Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ में कल शाम से हो रही झमाझम बारिश, 11 जिलों में मानसून का रेड अलर्ट
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में कल शाम से हो रही झमाझम बारिश, 11 जिलों में मानसून का रेड अलर्ट

    By September 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़ में कल शाम से हो रही झमाझम बारिश, 11 जिलों में मानसून का रेड अलर्ट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर.

    छत्तीसगढ़ में बीते तीन-चार दिनों से मानसून मेहरबान है। कल शाम सात बजे से लगातार रिमझिम, हल्की और मध्यम बारिश हो रही है, जो अब तक जारी है। रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर सहित 11 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 15 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेशभर में सुबह 10 बजे तक बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही एक दो जगहों पर गरज चमक के साथ भारी बारिश के आसार हैं।

    मौसम विभाग के अनुसार, इन दोनों छत्तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता सामान्य से अधिक है। इसके वजह से प्रदेश में लगातार बारिश की संभावना बनी हुई है और प्रदेश भर में अच्छी बारिश हो रही है। एक द्रोणिका दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश से उत्तरी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और आंतरिक ओडिशा होते हुए तटीय ओडिशा पर स्थित गहरी अवधूत क्षेत्र के केंद्र तक औसत समुद्र तल से 3.5 किलोमीटर ऊपर तक फैली हुई है और ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुकी हुई है, जिसके प्रभाव से प्रदेश में मानसून की सक्रियता बढ़ गई है और गरज चमक के साथ बारिश हो रही है। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि आंतरिक ओडिशा पर स्थित गहन अवदाब क्षेत्र के प्रभाव में छत्तीसगढ़ में आज मंगलवार को बारिश की संभावना है। साथ ही एक दो जगह पर भारी बारिश हो सकती है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि 11 सितंबर से प्रदेश में बारिश की गतिविधि में गिरावट होने की संभावना है। हालांकि इस बीच प्रदेश भर के कई जगहों पर हल्की मध्यम बारिश होती रहेगी। आज मंगलवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश भर में हल्की मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं कई जगहों पर गरज चमक साथ तेज बारिश के आसार हैं। बीते तीन-चार दिनों से प्रदेश भर में मानसून की सक्रियता बढ़ गई है। इससे प्रदेश के कई इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। राजधानी रायपुर में कल शाम से बारिश जारी है। आज शाम तक बारिश के आसार हैं। इसके बाद मानसून की गतिविधि में कमी आ सकती है, जिसके प्रभाव से प्रदेश में बारिश थमने की संभावना है। हालांकि इस बीच प्रदेश में हल्की मध्यम बारिश जारी रहेगी।

    रेड अलर्ट जारी
    मौसम विभाग ने 24 घंटे के लिए गरियाबंद, धमतरी, बालोद, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर के जिलों में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही कई जगहों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने की भी संभावना जताई है। इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है।

    भारी बारिश का येलो अलर्ट
    मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटे के लिए सारंगढ़-बिलाईगढ़, जांजगीर, रायपुर, बलौदा बाजार, दुर्ग बेमेतरा, कबीरधाम खैरागढ़-छुईखदान-गंडाई, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली कोरबा और बेमेतरा जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
    महासमुंद, राजनांदगांव, बस्तर कोंडागांव और दंतेवाड़ा जिलों में भारी से अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)

    Related Posts

    उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को आधुनिक और रोजगारपरक कौशल प्रदान करने के लिए निरंतर कर रही है कार्य : अवनीश अवस्थी

    March 12, 2026

    लाडली बहनों के खातों में पहुंचेगी योजना की 34वीं किश्त

    March 12, 2026

    एलपीजी आपूर्ति को लेकर मुख्यमंत्री सख्त, कालाबाजारी व जमाखोरी पर तत्काल एफआईआर के निर्देश

    March 12, 2026

    केंद्र से मिली कई अहम मंजूरियां मुख्यमंत्री के प्रयासों से किसानों को मिली अहम सौगातें

    March 12, 2026

    कृषि क्षेत्र में टेक्नोलॉजी का असर, प्रदेश की बड़ी सफलता पर मंत्री वर्मा का बयान

    March 12, 2026

    ‘फिस्कल हेल्थ इंडेक्स 2026’ में बेहतर वित्तीय प्रबंधन की झलक

    March 12, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    “13 मार्च 2026 राशिफल: जानें आज किस राशि का भाग्य बदलेगा, किसे मिलेगा ध्यान रखने की जरूरत”

    March 12, 2026

    उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को आधुनिक और रोजगारपरक कौशल प्रदान करने के लिए निरंतर कर रही है कार्य : अवनीश अवस्थी

    March 12, 2026

    ये तो बस शुरुआत है — LPG और तेल संकट पर राहुल गांधी का सरकार पर वार, संसद में तीखी बहस

    March 12, 2026

    बुमराह के मुरीद हुए माइक वॉन, कहा – मेसी और रोनाल्डो जैसे खिलाड़ी, जहां खेलें वहीं जीत

    March 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.