Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»विष्णु भैया का सजा घर तीजा-पोरा पर पारंपरिक नंदिया-बइला और खिलौनों से सुसज्जित हुआ आंगन
    छत्तीसगढ़

    विष्णु भैया का सजा घर तीजा-पोरा पर पारंपरिक नंदिया-बइला और खिलौनों से सुसज्जित हुआ आंगन

    By September 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    विष्णु भैया का सजा घर तीजा-पोरा पर पारंपरिक नंदिया-बइला और खिलौनों से सुसज्जित हुआ आंगन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर । छत्तीसगढ़ की गौरवशाली परंपरा हरेली पर्व मनाने के बाद अब विष्णु भैया का घर यानी मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय का मुख्यमंत्री निवास तीजा-पोरा के पारंपरिक गौरव की झांकी तरह सज रहा है। मुख्यमंत्री निवास को मिट्टी के खूबसूरत नंदिया बइला और रंगीन खिलौनों से सजाया जा रही है। परंपरागत वंदनवार के रंग बिखरने लगे हैं। मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री  साय की पत्नी मती कौशल्या साय सजावट के साथ-साथ परंपरागत छत्तीसगढ़िया व्यंजनों के साथ ठेठरी-खुरमी बनाने की तैयारी भी करवा रही हैं। तीजा-पोरा तिहार से पहले मुख्यमंत्री  साय अपने निवास से ही बटन दबाकर 70 लाख महिलाओं के खाते में महतारी वंदन के एक- एक हजार रुपए भी भेजने वाले हैं। हरेली की तरह मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के रायपुर स्थित निवास में तीजा-पोरा का तिहार 2 सितम्बर को सुबह 11 बजे से उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री निवास परिसर में छत्तीसगढ़ की परम्परा और रीति-रिवाज के अनुसार साज-सज्जा की गई हैं। इस मौके पर नांदिया-बैला की पूजा की जाएगी। तीजा महोत्सव का आयोजन होगा। तीजा-पोरा त्यौहार के लिए कार्यक्रम में बहनों को आमंत्रित किया गया है। इस तरह महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री निवास एक दिन के लिए मायका बन जाएगा। कार्यक्रम में विशेष रूप से महतारी वंदन योजना से लाभान्वित महिलाएं, महिला स्वसहायता समूहों की महिलाए और मितानिनों सहित लगभग 3 हज़ार महिलाओं को आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर महिलाओं के कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यक्रम, योजनाओं से अवगत कराने हेतु प्रदर्शनी एवं स्टॉल भी लगाया गया है।महिलाओं के कल्याण की प्रचलित योजना एवं कार्यक्रम हेतु संस्कृति विभाग के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा, साथ ही खेल विभाग के समन्वय से महिलाओं के लिए खेल का भी आयोजन होगा। इस अवसर पर प्रतिभागी महिलाओं को राष्ट्रीय पोषण माह 2024 अंतर्गत शपथ पत्र का वाचन भी कराया जाएगा। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय राष्ट्रीय पोषण माह 2024 के अवसर पर पोषण एवं स्वास्थ्य से संबंधित पोस्टर का विमोचन भी करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री  साय कार्यक्रम स्थल से प्रदेश में सुपोषण रथ का संचालन हेतु सुपोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी दिखाएंगे।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)

    Related Posts

    ग्वालियर-चंबल में मौसम हुआ बेहद गर्म, 15 मार्च से गर्मी का असर और बढ़ेगा

    March 11, 2026

    इनकम टैक्स का बड़ा एक्शन, माइनिंग बिजनेसमैन दिलीप गुप्ता के ठिकानों पर रेड, करोड़ों के दस्तावेज खंगाले जा रहे

    March 11, 2026

    कांकेर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने ली नेशनल लोक अदालत की तैयारी बैठक

    March 11, 2026

    सरपंच व सचिव चला रहे अपने राज सरकार के पैसों का उडा रहे धज्जियां

    March 11, 2026

    रचना टॉवर में सौंदर्यीकरण होगा, मंत्री सारंग ने दिया हरी झंडी, पार्क और जिम भी बनेगा

    March 11, 2026

    सीएम योगी का बड़ा कदम: विवादित जमीन की रजिस्ट्री रोककर जनता को कानूनी झंझट से राहत

    March 11, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    ग्वालियर-चंबल में मौसम हुआ बेहद गर्म, 15 मार्च से गर्मी का असर और बढ़ेगा

    March 11, 2026

    बुध की बदली चाल का असर: 21 मार्च से इन राशियों को रहना होगा सतर्क

    March 11, 2026

    सफलता से ठीक पहले क्यों रुक जाते हैं काम? प्रेमानंद महाराज से जानें कहां हो रही गलती

    March 11, 2026

    इनकम टैक्स का बड़ा एक्शन, माइनिंग बिजनेसमैन दिलीप गुप्ता के ठिकानों पर रेड, करोड़ों के दस्तावेज खंगाले जा रहे

    March 11, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.