पारु थानाक्षेत्र में घटित घटना में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और हर संभव मदद करने की भी बात का प्रचार-प्रसार किया गया था। इसके एवज में 67 हजार रुपये को जमा किया था। इस बात का खुलासा मुजफ्फरपुर पुलिस की टेक्निकल टीम और DIU ने किया है। उसके बाद इस मामले में आरोपी ने खुद इस बात को स्वीकार किया है और उपद्रव मचाने और माहौल को खराब करने के लिए जिम्मेदार माना है। अब सभी को जेल भेजा जा रहा है।

    ‘पार्टी अवैध, नहीं मिला कोई रजिस्ट्रेशन, होगी सख्त करवाई’

    SSP राकेश कुमार ने इस मामले में बताया कि गोल्डन दास की पार्टी कोई राजनीतिक पार्टी नहीं है। इसका भीम आर्मी की पार्टी से कोई लेना-देना नहीं। भीम आर्मी की पार्टी के लोगों ने गोल्डन दास से खुद का किनारा किया है और बताया कि हमारी पार्टी को भी बदनाम करने की कोशिश की गई। इस मामले में मुख्य आरोपी गोल्डन दास सहित सभी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजा जा रहा है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)

    Related Posts

    मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा उपभोक्‍ताओं के हित में सरल एवं पारदर्शी व्यवस्था लागू

    March 13, 2026

    सीएम योगी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ को दी बड़ी सौगात

    March 13, 2026

    राना बेनी माधव बख्श सिंह स्मारक समिति, रायबरेली के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम योगी से की शिष्टाचार भेंट

    March 13, 2026

    विनीत गैस एजेंसी का आकस्मिक निरीक्षण, स्टॉक में अनियमितता पर एसडीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश

    March 13, 2026

    प्रशिक्षु आईएफएस अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ में भू-जल संरक्षण कार्यों का किया अध्ययन प्रशिक्षु आईएफएस अधिकारियों ने

    March 13, 2026

    सहायक उपकरण योजना से जीवन में आ रही सहजता

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    मिड-एयर रिफ्यूलिंग के दौरान अमेरिकी विमान हादसे का शिकार, 4 लोगों की जान गई

    March 13, 2026

    मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा उपभोक्‍ताओं के हित में सरल एवं पारदर्शी व्यवस्था लागू

    March 13, 2026

    सीएम योगी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ को दी बड़ी सौगात

    March 13, 2026

    होर्मुज में तनाव के बीच भारत सक्रिय, जयशंकर ने फिर की ईरानी विदेश मंत्री से बात

    March 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.