Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»विदेश»तलाकशुदा राजकुमारी ने 3 साल छोटे तांत्रिक से रचाई शादी, कोरोना भगाने को बेच चुका ताबीज; चोरी में कई बार गिरफ्तार…
    विदेश

    तलाकशुदा राजकुमारी ने 3 साल छोटे तांत्रिक से रचाई शादी, कोरोना भगाने को बेच चुका ताबीज; चोरी में कई बार गिरफ्तार…

    By September 1, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    तलाकशुदा राजकुमारी ने 3 साल छोटे तांत्रिक से रचाई शादी, कोरोना भगाने को बेच चुका ताबीज; चोरी में कई बार गिरफ्तार…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नॉर्वे की तलाकशुदा राजकुमारी मार्था लुईस ने अमेरिकी स्वघोषित जादूगर ड्यूरेक वेरेट से शादी कर ली है।

    दोनों ने शनिवार को एक निजी कार्यक्रम में शादी रचाई। दोनों 2019 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और 2022 में उन्होंने सगाई की थी।

    मार्था की पहले पति से तीन बेटियां हैं। उनका तलाक 2017 में हो गया था। मार्था ने जिस तांत्रिक से शादी की है, नॉर्वे में उन्हें मीडिया महाठग कहती है।

    कोरोना काल में लोगों को बचने के लिए ताबीज बांट चुके वेरेट को चोरी के मामलों में कई बार गिरफ्तार किया जा चुका है। वह एक बार बस पर बिना टिकट सफर करते हुए भी पकड़े गए थे।

    52 वर्षीय तलाकशुदा मार्था लुईस और कैलिफोर्निया के 49 वर्षीय वेरेट ने शनिवार को नॉर्वे के एक छोटे से गांव में शादी की।

    शादी में कुछ ही लोग शामिल हुए। शादी नॉर्वे के पश्चिमी तट पर फिओर्ड के किनारे बसे गांव गीरांगर की पहाड़ियों में एक होटल में हुई।

    नॉर्वेजियन प्रेस द्वारा ली गई तस्वीरों के अनुसार, मार्था लुईस ने एक पारंपरिक सफेद शादी की पोशाक और एक मुकुट पहना था, जो उसे उसके दादा राजा ओलाव ने उसके 18वें जन्मदिन पर दिया था। वहीं, ड्यूरेक ने काले रंग का सूट और सुनहरे रंग का कमरबंद पहना था।

    फरिश्तों से बात करने का स्कूल चलाती हैं लुईस

    लुईस दावा कर चुकी हैं कि वह एक दिव्यदर्शी हैं, जो फरिश्तों से बात कर सकती हैं। उनका कहना है कि यह एक ऐसा उपहार है जिसे उन्होंने पुस्तकों का अध्ययन करने के बाद प्राप्त किया।

    इसके लिए उन्होंने 2007 में एक स्कूल भी खोला। इसमें वो दावा करती हैं कि स्कूल में जादू करना और देवताओं से बात करना सिखाया जाता है।

    वहीं, कैलिफोर्निया निवासी 49 वर्षीय वेरेट स्वयं को “छठी पीढ़ी का जादूगर” कहते हैं। वेरेट ने कोरोना काल में लोगों को जान बचाने के लिए ताबीज भी बांटे थे।

    वेरेट का दावा- लुईस पिछले जन्म में भी मेरी पत्नी

    जून 2022 में इस जोड़े द्वारा अपनी सगाई की घोषणा की थी, तब मार्था लुईस ने इंस्टाग्राम पर कहा था, “मैं बहुत आध्यात्मिक हूं और ऐसे ही व्यक्ति के साथ रहना अच्छा है जो इसे अपनाता है।”

    वेरेट के अनुयायियों में हॉलीवुड की मशहूर हस्तियां ग्वेनेथ पाल्ट्रो और एंटोनियो बैंडेरस शामिल हैं। वेरेट का दावा है कि वे पिछले जन्म में भी मार्था लुईस के पति थे।

    मार्था लुईस की पहली शादी

    मार्था लुईस की पहली शादी नॉर्वेजियन लेखक एरी बेहन से हुई थी, जिससे उनकी तीन बेटियां हैं। एरी बेहन ने 2016 में तलाक के तीन साल बाद आत्महत्या कर ली थी। वह नॉर्वे के सिंहासन की उत्तराधिकारिणी में चौथे स्थान पर हैं।

    उनके छोटे भाई क्राउन प्रिंस हाकोन एक दिन राजा हेराल्ड का उत्तराधिकारी बनेंगे। मार्था लुईस ने नवंबर 2022 में अपने शाही कर्तव्यों को त्याग दिया था। हालांकि उन्होंने अपना खिताब बरकरार रखा।

    कोरोना से बचने को ताबीज भी बेचते हैं वेरेट

    मार्था लुईस पर नॉर्वे की मीडिया डायन-चुड़ैलों को बढ़ावा देने का आरोप लगा चुकी हैं। सबसे ज्यादा आलोचना वेरेट को झेलनी पड़ी है। प्रेस में उन्हें महाठग बुलाती है।

    अपनी एक पुस्तक में उन्होंने सुझाव दिया था कि कैंसर एक विकल्प हो सकता है। इतना ही नहीं उन्होंने महिलाओं को अपने पिछले यौन साथियों द्वारा छोड़े गए “निशान” को हटाने के लिए व्यायाम की सिफारिश भी की थी।

    अपनी वेबसाइट पर वह 222 डॉलर का ताबीज भी बेचते हैं, जिसके बारे में उनका दावा है कि इससे उन्हें कोरोना बीमारी नहीं छू पाएगी।

    The post तलाकशुदा राजकुमारी ने 3 साल छोटे तांत्रिक से रचाई शादी, कोरोना भगाने को बेच चुका ताबीज; चोरी में कई बार गिरफ्तार… appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)

    Related Posts

    पाकिस्तान ने कंधार में एयरस्ट्राइक की, ड्रोन हमलों के बाद सैन्य ठिकाना हुआ निशाना

    March 15, 2026

    ईरान ने 14 दिन की जंग में US को भीख मंगवाया, दुबई बना घोस्ट टाउन! अमीरों ने छोड़ा ‘सबसे सुरक्षित’ शहर

    March 14, 2026

    84 ईरानी नाविकों के शव तुर्की के प्लेन से श्रीलंका से रवाना, शिया देश ने बदले की कसम खाई

    March 14, 2026

    अमेरिका का बड़ा कदम: मिडल ईस्ट में 2500 नौसैनिक और युद्धपोत भेजने का आदेश

    March 14, 2026

    उत्तर कोरिया की मिसाइल लॉन्च, अमेरिका ने दक्षिण कोरिया से THAAD हटाने का किया ऐलान

    March 14, 2026

    अमेरिकी दूतावास पर बगदाद में हेलीपैड पर मिसाइल और ड्रोन से हमला

    March 14, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    नेशनल लोक अदालत में बड़ी राहत: रायपुर में आपराधिक व चेक बाउंस के लंबित मामलों का निपटारा

    March 15, 2026

    LPG संकट से बेहाल MP: होटल में गैस की कमी, मेन्यू में बदलाव; घरेलू सिलेंडर के लिए 8 घंटे की लंबी कतार

    March 15, 2026

    बंगाल सहित 5 राज्यों में चुनावी तारीखों का ऐलान आज, चुनाव आयोग करेगा घोषणा

    March 15, 2026

    आपके घर का मेन डोर तय करता है पॉजिटिविटी – ऐसे रखें इसे सही

    March 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.