Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»संपर्क केन्द्र +91-92018-99925 से जिलेवासियों को मिल रहा है लाभ, दो भाइयों के बीच कराया गया आपसी सुलह, कर्नाटक में फंसे 8 श्रमिक बंधु को कराया गया मुक्त
    छत्तीसगढ़

    संपर्क केन्द्र +91-92018-99925 से जिलेवासियों को मिल रहा है लाभ, दो भाइयों के बीच कराया गया आपसी सुलह, कर्नाटक में फंसे 8 श्रमिक बंधु को कराया गया मुक्त

    By September 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    संपर्क केन्द्र +91-92018-99925 से जिलेवासियों को मिल रहा है लाभ, दो भाइयों के बीच कराया गया आपसी सुलह, कर्नाटक में फंसे 8 श्रमिक बंधु को कराया गया मुक्त
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर : बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशन में जिले में आम जनता के समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु नवाचारी पहल अंतर्गत संयुक्त जिला कार्यालय में संपर्क केन्द्र +91-92018-99925 स्थापना की गई है। जिसके अब सकारात्मक परिणाम मिलने लगे है संपर्क केन्द्र के माध्यम से फोन एवं वाट्सएप के जरिए विभिन्न विभागों से संबंधित 97 आवेदन प्राप्त हुए है। जिसमें से 60 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया है। साथ ही बचे हुए 37 आवेदनों को समय-सीमा में दर्ज कर निराकरण किया जा रहा है।

    इसके अतिरिक्त गांवों की समस्याओं को जानने एवं राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करने हेतु विषय विशेषज्ञों द्वारा 37 गांवों के जनप्रतिनिधियों के साथ सीधा संवाद स्थापित किया जा चुका है। जिसमें गांव वाले भी अलग से समस्याओं के बारे में जानकारी दर्ज कराएं है। आज संपर्क केन्द्र के माध्यम से दो भाईयों के बीच आपसी सुलह कर धान बोनस की राशि का बटवारा कराया गया। भाटापारा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम बोरसी के निवासी दो सगे भाई रामप्रसाद वर्मा एवं तिलकराम वर्मा के बीच आपसी समझौता कराया गया। रामप्रसाद वर्मा ने 20 अगस्त को संपर्क केन्द्र में फोन करके अपने भाई तिलक वर्मा के बैंक खाते में 2014-15 तथा 2015-16 के बोनस राशि जो दिसम्बर 2023 को जारी किया गया था उनके द्वारा फौत होने के पश्चात प्रदान नहीं किया जा रहा था। संपर्क केन्द्र के माध्यम से समन्वय स्थापित कर तिलकराम वर्मा से आज छोटे भाई रामप्रसाद वर्मा को 46 हजार रूपये प्रदान करवाते हुए आवेदन का निराकरण किया गया

    इसी तरह कसडोल विकासखण्ड के ग्राम मोहतरा के निवासी बलराम कर्ष द्वारा कर्नाटक राज्य के जिला कोलर में ईंट भट्ठा में 8 लोगों की बंधक बनाने की सूचना दी गई। जिस पर संपर्क केन्द्र के माध्यम से तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें श्रम विभाग के द्वारा समन्वय स्थापित कर 28 अगस्त को सकुशल घर वापसी कराई गई है। बलराम कर्ष ने इसके लिए जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए राज्य शासन को भी धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होनें बताया कि मेरे अतिरिक्त शारदा, आर्यन, मोहित, जीतराम, संतोषी, विशाल, अनिरूध्द शामिल थे।

    इसी तरह पलारी विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम लुटुडीह निवासी डोमार कुर्रे ने अपने भाई अश्वनी कुर्रे की कोविड से निधन होने के पश्चात मुआवजा राशि नहीं मिलने के संबंध में दिनांक 9 अगस्त को संपर्क केन्द्र में आवेदन दर्ज कराया गया जिस पर कार्रवाई करते हुए 14 अगस्त को तहसीलदार के द्वारा उनके खाते में 50 हजार रूपये राशि प्रदान किया गया।

    गौरतलब है कि नवाचारी पहल के तहत जिले में आम जनता के समस्याओं,मांगो के निराकरण, योजनाओं की जानकारी सहित सुझाव प्रदान करने के उद्देश्य से संपर्क +91-92018-99925 की स्थापना संयुक्त जिला कार्यालय में की गई है। इसके माध्यम से अब जिलेवासियों को घर बैठे ही अपनी मागों समस्याओं एवं सुझावों के निराकरण सहित योजनाओं संबधित जानकारी की सुविधा उपलब्ध होगी। जिसमें जिले का कोई भी व्यक्ति +91-92018-99925 फोन करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। न केवल इसमें शिकायत बल्कि रूटिन में विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी मुहैया करायी जायेगी। इसके लिए बकायदा रूटिन में अधिकारी कर्मचारियों की विभागवार ड्यूटी भी लगायी गई है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)

    Related Posts

    शक्ति संवाद कार्यक्रम में हुआ मेंटल हेल्थ और सायको सोशल वेलबीइंग पर एमओयू

    March 11, 2026

    वन्य-जीव तस्कर वारंटी आरोपी मिश्रीलाल गिरफ्तार ग्वालियर से सीबीआई ने एसटीएसएफ के सहयोग से आरोपी को पकड़ा

    March 11, 2026

    राज्यमंत्री बागरी ने स्वयंसेवकों से सोशल मीडिया के प्रभाव पर किया संवाद

    March 11, 2026

    30 मार्च तक ऑनलाइन करना होगा आवेदन

    March 11, 2026

    बेटियों और महिलाओं का कल्याण हमारी प्राथमिकता, सरकार उठा रही सभी कदम लाड़ली लक्ष्मी योजना से लिंगानुपात में हो रहा सुधार

    March 11, 2026

    सुगम संपर्कता परियोजना अंतर्गत मजरे-टोले और सांदीपनि स्कूलों तक बनेगी नई सड़कें

    March 11, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    आज का राशिफल 12 मार्च 2026: किन राशियों के लिए शुभ दिन, किसे बरतनी होगी सावधानी

    March 11, 2026

    शक्ति संवाद कार्यक्रम में हुआ मेंटल हेल्थ और सायको सोशल वेलबीइंग पर एमओयू

    March 11, 2026

    दिल्ली सरकार के कामकाज पर सीएम रेखा गुप्ता बोलीं – तरनजीत सिंह संधू के नेतृत्व में आगे बढ़ेंगे

    March 11, 2026

    वन्य-जीव तस्कर वारंटी आरोपी मिश्रीलाल गिरफ्तार ग्वालियर से सीबीआई ने एसटीएसएफ के सहयोग से आरोपी को पकड़ा

    March 11, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.