Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»मप्र सरकार ने 20 हजार संविदाकर्मियों की ग्रेड-पे कम की
    मध्यप्रदेश

    मप्र सरकार ने 20 हजार संविदाकर्मियों की ग्रेड-पे कम की

    By August 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मप्र सरकार ने 20 हजार संविदाकर्मियों की ग्रेड-पे कम की
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल। मध्य प्रदेश के 1.50 लाख संविदा कर्मचारियों को सीपीआई इंडेक्स के आधार पर वेतन देने के मामले में हडक़ंप के बीच वेतन और ग्रेड-पे कम करने के मामलों ने तूल पकड़ लिया है। इन मामलों में सिर्फ एक साल में 10 हजार कर्मचारी हाईकोर्ट पहुंचे हैं। ऐसे ही एक मामले में स्वास्थ्य विभाग के तत्कालीन एसीएस सहित पांच अफसरों के खिलाफ वारंट जारी होने के बाद वे सभी विभाग हरकत में आ गए, जिनमें संविदा कर्मचारी कार्यरत हैं। इन विभागों ने संविदा को लाभ देने से संबंधित जानकारी मांगी है।
    शिवराज सरकार ने संविदा कर्मचारियों के लिए पॉलिसी बनाई थी। इस पॉलिसी में संबंधित पद का 100 प्रतिशत वेतनमान देने का फैसला हुआ था। ज्यादातर कर्मचारियों को यह वेतनमान मिल भी गया, लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण कुछ विभागों में कुछ कर्मचारी छूट गए, जो कोर्ट की शरण में चले गए हैं। इंदौर में पदस्थ स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी पार्थन पिल्लई को वेतनमान (पे स्केल) नहीं दिया गया। पिल्लई की बात उच्च अधिकारियों नहीं सुनी तो वे हाईकोर्ट चले गए। नवंबर 2023 में हाईकोर्ट ने आदेश दिया और दूसरे कर्मचारियों की तरह पिल्लई को भी वेतनमान देने के लिए कहा। हाई कोर्ट के आदेश के मुताबिक 4 महीने में वेतनमान मिलना था, लेकिन अप्रैल 2024 तक वेतनमान नहीं मिला, तो पार्थन पिल्लई ने कोर्ट में अवमानना याचिका लगा दी। इसके बाद हाईकोर्ट ने पांचों अधिकारियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया। इस मामले में 9 सितंबर को फिर सुनवाई है। हाईकोर्ट के सख्त रुख को देखते हुए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने हाल ही में निर्देश जारी कर 12 योजनाओं और विभागों में कार्यरत उन संविदा कर्मचारियों की जानकारी बुलाई है जिन्होंने वेतन या ग्रेड-पे में सुधार के लिए आवेदन किया है। उल्लेखनीय है कि सरकार संविदा कर्मचारियों के लिए सीपीआई इंडेक्स लाई है। उसी के अनुसार वेतन निर्धारित किया जाना था। वर्ष 2023 में इसके लिए अधिकारियों की समिति बैठी और संविदा अधिकारियों एवं कर्मचारियों का ग्रेड-पे संशोधित कर दिया। इसमें विभिन्न संवर्गों के पदों का ग्रेड-पे पहले की तुलना में कम कर दिया गया। कर्मचारी इसी से नाराज होकर कोर्ट चले गए।
    इनका ग्रेड-पे कम किया
    राज्य शिक्षा केंद्र के सहायक प्रबन्धक को 5400 ग्रेड-पे के अनुसार वेतन मिल रहा था, उनका वेतन 4200 के हिसाब से निर्धारित कर दिया। सहायक यंत्री का ग्रेड-पे 5400 से कम करके 4200 कर दिया। एपीसी जेंडर, बीआरसी का 3600 से घटाकर 3200 कर दिया। डाटा एंट्री ऑपरेटर का 2400 से कम कर 1900 कर दिया। राज्य शासन ने राज्य समन्वयक पीएम शक्ति पोषण, संचालक पंचायत राज संचालनालय, आयुक्त मनरेगा परिषद, सीईओ आरआरडीए, मिशन संचालक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, संचालक पीएम आवास योजना ग्रामीण, संचालक राज्य संपरीक्षा समिति, प्रमुख अभियंता आरईएस, संचालक राजीव गांधी जल ग्रहण मिशन। मप्र संविदा कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश राठौर ने बताया कि हमने संभाग स्तर पर बैठक बुलाना शुरू कर दिया है। ऐसे कर्मचारियों की जानकारी एकत्रित की जा रही है। सितंबर के पहले हफ्ते में राज्य सरकार के सामने एक ड्राफ्ट पेश करेंगे।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में बिजली बिल बकाया वालों के लिए मौका: भुगतान पर मिलेगी बड़ी छूट

    March 12, 2026

    बिलासपुर में नंबर प्लेट की गड़बड़ी पर डीजल-पेट्रोल देने पर पाबंदी, पुलिस ने संचालकों को दी चेतावनी

    March 12, 2026

    सीएम मोहन यादव और प्रहलाद ने दिल्ली में शिवराज से की मुलाकात, सरसों पर भावांतर योजना और तुअर की पूरी खरीद का फैसला

    March 12, 2026

    जीवाजी विश्वविद्यालय में परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए सेवानिवृत्त IAS-IPS अधिकारी लगाएंगे उड़नदस्ता

    March 12, 2026

    MP की 2 महिला सरपंचों को दिल्ली में मिला सम्मान, निधि और ज्योति बनीं प्रेरणा का स्रोत

    March 12, 2026

    धमतरी में महिला सशक्तिकरण की मिसाल: सेंट्रिंग प्लेट व्यवसाय से बढ़ी आमदनी

    March 12, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    यामी गौतम का रोमांटिक अंदाज़, आदित्य धर के बर्थडे पर शेयर कीं यादगार तस्वीरें

    March 12, 2026

    छत्तीसगढ़ में बिजली बिल बकाया वालों के लिए मौका: भुगतान पर मिलेगी बड़ी छूट

    March 12, 2026

    बिलासपुर में नंबर प्लेट की गड़बड़ी पर डीजल-पेट्रोल देने पर पाबंदी, पुलिस ने संचालकों को दी चेतावनी

    March 12, 2026

    सीएम मोहन यादव और प्रहलाद ने दिल्ली में शिवराज से की मुलाकात, सरसों पर भावांतर योजना और तुअर की पूरी खरीद का फैसला

    March 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.