Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»टीकमगढ़ शहर के चर्चित अग्निकांड में मनोज जैन को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
    मध्यप्रदेश

    टीकमगढ़ शहर के चर्चित अग्निकांड में मनोज जैन को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

    By August 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    टीकमगढ़ शहर के चर्चित अग्निकांड में मनोज जैन को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    टीकमगढ़ ।   टीकमगढ़ शहर के नगर भवन के सामने एंपोरियम में 24 जुलाई की सुबह आग लग गई थी। इस आगजनी में जहां लाखों का सामान जलकर राख हो गया था। वहीं, बुजुर्ग दंपती देवेंद्र और उनकी पत्नी सुलोचना की मौत हो गई थी। घटना के पांच दिन बाद उनकी कनाडा से बेटी सोनल और उनके पति नितिन टीकमगढ़ पहुंचे तो उन्होंने इस घटना को रहस्यमय बताया और कहा कि उनके चचेरे भाई ने मेरे मां-बाप को न तो बचाने का प्रयास किया और न ही उनको बाहर निकाला। जबकि मनोज अपनी पत्नी बच्चे और मां को लेकर बाहर आ गया था। टीकमगढ़ पुलिस कोतवाली के प्रभारी आनंद राज ने बताया कि घटना के समय मनोज जैन द्वारा अपने चाचा देवेंद्र और चाची सुलोचना को न तो फोन लगाया गया और न ही बचाने का प्रयास किया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में मृतक बुजुर्ग दंपती की तीन बेटी सोनम नेहा और एक अन्य के बयान दर्ज किए गए। इसके साथ ही मनोज जैन और मृतक देवेंद्र जैन के मोबाइल को भी सर्च किया गया, जिसमें पता चला कि आग लगने के बाद मनोज ने अपने घर में चाचा को फोन नहीं किया न उन्हें सूचित किया। इसके बाद इस मामले में मनोज जैन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या 105 बीएनएस का मामला दर्ज कर शुक्रवार दोपहर मनोज जैन को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायालय ने जेल भेज दिया है।

    चर्चित रही थी आगजनी की घटना

    आरोपी मनोज जैन एंपोरियम की दुकान चलाता था और उसका गोदाम था। ग्राउंड लेवल पर गोदाम में आग लगने से जहां लाखों का नुकसान हुआ था। वहीं, प्रशासन को परेशान होना पड़ा था। 12 घंटे प्रयास के बाद इस आग पर काबू पाया गया था। टीकमगढ़ कलेक्टर के प्रयास से जब आर्मी को झांसी से बुलाया गया, तब इस आग पर काबू पाया गया था। टीकमगढ़ जिले की 10 फायर ब्रिगेड भी लगी थी। लेकिन आग बुझाने में सफल नहीं हुई थी। इसके बाद बीना रिफाइनरी और झांसी से आर्मी की टीम पहुंची तब आग पर काबू पाया गया था।

    पहली मंजिल पर रहते थे चाची-चाचा

    मृतक देवेंद्र और उनकी धर्मपत्नी सुलोचना पहली मंजिल पर रहते थे। ग्राउंड लेवल पर गोदाम और दुकान थी। जबकि दूसरी मंजिल पर उनका भतीजा मनोज उसकी मां, पत्नी और बच्चे रहते थे। सुबह छह बजे के आसपास पड़ोस की रहने वाली और पार्षद रजनी जयसवाल ने मनोज को फोन लगाया। मनोज छत पर आया और उसने रजनी से बात की, इसके बाद पीछे के गेट से वह अपनी पत्नी बच्चे और मां को नीचे लिया है। लेकिन उसने न तो अपने चाचा को फोन किया और नीचे आकर रोने लगा, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)

    Related Posts

    MP पॉवर जनरेटिंग कंपनी ने चयनित 46 उम्मीदवारों को दी नौकरी की आधिकारिक मंजूरी

    March 12, 2026

    राज्य के चिन्हांकित 43 जनजातियों और उपजातियों की संस्कृति, परिधान और चित्रकला का प्रदर्शन

    March 12, 2026

    मध्य प्रदेश कॉलेजों में हलचल, 800 प्रोफेसरों का पद घटाने का फैसला

    March 12, 2026

    कवि सम्मेलन का आयोजन 14 मार्च को भवानी चौक में, वीर रस, हास्य और व्यंग्य की प्रस्तुतियां होंगी

    March 12, 2026

    मध्य प्रदेश में नई सड़कें बनाने का बड़ा अभियान, 50 अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर तैयार

    March 12, 2026

    वंदना की कहानी: सीएम युवा योजना के जरिए ऑयल मिल से हासिल की आजीविका

    March 12, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    Apple ने भारत में बढ़ाई रफ्तार, उत्पादन 53% उछला, ग्लोबल iPhone प्रोडक्शन में बड़ी हिस्सेदारी

    March 12, 2026

    Chrome में अब Gemini का फीचर, Google ब्राउजर करेगा यूजर की मदद खुद

    March 12, 2026

    MP पॉवर जनरेटिंग कंपनी ने चयनित 46 उम्मीदवारों को दी नौकरी की आधिकारिक मंजूरी

    March 12, 2026

    राज्य के चिन्हांकित 43 जनजातियों और उपजातियों की संस्कृति, परिधान और चित्रकला का प्रदर्शन

    March 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.