Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»शिक्षक ही मजबूत राष्ट्र और संस्कारवान समाज का निर्माण करते है: तिलोकचंद बरडिया
    छत्तीसगढ़

    शिक्षक ही मजबूत राष्ट्र और संस्कारवान समाज का निर्माण करते है: तिलोकचंद बरडिया

    By September 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    शिक्षक ही मजबूत राष्ट्र और संस्कारवान समाज का निर्माण करते है: तिलोकचंद बरडिया
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर
    लायंस तिलोक चंद बरडिया ने अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल में शिक्षक सम्मान समारोह में कहा कि जिस प्रकार मूर्तिकार पत्थरों को तराशकर मूर्ती बनाते हैं उसी तरह शिक्षक छात्रों को तराशकर  योग्य नागरिक बनाते हैं। बरडिया ने कहा कि मजबूत राष्ट्र और संस्कारवान समाज निर्माण में शिक्षकों की महती भूमिका होती है।

     कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि और नगर निगम के अध्यक्ष प्रमोद दुबे ने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जीवन प्रेरणादायी है। शिक्षक हमारे जीवन को ढालने और संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्राचीन समय से गुरू का स्थान सर्वोपरि रहा है, भविष्य में भी गुरू की गरिमा और सम्मान को बनाए रखना है। दुबे ने कहा कि सर्वपल्ली राधाकृष्णन  की सोच, उनके काम करने का तरीका अनूठा था जो उन्हें भारत के सर्वोच्च पद पर ले गया।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे लायंस सेंट्रल के राजेश चौरसिया ने  कहा कि मूक- बधिर बच्चों के शिक्षित करना और उन्हें काबिल बनाने का अनूठा प्रयास अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल द्वारा किया जारहा है। चौरसिया शिक्षकों को नमन करते हुए कहा कि उन्हें इस विद्यालय में आना और बच्चों से रुबरु होना प्रिय है और उनके गुरुओं का सम्मान करने का मौका उन्हें बार-बार मिलता रहे यही उनकी इच्छा है। बच्चों को आशीर्वाद देते हुए चौरसिया ने कहा कि ये बच्चे बोल नहीं सकते पर इनकी आँखें बोलती है और इनके इशारे बताते हैं कि जो शिक्षा प्राप्त हो रही उससे बहुत खुश है।

    कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि और समाज सेविका चंद्र नागवंशी ने कहा कि शिक्षकों का कार्य अनमोल होता है। शिक्षित समाज ही मजबूत और प्रगतिशील राष्ट्र का निर्माण करते हैं। ऐसे बच्चों के साथ काम करना और उन्हें काबिल बनाना यह अपने आप में एक अनूठा प्रयास है।

    अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल के प्राचार्य कमलेश शुक्ला ने कहा कि यहां बच्चों को पढ़ाने का तरीका बहुत कठिन नहीं है पर सभी शिक्षक इन बच्चों को काबिल बनाने के लिए अपनी ओर से शिक्षा देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अर्पण कल्याण समिति के कोषाध्यक्ष विरेन्द्र शर्मा ने कहा कि सभी अतिथियों का आने वाले समय में भी इसी प्रकार से मार्गदर्शन स्कूल, शिक्षक एवं बच्चों को प्राप्त होते रहेगा। कार्यक्रम का संचालन कोआर्डिनेटर सीमा छाबड़ा ने किया। इस अवसर पर स्कूल  के प्राचार्य कमलेश शुक्ला, करिश्मा संगोड़े, अनामिका सिन्हा, सीमा छाबड़ा, तारा बघेल, ममता गुप्ता का सम्मान किया गया। सम्मान समारोह के बाद लायंस लेडिस क्लब के सदस्यों ने स्कूल प्रांगण में वृक्षारोपण भी किया। कार्यक्रम के दौरान कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, उपाध्यक्ष धनंजय त्रिपाठी, लायंस क्लब के शिव गुप्ता, हर्षवर्धन, तुषार केसरवानी, रीद्धी जैन, मासूम लूनिया, तृप्ति लूनिया के अलावा स्कूल शिक्षकगण और बच्चे उपस्थित थे।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)

    Related Posts

    अभियान में ग्राम स्तर तक जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना आवश्यक

    March 5, 2026

    पचमढ़ी बनेगा अन्य राज्यों के लिए रोल मॉडल

    March 5, 2026

    यम द्वितीया के अवसर पर चित्रगुप्त मंदिर में विशेष पूजा, मंत्री सारंग हुए शामिल

    March 5, 2026

    शुजालपुर नगरपालिका परिषद ने जन सेवा और लोक कल्याण के 100 वर्ष पूर्ण किए हैं

    March 5, 2026

    मध्यप्रदेश में वाहन ट्रांसफर प्रक्रिया सरल, HSRP डेटा नेशनल पोर्टल से जुड़ा

    March 5, 2026

    उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने की निर्माण कार्यों की समीक्षा

    March 5, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    अभियान में ग्राम स्तर तक जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना आवश्यक

    March 5, 2026

    ‘इजरायल के लिए ईरान पर हमला मत करो’—पूर्व सैनिक की अपील पर भड़के अमेरिकी सांसद, की मारपीट

    March 5, 2026

    नई टेक्नोलॉजी पर साथ आए भारत और फिनलैंड, एआई और 6जी में साझेदारी होगी मजबूत: पीएम मोदी

    March 5, 2026

    पचमढ़ी बनेगा अन्य राज्यों के लिए रोल मॉडल

    March 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.