Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»मध्यप्रदेश में पर्यटन क्रांति लाएगा आईएटीओ- उप मुख्यमंत्री शुक्ल
    मध्यप्रदेश

    मध्यप्रदेश में पर्यटन क्रांति लाएगा आईएटीओ- उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    By September 1, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मध्यप्रदेश में पर्यटन क्रांति लाएगा आईएटीओ- उप मुख्यमंत्री शुक्ल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक भारत विश्व की आर्थिक महाशक्ति बनेगा। देश को आर्थिक महाशक्ति बनाने के लिए तीन क्रांतियां जरूरी है। पहली हरित क्रांति, दूसरी औद्योगिक क्रांति और तीसरी पर्यटन क्रांति है। देश और मध्यप्रदेश में पर्यटन क्रांति को लाने में आईएटीओ की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उप मुख्यमंत्री शुक्ल आईएटीओ के 39वें अधिवेशन के समापन समारोह को होटल ताज में संबोधित कर रहें थे। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पर्यटन स्थलों का प्रचार प्रसार बहुत जरूरी है। आईएटीओ के सदस्य इस अधिवेशन के माध्यम से मध्यप्रदेश के पर्यटन को करीब से जानेंगे और पर्यटकों को इसकी जानकारी देंगे। इससे निकट भविष्य में मध्यप्रदेश में विदेशी पर्यटकों की संख्या में काफी इजाफा होगा। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने आईएटीओ के सदस्य टूर और ट्रैवल ऑपरेटर से विदेशी पर्यटकों के बीच मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थलों का प्रचार करने और मध्यप्रदेश आने के लिए प्रेरित करने का आग्रह भी किया।

    संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश पर्यटन की दृष्टि से देश में अग्रणी राज्य बनेगा। मध्यप्रदेश में पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के आईएटीओ एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मंत्री लोधी ने आईएटीओ सदस्यों को मध्यप्रदेश की पर्यटन संबंधी विशेषताओं और पर्यटन सुविधाओं को विकसित करने के शासन के प्रयासों की जानकारी दी।मंत्री लोधी ने कहा कि कन्वेंशन के बाद सभी आईएटीओ सदस्यों को FAM टूर  के माध्यम से मध्यप्रदेश का भ्रमण कराया जायेगा। सभी सदस्य मध्यप्रदेश के नैसर्गिक सौंदर्य, ऐतिहासिक विरासत और समृद्ध संस्कृति को करीब से जान पायेंगे। मंत्री लोधी  ने सभी आईएटीओ सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में मध्यप्रदेश में आमंत्रित करने का आग्रह किया।

    आईएटीओ अध्यक्ष राजीव मेहरा ने स्वागत उद्बोधन दिया। उन्होंने आईएटीओ सदस्यों की तरफ से मध्यप्रदेश में अधिक संख्या में पर्यटकों को लाने का भरोसा भी दिया। आईएटीओ अध्यक्ष राजीव मेहरा ने उप मुख्यमंत्री शुक्ल और राज्यमंत्री लोधी को सम्मान स्वरूप भगवान कृष्ण की प्रतिमा भेंट की।

    आईएटीओ के मध्यप्रदेश चैप्टर के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

    मध्यप्रदेश को बेस्ट प्रोमोशनल पब्लिकेशन बाय स्टेट अवार्ड

    आईएटीओ ने पर्यटन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले राज्यों और संस्थाओं को सम्मानित किया। इसमें मध्यप्रदेश को बेस्ट प्रोमोशनल पब्लिकेशन बाय स्टेट अवार्ड से सम्मानित किया गया। टूरिज्म बोर्ड की अपर प्रबंध संचालक सुबिदिशा मुखर्जी ने ग्रहण किया।

    कायर्क्रम के समापन अवसर पर प्रख्यात स्टैंड अप कॉमेडियम सुंगधा मिश्रा ने परफॉर्म किया और अपनी मिमिक्री स्टाइल से कॉन्फ्रेंस हॉल में मौजूद लोगों का मनोरंजन किया।

    इस अवसर पर प्रबंध संचालक राज्य पर्यटन विकास निगम इलैयाराजा टी, आईएटीओ उपाध्यक्ष रवि गोसाई सहित आईएटीओ के सदस्य उपस्थित रहें।

    रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म रन में शामिल हुए 500 सदस्य

    अधिवेशन के तीसरे दिन की शुरुआत ‘रन फॉर रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म’ से हुई। वीआईपी रोड से शुरू हुई 5 किमी दौड़ को प्रबंध संचालक, पर्यटन विकास निगम इलैयाराज टी एवं टूरिज्म बोर्ड की अपर प्रबंध संचालक (एएमडी) सुबिदिशा मुखर्जी ने हरी झंडी दिखाई। देशभर से आए IATO के 500 से ज्यादा सदस्यों ने दौड़ में भाग लेकर पर्यावरण अनुकूल पर्यटन का संदेश दिया। दौड़ का समापन इंपीरियल सेगवे से होते हुए गौहर महल पर हुआ। इस दौरान उन्हें भोपाल के प्राकृतिक सौंदर्य और विरासत का मिश्रण देखने का मिला।

    फैम टूर से मध्यप्रदेश भ्रमण करेंगे 350 सदस्य

    मध्यप्रदेश के प्राकृतिक सौंदर्य, गौरवशाली इतिहास, वैभवशाली संस्कृति, विविध वन्यजीवन से दुनियाभर के पर्यटकों को अवगत कराने के लिए पोस्ट इवेंट फेम टूर  संचालित किये जा रहे हैं। आईएटीओ के सदस्य को इंदौर, उज्जैन, भोपाल, रीवा, पचमढ़ी, भोजपुर, भीमबेटका, सांची, धार इत्यादि पर्यटन गंतव्यों में ले जाकर पर्यटन स्थलों की विशेषताओं और पर्यटन सुविधाओं से अवगत कराया जायेगा। कुल 10 फैम टूर में 350 से अधिक आईएटीओ सदस्य शामिल हो रहे हैं।

    एसोसिएशन्स को संयुक्त रूप से कार्य करने की आवश्यकता

    अधिवेशन के अंतिम दिन के पहले सेशन में 'पर्यटन और आतिथ्य उद्योग में तालमेल' पर विचार-विमर्श हुआ। इस दौरान भारत में निजी क्षेत्र में पर्यटन और आतिथ्य उद्योग के शीर्ष निकाय का नेतृत्व करने वाले विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों को संयुक्त क्षेत्रों की पहचान करके, सहयोग करने और नेटवर्किंग करने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस सत्र में पद्मअजीत बजाज, फेथ संस्था के वाइस चेयरमैन अमरेश तिवारी, TAAI की प्रेसिडेंट ज्योति मयाल ने अपने विचार रखे।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)

    Related Posts

    ग्वालियर-चंबल में मौसम हुआ बेहद गर्म, 15 मार्च से गर्मी का असर और बढ़ेगा

    March 11, 2026

    इनकम टैक्स का बड़ा एक्शन, माइनिंग बिजनेसमैन दिलीप गुप्ता के ठिकानों पर रेड, करोड़ों के दस्तावेज खंगाले जा रहे

    March 11, 2026

    कांकेर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने ली नेशनल लोक अदालत की तैयारी बैठक

    March 11, 2026

    सरपंच व सचिव चला रहे अपने राज सरकार के पैसों का उडा रहे धज्जियां

    March 11, 2026

    रचना टॉवर में सौंदर्यीकरण होगा, मंत्री सारंग ने दिया हरी झंडी, पार्क और जिम भी बनेगा

    March 11, 2026

    सीएम योगी का बड़ा कदम: विवादित जमीन की रजिस्ट्री रोककर जनता को कानूनी झंझट से राहत

    March 11, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    ग्वालियर-चंबल में मौसम हुआ बेहद गर्म, 15 मार्च से गर्मी का असर और बढ़ेगा

    March 11, 2026

    बुध की बदली चाल का असर: 21 मार्च से इन राशियों को रहना होगा सतर्क

    March 11, 2026

    सफलता से ठीक पहले क्यों रुक जाते हैं काम? प्रेमानंद महाराज से जानें कहां हो रही गलती

    March 11, 2026

    इनकम टैक्स का बड़ा एक्शन, माइनिंग बिजनेसमैन दिलीप गुप्ता के ठिकानों पर रेड, करोड़ों के दस्तावेज खंगाले जा रहे

    March 11, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.