Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»गोवा में होगी एमपी के पर्यटन स्थलों की चर्चा
    मध्यप्रदेश

    गोवा में होगी एमपी के पर्यटन स्थलों की चर्चा

    By August 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    गोवा में होगी एमपी के पर्यटन स्थलों की चर्चा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल। प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयास और विश्व स्तर पर प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों को और अधिक विकसित करने को लेकर केंद्र सरकार राज्यों के साथ मंथन करेगी। इसको लेकर सभी राज्यों के पर्यटन मंत्रियों के साथ केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय 29 अगस्त को सम्मेलन करने जा रहा है जिसमें एमपी के मंत्री भी शामिल होंगे।
    पर्यटन क्षेत्र में सम्पूर्ण प्रगति और विकास के लिये सभी राज्यों के साथ मिलकर कार्य करने के लिये केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय 29 अगस्त को गोवा में पश्चिमी तथा मध्यवर्ती राज्यों के पर्यटन मंत्रियों का सम्मेलन कर रहा है। इस सम्मेलन में एमपी के पर्यटन, संस्कृति, धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र सिंह लोधी शामिल होंगे। सम्मेलन में वैश्विक स्तर पर विकसित पर्यटक केन्द्रों के विकास, वैकल्पिक मार्गों के विकास, मार्केटिंग और संवर्धन, पर्यटन के क्षेत्र में कनेक्टिविटी, स्वच्छता, व्यवसाय करने की सुविधा और सुगमता में सुधार के साथ पर्यटन में निजी क्षेत्र के निवेश को आकर्षित करने संबंधी उत्कृष्ट कार्य पद्धतियों को साझा करने पर फोकस किया जायेगा।
    राज्यों से विशेष सहायता योजना के प्रस्ताव मांगेंगे
    सम्मेलन में पूंजीगत निवेश के लिये राज्यों को विशेष सहायता योजना के अंतर्गत परियोजना प्रस्ताव तैयार करने के लिये कहा जाएगा। साथ ही राज्यों द्वारा किये जा रहे प्रयास, वर्तमान में चर्चित आवागमन के मार्गों और स्थलों के विकल्प के रूप में राज्यों द्वारा तैयार किये जा रहे स्थानों पर चर्चा होगी। इसके अतिरिक्त पर्यटन संवर्धन के लिये राज्यों द्वारा विकसित किये जा रहे नये विचारों और अभियान के साथ देखो अपना देश-पीपुल्स च्वाइस-2024 के प्रचार में किये जा रहे प्रयास पर विचार-विमर्श होगा। राज्यों द्वारा निजी क्षेत्र को आकर्षित करने, व्यवसाय करने की सुगमता को बेहतर बनाने एवं आतिथ्य क्षेत्र को उद्योग का दर्जा प्रदान करने के लिये किए जा रहे सुधार एवं पहल तथा स्वच्छता और पर्यटक सुरक्षा में किये जा रहे सुधार और नवाचार जैसे विषयों पर मंथन होगा।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)

    Related Posts

    महिला सशक्तिकरण और शहरी विकास का संगम बनेगा भारत मंडपम: आयुक्त भोंडवे

    March 12, 2026

    सरगुजा में NEET-JEEटेस्ट सीरीज के लिए कोचिंग संस्थानों से आवेदन आमंत्रित

    March 12, 2026

    विजयपुर के विधायक मुकेश मल्होत्रा, HC ने दिए अपने ही फैसले पर स्टे

    March 12, 2026

    सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी: नक्सली ठिकाने से 3.61 करोड़ नकद, 1 किलो सोना और 101 घातक हथियार बरामद

    March 12, 2026

    मुर्गी फार्म से लगभग 80 हजार से अधिक का मासिक आय कर रहे है अर्जित

    March 12, 2026

    Project Dhadkan की बड़ी सफलता: बिलासपुर की पीहू का सफल ऑपरेशन, अब पूरी तरह स्वस्थ

    March 12, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    ईरान का अमेरिका पर हमला करने का खतरा, FBI की चेतावनी ने मचाया हड़कंप

    March 12, 2026

    महिला सशक्तिकरण और शहरी विकास का संगम बनेगा भारत मंडपम: आयुक्त भोंडवे

    March 12, 2026

    “आदि कैलाश यात्रा की तैयारी: 1 मई से शुरू होगी यात्रा, अप्रैल के आखिरी हफ्ते से मिलेगा परमिट”

    March 12, 2026

    लोकसभा में हरदीप पुरी का भरोसा: देश में LPG, पेट्रोल-डीजल की नहीं होगी कमी

    March 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.