Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»मप्र में अधिकारियों और कर्मचारियों की व्यथा, 8 साल से नहीं मिली पदोन्नति
    मध्यप्रदेश

    मप्र में अधिकारियों और कर्मचारियों की व्यथा, 8 साल से नहीं मिली पदोन्नति

    By September 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मप्र में अधिकारियों और कर्मचारियों की व्यथा, 8 साल से नहीं मिली पदोन्नति
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल । मध्य प्रदेश में सवा आठ साल से पदोन्नति पर रोक से अधिकारी और कर्मचारी पहले से ही परेशान हैं और अब 8वें वेतन आयोग के गठन के आसार भी धूमिल हो रहे हैं। आयोग को वर्तमान स्थितियों का परीक्षण करने और वेतनमान की अनुशंसा करने में दो साल से अधिक का समय लगता है, पर अभी तक आयोग का ही गठन नहीं हुआ है। ये हालात तब हैं जब परंपरानुसार 1 जनवरी 2026 से 8वां वेतनमान देय हो जाएगा। यानी आयोग यदि गठित होता है तो उसके पास महंगाई दर के हिसाब से सरकार एवं कर्मचारी की स्थिति का परीक्षण कर वेतनमान की अनुशंसा करने के लिए अब सिर्फ सवा साल का समय शेष है। बता दें कि 7वां वेतनमान 1 जनवरी 2016 से लागू हुआ है और अभी तक प्रत्येक 10 साल में नया वेतनमान लागू किये जाने की परंपरा रही है।
    वैसे भी केंद्रीय वेतन आयोग की अनुशंसाएं केवल केंद्रीय कर्मचारियों के लिए होती हैं, लेकिन राज्यों के कर्मचारी संघर्ष कर वेतनमान सहित कुछ केंद्रीय अनुशंसाएं अपने लिए लागू कराने में सफल होते आए हैं। इसीलिए उन्हें केंद्रीय आयोग के गठन का इंतजार रहता है। मंत्रालय सेवा अधिकारी-कर्मचारी संघ के अध्यक्ष इंजीनियर सुधीर नायक कहते हैं कि अभी तक हर केंद्रीय वेतन आयोग एक केंद्रीय विचार को लेकर चलता रहा है। पहले और दूसरे आयोग जीवन निर्वाह लायक वेतन सुनिश्चित करने का विचार लेकर चले। तीसरे वेतन आयोग ने आकर्षक वेतन देने का विचार अपनाया ताकि योग्य व्यक्तियों को शासकीय सेवा की ओर आकृष्ट किया जा सके। नायक कहते हैं कि पांचवें वेतन आयोग का सरकारी कर्मचारियों की संख्या कम करने पर फोकस था। उसने अमले में 30 प्रतिशत कटौती की अनुशंसा की थी। छठे वेतन आयोग ने वेतनमानों की अस्पष्टता और संख्या कम करने पर जोर दिया। पे-बैंड और ग्रेड वेतन की अवधारणा लागू की। पांचवें वेतन आयोग ने यह अनुशंसा भी की थी कि जब भी महंगाई भत्ता मूल वेतन का 50 प्रतिशत हो जाए तो उसे मूल वेतन में मर्ज कर दिया जाए। नायक बताते हैं कि पहला आयोग 1946 में गठित हुआ था तब से अब तक आयोग के गठन की परंपरा चली आ रही है। 77 साल में 07 आयोग गठित हो चुके हैं।
    चर्चाएं ये भी हैं कि शायद नया वेतन आयोग गठित करने के बजाय सरकारें इसी फार्मूले पर चलने का विचार कर रही हैं। मध्य प्रदेश में जनवरी 2024 से देय 4त्न महंगाई भत्ता अभी नहीं दिया गया है। इसलिए फिलहाल महंगाई भत्ता 46त्न है। यही कारण है कि 50त्न महंगाई भत्ता मूल वेतन में मर्ज करने की मांग भी नहीं उठ पा रही है। मध्य प्रदेश के कर्मचारी वर्ष 1989 में पहली बार केंद्रीय वेतनमान लेने में सफल हुए थे जिसको 1986 से नोशनली लागू माना गया था। तभी से केंद्रीय वेतनमान मिलता आ रहा है। केंद्रीय वेतन आयोग गठित न होने से सभी राज्यों के कर्मचारियों में निराशा है परन्तु मध्य प्रदेश के कर्मचारियों की निराशा दोहरी है क्योंकि पदोन्नति भी नहीं मिल रही है और नया वेतनमान मिलने की उम्मीद भी नहीं दिख रही है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)

    Related Posts

    ग्वालियर-चंबल में मौसम हुआ बेहद गर्म, 15 मार्च से गर्मी का असर और बढ़ेगा

    March 11, 2026

    इनकम टैक्स का बड़ा एक्शन, माइनिंग बिजनेसमैन दिलीप गुप्ता के ठिकानों पर रेड, करोड़ों के दस्तावेज खंगाले जा रहे

    March 11, 2026

    कांकेर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने ली नेशनल लोक अदालत की तैयारी बैठक

    March 11, 2026

    सरपंच व सचिव चला रहे अपने राज सरकार के पैसों का उडा रहे धज्जियां

    March 11, 2026

    रचना टॉवर में सौंदर्यीकरण होगा, मंत्री सारंग ने दिया हरी झंडी, पार्क और जिम भी बनेगा

    March 11, 2026

    सीएम योगी का बड़ा कदम: विवादित जमीन की रजिस्ट्री रोककर जनता को कानूनी झंझट से राहत

    March 11, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    ग्वालियर-चंबल में मौसम हुआ बेहद गर्म, 15 मार्च से गर्मी का असर और बढ़ेगा

    March 11, 2026

    बुध की बदली चाल का असर: 21 मार्च से इन राशियों को रहना होगा सतर्क

    March 11, 2026

    सफलता से ठीक पहले क्यों रुक जाते हैं काम? प्रेमानंद महाराज से जानें कहां हो रही गलती

    March 11, 2026

    इनकम टैक्स का बड़ा एक्शन, माइनिंग बिजनेसमैन दिलीप गुप्ता के ठिकानों पर रेड, करोड़ों के दस्तावेज खंगाले जा रहे

    March 11, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.