Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»मुख्यमंत्री डॉ. यादव के पिताश्री पूनमचंद यादव की अंतिम यात्रा में शामिल हुआ अपार जनसमुदाय
    मध्यप्रदेश

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव के पिताश्री पूनमचंद यादव की अंतिम यात्रा में शामिल हुआ अपार जनसमुदाय

    By September 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मुख्यमंत्री डॉ. यादव के पिताश्री पूनमचंद यादव की अंतिम यात्रा में शामिल हुआ अपार जनसमुदाय
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव की अंतिम यात्रा में अपार जनमुदाय शामिल हुआ। केंद्र और राज्य सरकार के प्रमुख मंत्रीगण, जन-प्रतिनिधि और समाजसेवी अंतिम यात्रा में सम्मिलित हुए। सभी ने पुष्पांजलि अर्पित कर अंतिम दर्शन किए और ईश्वर से अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने की प्रार्थना की। अंतिम यात्रा के मार्ग में विभिन्न मंचों से सामाजिक संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा कर श्रद्धांजलि दी गई।

    स्व. पूनमचंद यादव की अंतिम यात्रा उनके निज निवास गीता कॉलोनी से सकडिया सुल्तान मंदिर, खजूर वाली मस्जिद, बुधवारिया, निकास चौराहा, तेलीवाड़ा, कंठाल, सतीगेट, छत्री चौक, गोपाल मंदिर, ढाबा रोड, बड़ापुल, कार्तिक मेला ग्राउंड से भूखी माता पहुंची, जहां क्षिप्रा के तट पर अन्तिम संस्कार हुआ। उनके ज्येष्ठ पुत्रों नारायण यादव और नन्दलाल यादव ने पार्थिव देह को मुखाग्नि दी।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव के पिता पूनमचन्द यादव के अंतिम संस्कार में शामिल हुए कर्नाटक के राज्यपाल थावरचन्द गेहलोत ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्व. पूनम चन्द यादव ने कर्मप्रधान बनकर जीवन की सार्थकता सिद्ध की। विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि स्व. यादव के जीवन के पुण्य का प्रतिफल है कि उनका एक बेटा प्रदेश की आठ करोड़ जनता की सेवा कर रहा है। केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि माता-पिता वट-वृक्ष के समान छाया देते है। स्व. यादव ने जीवन में संघर्ष कर परिवार को स्थापित किया और सब के प्रति प्रेम की भावना रखी। नगरीय विकास और आवास संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि माता-पिता का स्थान दुनिया में कोई नहीं ले सकता है। माता-पिता देवतुल्य होते हैं। कर्मशील माता-पिता का दुनिया से जाना असहनीय होता है। इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. सत्यनारायण जटिया, महिदपुर विधायक दिनेश जैन बोस, राजाराम यादव, आशीष चौहान ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए स्व. यादव की आत्मा की शांति के लिए एवं शोक संतप्त परिजन को दु:ख सहन की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव के पिता स्व. पूनम चंद यादव के अंतिम दर्शन में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला एवं जगदीश चन्द्र देवड़ा, प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री एंदल सिंह कंषाना, मंत्री चैतन्य कश्यप, मंत्री रामनिवास रावत, मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर,  मंत्री उदय प्रताप सिंह, मंत्री करण सिंह वर्मा, मंत्री विश्वास सारंग, मंत्री गौतम टेटवाल, मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, राज्यमंत्री  (स्वतंत्र प्रभार) नारायण सिंह पंवार, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल, राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार, राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ महाराज, सांसद वी.डी. शर्मा, सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी,  उज्जैन विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, सतीश मालवीय, महेश परमार, इन्दौर विधायक महेन्द्र हार्डिया, मधु वर्मा, गोलू शुक्ला, शाजापुर विधायक अरूण भीमावद, पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, पूर्व मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया, पूर्व मंत्री कैलाश चावला, पूर्व मंत्री पारस जैन, मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा, पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सैना, अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव मो. सुलेमान, प्रमुख सचिव राघवेन्द्र सिंह व सन्दीप यादव, आयुक्त जनसंपर्क डॉ. सुदाम खाड़े, उज्जैन संभागायुक्त संजय गुप्ता, पुलिस महा निरीक्षक उज्जैन संतोष कुमार सिंह सहित जन-प्रतिनिधि, राज्य सरकार के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में उज्जैनवासी शामिल हुए।

    उठावना 5 सितम्बर को

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिताजी पूनमचंद यादव का 3 सितम्बर को देवलोक गमन हो गया था। स्व. पूनमचंद यादव के देवलोकगमन के बाद चलित उठावना कार्यक्रम 5 सितम्बर गुरूवार शाम 4 से 6 बजे तक होटल अथर्व, जन्तर-मंतर के पास उज्जैन में होगा।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)

    Related Posts

    शक्ति संवाद कार्यक्रम में हुआ मेंटल हेल्थ और सायको सोशल वेलबीइंग पर एमओयू

    March 11, 2026

    वन्य-जीव तस्कर वारंटी आरोपी मिश्रीलाल गिरफ्तार ग्वालियर से सीबीआई ने एसटीएसएफ के सहयोग से आरोपी को पकड़ा

    March 11, 2026

    राज्यमंत्री बागरी ने स्वयंसेवकों से सोशल मीडिया के प्रभाव पर किया संवाद

    March 11, 2026

    30 मार्च तक ऑनलाइन करना होगा आवेदन

    March 11, 2026

    बेटियों और महिलाओं का कल्याण हमारी प्राथमिकता, सरकार उठा रही सभी कदम लाड़ली लक्ष्मी योजना से लिंगानुपात में हो रहा सुधार

    March 11, 2026

    सुगम संपर्कता परियोजना अंतर्गत मजरे-टोले और सांदीपनि स्कूलों तक बनेगी नई सड़कें

    March 11, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    आज का राशिफल 12 मार्च 2026: किन राशियों के लिए शुभ दिन, किसे बरतनी होगी सावधानी

    March 11, 2026

    शक्ति संवाद कार्यक्रम में हुआ मेंटल हेल्थ और सायको सोशल वेलबीइंग पर एमओयू

    March 11, 2026

    दिल्ली सरकार के कामकाज पर सीएम रेखा गुप्ता बोलीं – तरनजीत सिंह संधू के नेतृत्व में आगे बढ़ेंगे

    March 11, 2026

    वन्य-जीव तस्कर वारंटी आरोपी मिश्रीलाल गिरफ्तार ग्वालियर से सीबीआई ने एसटीएसएफ के सहयोग से आरोपी को पकड़ा

    March 11, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.