Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»विदेश»गांव में घुसा इस्लामिक आतंकी संगठन, दिनभर मचाई मारकाट; लगा दिया लाशों का अंबार…
    विदेश

    गांव में घुसा इस्लामिक आतंकी संगठन, दिनभर मचाई मारकाट; लगा दिया लाशों का अंबार…

    By September 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    गांव में घुसा इस्लामिक आतंकी संगठन, दिनभर मचाई मारकाट; लगा दिया लाशों का अंबार…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    एक पश्चिमी अफ्रीकी देश में आतंकी संगठन ने दिनभर मारकाट मचाई और 100 से ज्यादा लोगों को मौत के घाट उतार दिया।

    कई लाशें अभी भी झाड़ियों में सड़ रही हैं। हम बात कर रहे हैं नाइजीरिया की।

    यहां इस्लामिक जिहादी संगठन बोको हरम के आतंकियों ने उत्तर-पूर्वी नाइजीरिया के एक गांव पर हमला किया और कई लोगों की हत्या कर दी। हमले के दौरान समूह के सदस्यों ने दुकानों और घरों में आग लगा दी। यह हमला रविवार दोपहर को हुआ।

    स्थानीय अधिकारी बुलामा जलालुद्दीन ने कहा कि हमले में 100 से ज्यादा लोगों की जान चली गई। बोको हरम को इस्लामिक स्टेट्स ऑफ वेस्ट अफ्रीका प्रांर्विस (आइएसडब्लूएपी) के नाम से जाना जाता है।

    आतंकियों ने बाजार, नमाजियों और लोगों के घरों में गोलीबारी की, जिसमें कम से कम 100 ग्रामीण मारे गये। स्थानीय निवासियों ने बुधवार को यह दावा किया।

    योबे पुलिस के प्रवक्ता डुंगस अब्दुलकरीम ने बताया कि रविवार शाम को 50 से अधिक चरमपंथी मोटरसाइकिलों से योबे प्रांत के तारमुवा परिषद क्षेत्र में घुस गये और इमारतों में आग लगाने से पहले उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। योबे के उप-गवर्नर इदी बार्डे गुबाना ने रविवार को हुए हमले में मरने वालों की संख्या 34 बताई है।

    समुदाय के नेता जना उमर ने कहा कि उप-गवर्नर ने हमले में मारे गये जिन 34 लोगों के बारे में बताया है, वे एक ही गांव के हैं। उन्होंने कहा कि अब तक हमले में 102 ग्रामीणों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।

    उन्होंने कहा कि ज्यादातर लोगों को या तो अधिकारियों के पहुंचने से पहले ही दफना दिया गया था या उनके शव दफनाने के लिए अन्य स्थानों पर ले जाये गये।

    उमर ने कहा, ‘‘हम अब तक लोगों की तलाश कर रहे हैं क्योंकि कई लोग अब भी लापता हैं।’’ रविवार को हुआ हमला योबे में पिछले साल हुए सबसे घातक हमलों में से एक है।

    स्थानीय मीडिया ने बताया कि चरमपंथियों ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि यह हमला ग्रामीणों द्वारा सुरक्षाकर्मियों को उनकी गतिविधियों के बारे में सूचना देने के प्रतिशोध में किया गया है।

    The post गांव में घुसा इस्लामिक आतंकी संगठन, दिनभर मचाई मारकाट; लगा दिया लाशों का अंबार… appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)

    Related Posts

    रूस-ईरान संबंधों में मजबूती, पुतिन ने मोज़तबा खामेनेई को शपथ पर बधाई दी

    March 9, 2026

    तेल उद्योग में हड़कंप: बहरीन की सबसे बड़ी सरकारी कंपनी हुई निशाना

    March 9, 2026

    सीमा पार बहाल: ड्रोन हमले के बाद बंद रूट अब अजरबैजान में फिर से खुला

    March 9, 2026

    ईरान के तेल डिपो पर इजरायली हमलों के बाद हवा जहरीली और आसमान काला

    March 9, 2026

    अब किम जोंग से पंगा लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने हजारों सैनिकों की शुरू कर दी मिलिट्री ड्रिल

    March 9, 2026

    खामेनेई के बेटे मोजतबा बने ईरान के नए सुप्रीम लीडर

    March 9, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    वैक्सीन साइड इफेक्ट्स पर पीड़ितों को मिले मुआवजा, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को दिया निर्देश

    March 10, 2026

    कटनी में कार की टक्कर से बाइक सवार चार युवकों की मौत

    March 10, 2026

    बड़वारा के समीप एनएच पर भीषण सड़क हादसा, कार और बाइक की सीधी भिड़ंत, बाइक सवार चार की मौत, कार सवार पांच घायल

    March 10, 2026

    बिलासपुर प्रेस क्लब चुनाव अजीत के टीम की हुई जीत.. शासन ने अपील खारिज की, नई कार्यकारिणी बरकरार… विरोधियों को लगा तगड़ा झटका…

    March 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.