Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»विष्णु भैया संग तीजा-पोरा, महतारी वंदन तिहार का भव्य आयोजन
    छत्तीसगढ़

    विष्णु भैया संग तीजा-पोरा, महतारी वंदन तिहार का भव्य आयोजन

    By September 2, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    विष्णु भैया संग तीजा-पोरा, महतारी वंदन तिहार का भव्य आयोजन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर
    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के राजधानी रायपुर स्थित निवास में आज छत्तीसगढ़ का पारंपरिक त्योहार तीजा, पोरा धूमधाम से मनाया गया। विष्णु भैया संग तीजा-पोरा महतारी वंदन तिहार के भव्य आयोजन में शामिल होने मुख्यमंत्री निवास में बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची। तीजा-पोरा, महतारी वंदन तिहार के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की 70 लाख माता-बहनों के खाते में महतारी वंदन योजना की सातवीं किश्त के रूप में एक-एक हजार रूपए की राशि का भुगतान आॅनलाईन डीबीटी मोड के जरिए किया। महतारी वंदन योजना के तहत आज सातवीं किश्त में 70 लाख महिलाओं को 653 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया। इसे मिलाकर अब तक 4578 करोड़ रूपए की राशि का भुगतान किया जा चुका है।

    मुख्यमंत्री ने प्रदेश में राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ कर महिलाओं को पोषण माह की शपथ भी दिलाई। साय ने मुख्यमंत्री निवास से सुपोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया एवं राष्ट्रीय पोषण माह के पोस्टर का विमोचन भी किया। कार्यक्रम के आरंभ में मुख्यमंत्री साय ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ भगवान शिव की पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में तीजा मनाने आईं माता, बहनों को तीजा की बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह बहुत खुशहाली का अवसर है। मेरे बुलावे पर प्रदेश के सभी जिलों से बहनें यहां आईं हैं, मैं आप सभी का स्वागत करता हूं। तीजा में सुहागन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर अपने पति की दीघार्यु जीवन की कामना लेकर शिव-पार्वती की पूजा करती हैं।

    मुख्यमंत्री साय ने कहा आज पोरा तिहार है, जो छत्तीसगढ़ की परम्परा में किसानों और पशु प्रेम को समर्पित है। इसके साथ ही तीन दिन बाद तीजा है, जो सुहागिनों के लिए सबसे बड़ा पर्व माना जाता है। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार माता पार्वती ने भगवान शंकर के लिए तीजा का कठिन व्रत किया था। आज हमने माता, बहनों को महतारी वंदन योजना की सातवीं किश्त जारी कर दी है। हम हर माह के पहले हफ्ते में महतारी वंदन योजना के अंतर्गत एक-एक हजार रूपए का अंतरण उनके खातों में करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के रास्ते पर चलते हुए राज्य सरकार छत्तीसगढ़ के चंहुमुखी विकास के लिए कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने इस भव्य आयोजन के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े और उनकी पूरी टीम को बधाई दी।

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अपने उद्बोधन में कहा आज हमारे मुख्यमंत्री विष्णु भैया ने त्यौता देकर हमें तीजा, पोरा मनाने अपने घर पर बुलाया है। तीजा, पोरा का त्यौहार छत्तीसगढ़ की परंपरा का त्यौहार है। पोरा के आते ही बहनें राह तकती रहती है कि भाई तीजा लिवाने कब आएंगे, बहनों के होठों पर मुस्कान और चेहरे पर चमक होती है। हमारे धर्म में मान्यता है कि यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवता: इसी मान्यता का अनुसरण करते हुए हमारी सरकार महिलाओं को हर महीने महतारी वंदन योजना की राशि जारी कर रही है।

    वनमंत्री केदार कश्यप ने भी अपना सम्बोधन दिया। कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुखिया ने आज हमें तीजा, पोरा के अवसर पर अपने घर आमंत्रित किया है। बड़े हर्ष का विषय है कि छत्तीसगढ़ में आज विष्णु की पालनहारी सरकार है जो सभी के हित में सोचती है। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने तीजा, पोरा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज हम सभी तीजा, पोरा मनाने अपने बड़े भैया के घर आए हैं। हमारे मुख्यमंत्री जी छत्तीसगढ़ के पारंपरिक पर्व तीजा, पोरा को धूमधाम से मना रहे हैं, हम सब उनका धन्यवाद करते हैं। श्रीमती राजवाड़े ने कहा प्रदेश में महतारी वंदन योजना लागू होने से महिलाओं में आत्मविश्वास जगा है।

    रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उपस्थित महिलाओं को तीजा पोरा की बधाई देते हुए कहा कि महिलाएं आज के दिन शंकर-पार्वती की पूजा करते हैं। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत आज बहनों को एक-एक हजार रूपए मिल गया है, उनके चेहरे पर खुशी दिख रही है। जिस तरह भगवान शंकर-पार्वती सम्पूर्ण विश्व के मंगल की कामना रखते हैं उसी तरह मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार हर वर्ग के लोगों का ध्यान रख रही है।

    खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा ने छत्तीसगढ़ के लोक कवि स्वर्गीय लक्ष्मण मस्तुरिया के गीत मैं छत्तीसगढ़ के माटी औ गाकर सुमधुर प्रस्तुति दी। इस अवसर पर विधायक किरण सिंह देव, अनुज शर्मा, राजेश मूणत, पुरंदर मिश्रा, गुरु खुशवंत साहेब, मोतीलाल साहू, इन्द्र कुमार साहू उपस्थित रहे।

    परम्परागत ग्रामीण परिवेश में सजा मुख्यमंत्री निवास
    विष्णु भैया संग तीजा-पोरा महतारी वंदन तिहार के लिए मुख्यमंत्री निवास की विशेष सजावट की गई थी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में परम्परागत ग्रामीण परिवेश की झलक दिखाई दी। छत्तीसगढ़ी लोक कलाकारों ने मुख्यमंत्री निवास में रंगारंग प्रस्तुतियां दी। मुख्यमंत्री निवास में महतारी वंदन तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों में फुगड़ी, कुर्सी दौड और रस्सी खींच का आयोजन भी किया गया। तीजा-पोरा तिहार के मौके पर मुख्यमंत्री निवास पारंपरिक बैला गाड़ी, नंदिया-बइला और खिलौनों के साथ सुसज्जित नजर आया।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)

    Related Posts

    बिना अनुमति निकली संकल्प यात्रा पर पुलिस सख्त, दतिया में भीम आर्मी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज

    March 11, 2026

    चाइनीज मांझा विवाद: इंदौर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को 25 मार्च तक नीति पेश करने के निर्देश

    March 11, 2026

    डॉक्टरों ने बताया मृत, रास्ते के गड्ढे से लगे झटके ने बचाई जान

    March 11, 2026

    जगदलपुर में ₹3.29 करोड़ के इनामी 108 सशस्त्र माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, 44 महिला कैडर भी शामिल

    March 11, 2026

    माताओं के स्वास्थ्य और पोषण में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि : प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में मिला पहला स्थान

    March 11, 2026

    दिव्यांगता के बावजूद सायरा बानो बनीं आत्मनिर्भर, ई-रिक्शा चलाकर पेश की मिसाल

    March 11, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    गैस की किल्लत से हड़कंप: चेन्नई के रेस्तरां बंद, हाई कोर्ट कैंटीन प्रभावित, रेलवे ने अपनाया इंडक्शन

    March 11, 2026

    T20I क्रिकेट में भारत का बड़ा धमाका, ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो दुनिया की किसी टीम के पास नहीं

    March 11, 2026

    बिना किसी कट के ‘उस्ताद भगत सिंह’ को मिला U/A सर्टिफिकेट, 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक

    March 11, 2026

    विवादित चैप्टर पर मचा बवाल, सुप्रीम कोर्ट में बोली सरकार—NCERT के पूरे सिलेबस की होगी समीक्षा

    March 11, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.