Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»व्यापार»पोस्ट ऑफिस की कौन सी स्कीम दे रही है बेहतरीन ब्याज, चेक करें हर योजना के इंटरेस्ट रेट
    व्यापार

    पोस्ट ऑफिस की कौन सी स्कीम दे रही है बेहतरीन ब्याज, चेक करें हर योजना के इंटरेस्ट रेट

    By September 14, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पोस्ट ऑफिस की कौन सी स्कीम दे रही है बेहतरीन ब्याज, चेक करें हर योजना के इंटरेस्ट रेट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    निवेश के लिए पोस्ट ऑफिस स्कीम भी काफी अच्छा ऑप्शन है। पोस्ट ऑफिस कई तरह के इन्वेस्टमेंट स्कीम ऑफर करता है। ऐसे में निवेशकों के मन में सवाल होता है कि उन्हें किस योजना में निवेश करना चाहिए।

    आपको बता दें कि पोस्ट ऑफिस स्कीम के ब्याज दर हर तिमाही अपडेट हैं। जी हां, हर तिमाही ब्याज दर में संशोधन होते हैं। चालू वित्त वर्ष 2024-25 के दूसरी तिमाही यानी जुलाई से सितंबर के ब्याज दर भी पहले अपडेट हो गए थे। सितंबर के अंत तक में अक्टूबर से दिसंबर के ब्याज दर की घोषणा की जाएगी।

    अगर आप भी पोस्ट ऑफिस स्कीम में निवेश का सोच रहे हैं तो हम आपको सभी स्कीम के लेटेस्ट ब्याज दर बताएंगे। इससे आप जान पाएंगे कि आपको किस स्कीम में ज्यादा ब्याज मिल रहा है।

    पोस्ट ऑफिस स्कीम के बारे में

    पोस्ट ऑफिस में कई निवेश के स्कीम ऑफर किये जाते हैं। पोस्ट ऑफिस में जाकर आप फिक्स्ड डिपॉजिट, रिकरिंग डिपॉजिट, मंथली इनकम डिपॉजिट, सीनियर सिटिजन सेविंग स्कीम, सुकन्या समृद्धि योजना, नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट, किसान विकास पत्र, महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट जैसे स्मॉल सेविंग स्कीम में निवेश कर सकते हैं।

    इन सभी स्कीम में 6.7 फीसदी से 8.2 फीसदी तक का ब्याज ऑफर किया जाता है। पोस्ट ऑफिस स्कीम में उच्च ब्याज दर के अलावा कई और लाभ मिलते हैं।

    पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट 

    आप बैंक की तरह पोस्ट ऑफिस में भी सेविंग अकाउंट ओपन करवा सकते हैं। वर्तमान में चल रहे दूसरे तिमाही में पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट पर 4 फीसदी का ब्याज दे रही है।

    पोस्ट ऑफिस फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम 

    अगर आप पोस्ट ऑफिस में फिक्स्ड डिपॉजिट करवाते हैं तो आपको उच्च ब्याज मिलता है। इस स्कीम में आपको 4 तरह के ब्याज मिलते हैं। जी हां, 1 साल में मैच्योर होने वाली स्कीम पर 6.9 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। वहीं, 5 साल में मैच्योर होने वाली स्कीम पर 7.5 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है। इसी तरह 2 साल वाले एफडी पर 7 फीसदी और 3 साल वाले एफडी पर 7.1 फीसदी का ब्याज मिल रहा है।

    पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम 

    पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम एक तरह से म्युचुअल फंड (Mutual Fund) की एसआईपी (SIP) है। वैसे तो यह स्कीम 5 साल में मैच्योर हो जाती है, लेकिन आप इसे 5 साल के लिए आगे भी बढ़ा सकते हैं। इसका मतलब है कि इसमें निवेश समय को आगे बढ़ाने की सुविधा दी जाती है। अभी इस स्कीम में 6.7 फीसदी का ब्याज ऑफर किया जा रहा है। यह ब्याज जुलाई-सितंबर 2024 के लिए लागू है।

    सीनियर सिटिजन सेविंग स्कीम 

    पोस्ट ऑफिस में सीनियर सिटिजन के लिए भी स्पेशली सेविंग स्कीम चलाई जा रही है। इस स्कीम में चालू तिमाही पर 8.2 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। इस स्कीम में कम से कम 1000 रुपये का निवेश करके अकाउंट ओपन कर सकते हैं। स्कीम में निवेश की अधिकतम राशि 30 लाख रुपये है।

    पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम 

    पोस्ट ऑफिस की मंथली स्कीम (Post Office Monthly Saving Scheme) में 7.4 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। इस स्कीम में हर महीने इंटरेस्ट का भुगतान किया जाता है। इसका मतलब है कि स्कीम के मैच्योर हो जाने तक ब्याज का भुगतान किया जाता है। हालांकि, इंटरेस्ट इनकम पर टैक्स लगता है। इस स्कीम में भी हर तिमाही ब्याज का संशोधन किया जाता है।

    नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट 

    पोस्ट ऑफिस के नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC) स्कीम जुलाई से सितंबर तक 7.7 फीसदी ब्याज मिलेगा। यह स्कीम 5 साल में मैच्योर होती है। इस स्कीम में चक्रवृद्धि ब्याज मिलता है यानी ब्याज पर ब्याज मिलता है। ब्याज का भुगतान मैच्योरिटी के बाद किया जाता है।

    पब्लिक प्रॉविडेंट फंड स्कीम 

    पोस्ट ऑफिस में भी आप पब्लिक प्रॉविडेंट फंड करवा सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की पीपीएफ स्कीम (Post Office PPF Scheme) पर जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए 7.1 ब्याज दिया जा रहा है। पोस्ट ऑफिस की पीपीएफ स्कीम में ब्याज का कैलकुलेशन कंपाउंड में किया जाता है। इस स्कीम में 1.5 लाख रुपये तक के ब्याज पर कोई टैक्स नहीं लगता है।

    किसान विकास पत्र 

    पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र (Post Office KVP) में भी उच्च ब्याज मिल रहा है। वर्तमान में जुलाई-सितंबर 2024 के लिए किसान विकास पत्र में 7.5 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। यह स्कीम 115 महीने में मैच्योर होता है। ब्याज का कैलकुलेशन कंपाउंड में किया जाता है।

    महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट 

    पोस्ट ऑफिस में महिलाओं के लिए महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट शुरू किया गया था। इस योजना में दूसरी तिमाही के लिए 7.5 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है। इस स्कीम में 31 मार्च 2025 तक निवेश किया जा सकता है। यह स्कीम 2 साल में मैच्योर होती है।

    पोस्ट ऑफिस सुकन्या समृद्धि योजना 

    बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए पोस्ट ऑफिस की सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) काफी पॉपुलर है। वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही यानी जुलाई से सितंबर के लिए इस स्कीम में 8.2 फीसदी का ब्याज दर मिलता है। इस स्कीम में भी टैक्स बेनिफिट भी मिलता है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)

    Related Posts

    ममता बनर्जी का मास्टरस्ट्रोक: TMC ने हर सीट पर उतारे प्रत्याशी, भवानीपुर से खुद संभाला मोर्चा

    March 17, 2026

    PF खाताधारकों के लिए अहम खबर: EPFO के नियमों में बदलाव पर सरकार का बड़ा अपडेट

    March 17, 2026

    तारीखों के ऐलान के साथ बढ़ी राजनीतिक हलचल, शुभेंदु अधिकारी के वफादार का TMC में प्रवेश

    March 17, 2026

    अफगानिस्तान मुद्दे पर खरगे का बड़ा बयान, कहा– पाकिस्तान की हरकतों का वैश्विक स्तर पर विरोध जरूरी

    March 17, 2026

    पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: TMC ने जारी की लिस्ट, नंदीग्राम सीट से ममता बनर्जी बाहर

    March 17, 2026

    TMC का मास्टरस्ट्रोक: दीदी की सीट घोषित, बंगाल में बनर्जी vs अधिकारी मुकाबला तय

    March 17, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    18 मार्च 2026 का राशिफल: किस राशि का भाग्य चमकेगा, और किसे सतर्क रहने की जरूरत होगी

    March 17, 2026

    CBSE Class 10 Exam Update: LOC सबमिशन शुरू, छात्रों के लिए अहम गाइडलाइंस जारी

    March 17, 2026

    मुख्य सचिव विकासशील मंत्रालय में कार्य निष्पादन में गृह विभाग अव्वल

    March 17, 2026

    Eknath Shinde-Narendra Modi बैठक: वैश्विक हालात और भारत के हितों पर मंथन

    March 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.