Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया की बढ़ेंगी मुश्किलें? रेलवे ने अभी स्वीकार नहीं किया इस्तीफा…
    देश

    विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया की बढ़ेंगी मुश्किलें? रेलवे ने अभी स्वीकार नहीं किया इस्तीफा…

    By September 7, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया की बढ़ेंगी मुश्किलें? रेलवे ने अभी स्वीकार नहीं किया इस्तीफा…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पूर्व भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) प्रमुख और पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों के विरोध में सबसे आगे रहने वाले ओलंपियन पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ने शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल होकर राजनीतिक पारी की शुरुआत की।

    कांग्रेस ने विनेश फोगाट को हरियाणा की जुलाना सीट से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

    पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया ने शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल होने से कुछ घंटे पहले उत्तर रेलवे में अपने पद से इस्तीफा दे दिया, लेकिन रेलवे ने अभी तक उनके इस्तीफे स्वीकार नहीं किए गए हैं।

    एनडीटीवी ने रेलवे सूत्रों के हवाले से लिखा कि विनेश और बजरंग का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है और जब तब कि ये स्वीकार नहीं हो जाता तब तक दोनों किसी भी पार्टी में शामिल नहीं हो सकते हैं या चुनाव नहीं लड़ सकते हैं।

    औपचारिक रूप से कांग्रेस में शामिल होने से पहले, विनेश फोगाट ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए उत्तर रेलवे में विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) खेल के पद से इस्तीफा दे दिया।

    विनेश ने एक्स पर शेयर किए अपने इस्तीफे में लिखा, ‘‘भारतीय रेलवे की सेवा करना मेरे जीवन का यादगार और गर्व से भरा समय रहा।’’

    वह उत्तरी रेलवे में विशेष कर्तव्य अधिकारी (ओएसडी) के पद पर कार्यरत थीं। उन्होंने आगे लिखा, ‘‘मैने रेलवे की सेवा से खुद को अलग करने का फैसला किया है और भारतीय रेलवे के संबंधित अधिकारियों को अपना इस्तीफा भेज दिया है।’’

    विनेश ने लिखा, ‘‘मैं रेलवे द्वारा देश की सेवा करने का मौका दिये जाने के लिये सदैव भारतीय रेलवे परिवार की आभारी रहूंगी।’’

    विनेश ने उत्तरी रेलवे के महाप्रबंधक को लिखे इस्तीफे में लिखा, ‘‘मैं अनुरोध करती हूं कि मैं विनेश, पत्नी सोमवीर राठी, इस समय उत्तर रेलवे खेल में ओएसडी के पद पर कार्यरत हूं।

    निजी कारणों और पारिवारिक परिस्थितियों के कारण मैं इस पद पर अपने कर्तव्य का निर्वहन नहीं कर सकूंगी , इसलिये बिना किसी दबाव के इस्तीफा दे रही हूं।’’ विनेश ने इस्तीफा तुरंत प्रभाव से स्वीकार करने का अनुरोध भी किया।

    रिपोर्ट के मुताबिक, बजरंग पुनिया ने भी लगभग उसी समय उसी पद से इस्तीफा दे दिया। सूत्रों ने बताया, “विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया ने रेलवे से अपना इस्तीफा मंजूर कराए बिना ही कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ले ली है। सेवा नियमों के अनुसार, जब तक रेलवे से उनके इस्तीफे मंजूर नहीं हो जाते, तब तक वे चुनाव नहीं लड़ सकते और किसी भी पार्टी में शामिल नहीं हो सकते।”

    रेलवे ने फोगाट को कारण बताओ नोटिस चार सितंबर को दिया था: अधिकारी

    उत्तर रेलवे के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि पहलवान विनेश फोगाट को चार सितंबर, 2024 को कारण बताओ नोटिस दिया गया था, जिसमें उनसे एक राजनीतिक दल में शामिल होने के संबंध में अपनी स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा गया था।

    एक अधिकारी ने कहा, ‘‘फोगाट ने राहुल से मुलाकात की थी। इसके बाद मीडिया में खबरें आईं कि फोगाट कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगी, तो उन्हें चार सितंबर को एक नोटिस जारी किया गया था।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें अपना रुख स्पष्ट करने के लिए कहा गया था, क्योंकि सरकारी कर्मचारी होने के नाते किसी राजनीतिक दल में शामिल होना सेवा नियमावली का उल्लंघन है।’’

    दरअसल इससे पहले कांग्रेस नेता के.सी. वेणुगोपाल ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि रेलवे से इस्तीफा देने के बाद फोगाट को कारण बताओ नोटिस दिया गया, लेकिन उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) हिमांशु उपाध्याय ने इससे इनकार किया है।

    उपाध्याय ने कहा कि इस्तीफा देने के बाद फोगाट को कोई नोटिस नहीं दिया गया। वेणुगोपाल ने दावा किया कि बुधवार को राहुल गांधी से मुलाकात के बाद रेलवे ने फोगाट को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पार्टी सूत्रों ने कहा कि नोटिस में राजनीतिक नेताओं से मिलकर सेवा नियमों का उल्लंघन करने की बात कही गई है।

    वेणुगोपाल ने पूछा कि क्या विपक्ष के नेता से मिलना अपराध है? साथ ही उन्होंने रेलवे अधिकारियों से फोगाट को कार्यमुक्त करने और ‘राजनीति नहीं करने’ का अनुरोध किया। वेणुगोपाल ने विस्तृत जानकारी दिए बिना दावा किया कि पूनिया को भी नोटिस मिला है।

    The post विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया की बढ़ेंगी मुश्किलें? रेलवे ने अभी स्वीकार नहीं किया इस्तीफा… appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)

    Related Posts

    नई टेक्नोलॉजी पर साथ आए भारत और फिनलैंड, एआई और 6जी में साझेदारी होगी मजबूत: पीएम मोदी

    March 5, 2026

    सुप्रीम कोर्ट की जज का संदेश: पद नहीं, न्याय को प्राथमिकता दें

    March 5, 2026

    ‘प्रगति’–‘विकास’ का अनावरण: Amit Shah बोले– टेक्नोलॉजी से पारदर्शी और तेज होगी जनगणना 2027

    March 5, 2026

    पश्चिम बंगाल के गवर्नर सीवी आनंद बोस ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी ने जताया हैरानी

    March 5, 2026

    रंगों के त्योहार पर त्रासदी: गुजरात में डूबने से 30 से अधिक लोगों की जान गई

    March 5, 2026

    मिडिल ईस्ट तनाव के बीच रूस का बड़ा ऐलान, भारत को 95 लाख बैरल तेल देने पर सहमत पुतिन

    March 5, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    नई टेक्नोलॉजी पर साथ आए भारत और फिनलैंड, एआई और 6जी में साझेदारी होगी मजबूत: पीएम मोदी

    March 5, 2026

    पचमढ़ी बनेगा अन्य राज्यों के लिए रोल मॉडल

    March 5, 2026

    टिकट कटने के बाद छलका आनंद शर्मा का दर्द, कहा– सच कहने की सजा मिली

    March 5, 2026

    ‘पहले अपना हाल देखे रूस’ – ईरान मुद्दे पर जेलेंस्की का बड़ा बयान

    March 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.