Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»नर सेवा ही नारायण सेवा : मंत्री टंक राम वर्मा
    छत्तीसगढ़

    नर सेवा ही नारायण सेवा : मंत्री टंक राम वर्मा

    By September 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    नर सेवा ही नारायण सेवा : मंत्री टंक राम वर्मा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर : राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने कल जांजगीर-चाम्पा जिले के भारतीय कुष्ठ निवारण संघ  सोंठी आश्रम कात्रेनगर का भ्रमण किया एवं सरस्वती शिशुमंदिर चांपा में विधाभारती मध्य क्षेत्र स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने भारतीय कुष्ठ निवारण संघ कात्रेनगर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते कहा कि कुछ दशक पूर्व लोग कुष्ठ को एक छूत की बीमारी समझते थे। लोग कुष्ठ रोगियों से न केवल शारीरिक दूरी अपितु एक सामाजिक दूरी बनाकर रहा करते थे। वर्तमान में यह भेदभाव कम होता जा रहा है। शासन के द्वारा इनके उत्थान के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। कुष्ठ निवारण संघ कात्रेनगर द्वारा कुष्ठ पीड़ितों की निःस्वार्थ सेवा हम सबके लिए प्रेरणा पुंज है। कुष्ठ रोगियों की सेवा नारायण सेवा के समान है।

        मंत्री वर्मा भारतीय कुष्ठ निवारण संघ परिसर का भ्रमण करते हुए जरूरतमंद कुष्ठ रोगियों को ट्राईसाइकिल का वितरण किया और रक्षा सूत्र बांधते हुए फल वितरित किए। कुष्ठ आश्रम सोंठी कात्रेनगर में बनाये जा रहे जीवनोपयोगी विभिन्न हस्त उत्पादों की उन्होंने सराहना की। कुष्ठ आश्रम सोंठी के सदस्यों ने आश्रम में बाउंड्रीबाल निर्माण करने की बात रखी जिस पर मंत्री टंकराम ने  संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने निर्देश दिए।  इसके उपरांत मंत्री वर्मा ने सरस्वती शिशु मंदिर चाम्पा में आयोजित विद्याभारती मध्य क्षेत्र स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।

         इस दौरान सांसद कमलेश जांगड़े, जनप्रतिनिधि एवं संस्था के प्रबंधकारिणी सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)

    Related Posts

    जगदलपुर: बस्तर की बेटियों के लिए सुरक्षा कवच, एचपीवी टीकाकरण अभियान का भव्य आगाज

    March 17, 2026

    इलेक्ट्रानिक प्रोक्योरमेंट सिस्टम पर दो दिवसीय राज्यस्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ

    March 17, 2026

    छत्तीसगढ़ के 29 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगा राहत, 758 करोड़ का बकाया बिजली बिल होगा माफ

    March 17, 2026

    गंगा एक्सप्रेसवे दो महीने में होगा तैयार, मेरठ से प्रयागराज का सफर आसान, बस यह काम बाकी है

    March 17, 2026

    जनगणना-2027 की दिशा में यूपी के इस जिले में फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण हुआ शुरू

    March 17, 2026

    मध्य प्रदेश में स्मार्ट मीटर से बिजली बिल में तगड़ा झटका, लोड बढ़ने से हर महीने आएगा ज्यादा बिल

    March 17, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    फरवरी में भारत का व्यापारिक घाटा कम होकर 27.1 अरब डॉलर हुआ

    March 17, 2026

    जगदलपुर: बस्तर की बेटियों के लिए सुरक्षा कवच, एचपीवी टीकाकरण अभियान का भव्य आगाज

    March 17, 2026

    इलेक्ट्रानिक प्रोक्योरमेंट सिस्टम पर दो दिवसीय राज्यस्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ

    March 17, 2026

    क्रिस गेल का 175 रन तोड़ना है…’, वैभव सूर्यवंशी ने बताया आईपीएल में अपने बड़े लक्ष्य के बारे में

    March 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.