Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»डिप्टी कमिश्नर ने कोचिया बनकर बड़ी मात्रा में बिना होलोग्राम की नकली शराब को किया जब्त
    छत्तीसगढ़

    डिप्टी कमिश्नर ने कोचिया बनकर बड़ी मात्रा में बिना होलोग्राम की नकली शराब को किया जब्त

    By September 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    डिप्टी कमिश्नर ने कोचिया बनकर बड़ी मात्रा में बिना होलोग्राम की नकली शराब को किया जब्त
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर

    डिप्टी कमिश्नर विकास गोस्वामी ने विगत दिनों अवैध शराब के निर्माण, विक्रय और परिवहन को रोक लगाने के लिए चार-पांच दिनों तक छद्म नंबर से ग्राहक बनकर शराब तस्करों से बातचीत की और पूरी कार्यवाही को बड़ी ही गोपनीय ढंग से अंजाम दिया। इसका परिणाम यह हुआ कि आरोपी मोतीलाल साहू द्वारा चार पहिया वाहन मारुति वैगन आर सीजी 10 एफए 8132 में परिवहन के दौरान बिना होलोग्राम वाली 40 पेटी नकली गोवा शराब जब्त की गई।

    साथ ही विवेचना के दौरान ही एक अन्य आरोपी युवराज साहू द्वारा चार पहिया वाहन अशोक लीलैंड पिकअप सीजी 25 के 2638 में परिवहन करते हुए देशी शराब निर्माण में प्रयुक्त 300 लीटर स्प्रिट जब्त किया। कार्रवाई के दौरान उक्त पिक अप वाहन में नकली बड़ी मात्रा में खाली शीशियां, खाली ढक्कन, अवैध शराब निर्माण सामग्री बनाने में प्रयुक्त सामग्री भरी हुई मिली। डिप्टी कमिश्नर ने बरसते पानी में नाका लगाकर टीम बनाकर पूरी कार्यवाही को दिया अंजाम दिया।
    राज्य में यह अपनी तरह की पहली बड़ी कार्रवाई है, जिसमें इतनी बड़ी मात्रा में शराब और अवैध शराब निर्माण सामग्री बरामद की गई है। साथ ही अवैध परिवहन में प्रयुक्त वाहन भी जप्त किया गया। उक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम वर्ष 1915 यथा संशोधित वर्ष 2020 की धारा 34(1)क, 34(1)च, 34(1) ज, 34(2) और धारा 36 के तहत प्रकरण कायम कर जेल दाखिल करने की कार्रवाई की गई। रेड कार्यवाही के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी टेक बहादुर कुर्रे, आबकारी उप निरीक्षक दिलीप कुमार प्रजापति, कौशल सोनी, प्रकाश देशमुख और आरक्षक विवेक श्रीवास्तव का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)

    Related Posts

    14 मार्च तक चुकाएं ई-चालान, नहीं तो लोक अदालत आदेशानुसार वाहन जब्त किए जाएंगे

    March 13, 2026

    जूनियर डॉक्टर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था की अहम कड़ी: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    March 13, 2026

    एमपी ट्रांसको ने बढ़ाई पॉवर क्षमता, बिसनूर सब स्टेशन में लगाया 50 एमव्हीए ट्रांसफार्मर

    March 13, 2026

    भारतीय संस्कृति में धरती मां समान, प्रकृति संरक्षण हमारी परंपरा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    March 13, 2026

    लोकायुक्त ने लगाया भोपाल नगर निगम पर छापा, फर्जी बिल घोटाले की जांच में 10 साल के दस्तावेज जब्त

    March 13, 2026

    आजीविका मिशन ने बदली किस्मत, धमतरी की योगेश्वरी देवांगन बनीं प्रेरणादायक महिला

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    14 मार्च तक चुकाएं ई-चालान, नहीं तो लोक अदालत आदेशानुसार वाहन जब्त किए जाएंगे

    March 13, 2026

    एक्ट्रेस मलाइका की लव लाइफ: 17 साल छोटे बिजनेसमैन के साथ रिलेशनशिप की चर्चा

    March 13, 2026

    जूनियर डॉक्टर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था की अहम कड़ी: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    March 13, 2026

    एमपी ट्रांसको ने बढ़ाई पॉवर क्षमता, बिसनूर सब स्टेशन में लगाया 50 एमव्हीए ट्रांसफार्मर

    March 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.