Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»धर्म»हरतालिका तीज पर भूल से भी न करें ये 10 काम, कष्टों से भर जाएगा जीवन
    धर्म

    हरतालिका तीज पर भूल से भी न करें ये 10 काम, कष्टों से भर जाएगा जीवन

    By August 31, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हरतालिका तीज पर भूल से भी न करें ये 10 काम, कष्टों से भर जाएगा जीवन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सुख-समृद्धि और पति की लंबी उम्र की कामना से सुहागिन महिलाएं हरतालिका तीज का व्रत रखती है. हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को यह पर्व मनाया जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, हरतालिका तीज के कठिन व्रत के प्रभाव से ही माता पार्वती ने भगवान शिव को प्राप्त किया था.वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि की शुरुआत 05 सितंबर को दोपहर 12. 21 बजे से होगी. वहीं, इस तिथि का समापन 06 सितंबर को दोपहर 03.21 बजे होगा. ऐसे में हरतालिका तीज का व्रत 06 सितंबर को किया जाएगा. धार्मिक ग्रंथो के अनुसार हरतालिका तीज पर कुछ कामों को करना वर्जित बताया गया है. यदि आप व्रत के दौरान यह कार्य करते हैं तो आपको व्रत का विपरीत फल प्राप्त होगा.

    हरिद्वार के ज्योतिषी श्रीधर शास्त्री ने लोकल 18 को बताया कि इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु की कामना लेकर शिव-पार्वती की उपासना करती हैं. साथ ही उनके लिए कठिन उपवास का पालन करती हैं. वहीं, इस दिन सुहागिन महिलाओं कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए.

    क्रोध नहीं करना: पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं कि जो स्त्रियां हरतालिका तीज व्रत को करती हैं उन्हें क्रोध नहीं करना चाहिए यदि ऐसा करते हैं तो व्रत अधूरा रहता है.

    व्रत को नहीं तोड़ना: जो स्त्रियां एक बार व्रत करने का संकल्प करके हरतालिका तीज का व्रत करती हैं उन्हें यह व्रत नहीं तोड़ना चाहिए ऐसा करने पर सौभाग्यवती स्त्रियों को अशुभ परिणाम प्राप्त होते हैं.

    रात्रि में नही सोना: जिस तिथि में हरतालिका तीज का व्रत होता है. उस रात्रि में स्त्रियों का सोना वर्जित बताया गया है. धार्मिक ग्रंथो के अनुसार रात्रि में स्त्रियों को जागरण कर भगवान शिव की कथा, स्तोत्र का पाठ करना चाहिए उन्हें विशेष लाभ होता है.

    पति से न करें झगड़ा : पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं की जो स्त्रियां हरतालिका तीज के व्रत को करती हैं उन्हें अपने पति के साथ झगड़ा नहीं करना है. पति परमेश्वर का रूप होते हैं जिनके लिए यह व्रत किया जाता है. यदि महिलाएं इस व्रत के दौरान पति के साथ झगड़ा करती हैं तो उन्हें इस व्रत का शुभ परिणाम प्राप्त होगा.

    काले रंग से रहे दूर : इस शुभ दिन पर विवाहित महिलाओं को काले रंग की चूड़ियां और कपड़े पहनने से बचना चाहिए, क्योंकि हिंदू धर्म में काले रंग को अशुभता से जोड़ा जाता है

    बड़े-बुजुर्गों का अपमान नहीं करना: जो स्त्रियां हरतालिका तीज का व्रत करती हैं उन्हें विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए कि वह बड़ो बुजुर्गों का अपमान ना करें. इस व्रत के दौरान बड़े बुजुर्गों का अपमान करना वर्जित होता है. यदि स्त्रियां ऐसा करती हैं तो उन्हें इस व्रत का विपरीत फल प्राप्त होता है.

    व्रत की कथा को श्रवण करना: विवाहित महिलाओं को इस व्रत पर देवी पार्वती, भगवान शिव और भगवान गणेश की पूजा करनी चाहिए, जो महिलाएं इन तीनों में से किसी की भी पूजा नहीं करती है, तो उनका व्रत अधूरा माना जाता है।

    पवित्रता बनाए रखना : हरितालिका व्रत को करने से पूर्व ही पवित्रता का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए . व्रत में पवित्रता रखने मात्र से ही आधा व्रत पूरा हो जाता है क्योंकि पवित्रता में ही लक्ष्मी और परमात्मा का निवास होता है. यदि व्रत के दौरान पवित्रता नहीं है तो व्रत का फल नहीं मिलता है.

    दूध का सेवन वर्जित: पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं की जिन स्त्रियों के द्वारा हरतालिका तीज का व्रत किया जाता है उन्हें दूध का सेवन नहीं करना चाहिए.. मान्यताओं के अनुसार हरतालिका व्रत के दौरान दूध का सेवन करने से अगला जन्म सर्प योनि का होता है.

    फल का सेवन वर्जित: व्रत करने वाली स्त्रियों को इस दिन फल का सेवन नहीं करना चाहिए. यदि स्त्रियां इस व्रत के दौरान फल का सेवन करती हैं तो अगले जन्म में वह वानर योनि में जाती है.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)

    Related Posts

    जब रिश्ता और आत्मसम्मान में चुनना पड़े… प्रेमानंद जी महाराज ने बताया सही रास्ता

    March 15, 2026

    आपके घर का मेन डोर तय करता है पॉजिटिविटी – ऐसे रखें इसे सही

    March 15, 2026

    खरमास की शुरुआत: अगले 30 दिन इन कामों से बचें, वरना पड़ सकता है नुकसान

    March 15, 2026

    Ram Navami 2026: राम नवमी कब है—26 या 27 मार्च, जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

    March 15, 2026

    15 मार्च 2026 का राशिफल: किसे मिलेगा भाग्य का साथ, और किसे रहना होगा सावधान

    March 14, 2026

    क्यों रखा जाता है गणगौर का व्रत? माता पार्वती को मिला था यह विशेष वरदान

    March 14, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    ईरान जंग के बीच मोजतबा खामेनेई रूस पहुंचे, पुतिन ने उन्हें विमान से उड़ा लिया

    March 15, 2026

    जब रिश्ता और आत्मसम्मान में चुनना पड़े… प्रेमानंद जी महाराज ने बताया सही रास्ता

    March 15, 2026

    अहमदाबाद विमान दुर्घटना: अमेरिकी एजेंसी का दावा, विमान पहले से ही खराब था

    March 15, 2026

    तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद आसिम मुनीर के साथ पहलगाम में मचाई तबाही, अब मोस्ट वांटेड आतंकी

    March 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.