Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»लोक निर्माण से लोक कल्याण
    मध्यप्रदेश

    लोक निर्माण से लोक कल्याण

    By September 15, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    लोक निर्माण से लोक कल्याण
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल : लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह के मुख्य आतिथ्य में आज अभियंता दिवस के अवसर पर भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जी की अर्ध-प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम निर्माण भवन में आयोजित किया गया।

    कार्यक्रम में मंत्री सिंह ने सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनके आदर्श और तकनीकी कौशल आज भी प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने सभी अभियंताओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए बधाई दी और कहा, "अभियंता देश की रीढ़ होते हैं। उनकी तकनीकी दक्षता और मेहनत से ही देश का बुनियादी ढांचा सशक्त बनता है। मंत्री सिंह ने सभी अभियंताओं से ‘लोक निर्माण से लोक कल्याण' की भावना के साथ काम करने का आह्वान किया। लोक निर्माण से लोक कल्याण आपके प्रयासों के पीछे छीपे अंतिम उद्देश्य को प्रदर्शित करने वाला ध्येय वाक्य है। यदि लोक कल्याण के सबसे प्रमुख कार्य कोई करता है, तो वह आप जैसे अंभियता और लोक निर्माण विभाग है, जिनके द्वारा बनाई गई सड़कें, भवन, पुल आदि आम व्यक्ति इस जीवन को सुविधाजन बनाते हैं। मंत्री सिंह ने कहा की सड़क निर्माण के दौरान लोक कल्याण सरोवर बनाने, सड़क किनारे रिचार्ज बोर बनाने, पेड़ो को काटने के बजाए शिफ्ट करने जैसे निर्णय लोक निर्माण से लोक कल्याण को चरितार्थ करते हैं।

    मंत्री सिंह ने कहा कि हमने सड़को को गड्डा मुक्त करने लोकपथ एप को कार्यरत किया, यह हमारे लिये बड़ी चुनौती के रूप में देखा जा रहा था, जिसे हमने सफलता पूर्वक लागू किया एवं लोकपथ एप के माध्यम से आमजन गड्डे संबंधी शिकायत एप पर अपलोड कर रहे है जिन्हें विभाग द्वारा समय-सीमा में निराकृत किया जा रहा है। लोक-पथ ऐप ने न केवल सड़कों की मरम्मत के कार्य को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाया है, बल्कि जनता को भी इस प्रक्रिया में सक्रिय भागीदार बनने का अवसर दिया है।

    मंत्री सिंह ने कहा की हम प्रदेश में सड़क गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दे रहे है, इस ओर कई निणर्य लिये गये है। हम डामर की क्वालिटी पर अधिक जोर दे रहे है। जिसके अंतर्गत सभी ठेकेदारों को आईओसीएल, बीपीसीएल एवं एचपीसीएल से ही डामर खरीदने की अनुमति दी जाएगी। इसी के साथ ठेकेदारों को डामर खरीदी के बिल भी देने होंगे। विभाग इन बिलों के संबंध में आईओसीएल, बीपीसीएल एवं एचपीसीएल से क्रास वैरीफाय कराएगा।

    मंत्री सिंह ने कार्यक्रम से लोक निर्माण पुरुष्कार प्रारंभ करने की घोषणा की। उन्होंने विभाग को इसके लिए प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहाँ कि लोक निर्माण विभाग ने अपनी कार्यशैली में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं, जो राज्य के विकास में नए आयाम जोड़ रहे हैं।

    विशिष्ट अतिथि प्रशांत पोळ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में अभियांत्रिकी कौशल का एक समृद्ध और गौरवशाली इतिहास है, जो हजारों वर्षों से यहां की सभ्यता का अभिन्न हिस्सा रहा है। प्राचीन काल से लेकर आधुनिक युग तक, भारतीय अभियंताओं ने अपने तकनीकी ज्ञान और कौशल का उपयोग अद्वितीय संरचनाओं, वास्तुकला और जल प्रबंधन प्रणाली जैसी असाधारण उपलब्धियों को साकार करने में किया है। चाहे वह सिंधु घाटी सभ्यता की नगर योजना हो या आज के आधुनिक भारत की उन्नत तकनीक, भारत हमेशा से अभियांत्रिकी नवाचारों का केंद्र रहा है। यह परंपरा आज भी जीवंत है और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

    कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य सचिव लोनिवि के.सी गुप्ता, प्रबंध संचालक भवन विकास निगम चन्द्रमोहन ठाकुर, प्रमुख अभियंता लोनिवि आर.के मेहरा, प्रमुख अभियंता (भवन) लोनिवि शालिग्राम बघेल ने भी उद्बोधन दिया।

    मंत्री सिंह ने विभाग की क्वालिटी कंट्रोल लेब को प्राप्त आई.एस.ओ प्रमाण पत्र प्रदान किया। इसी के साथ उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी एवं ठेकेदारों को प्रशस्ती पत्र भी वितरित किये।

    चलित टेस्टिंग एवं सैंपल कलेक्शन वाहन को हरी झण्डी दिखा किया रवाना

    मंत्री सिंह ने चलित टेस्टिंग एवं सैंपल कलेक्शन वाहन को हरी झण्डी दिखा रवाना किया। विभागीय लेब का निरीक्षण कर आधुनिक सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।

    बीपी बौरासी द्वारा लिखित निर्माण कार्यो में गुणवत्ता संबंधित दिशा निर्देशो पर रचित नवीन पुस्तक भाग दो का विमोचन भी किया गया।

    इस दौरान प्रमुख अभियंता आर.ई.एस.जाटव,प्रमुख अभियंता डब्ल्यू.आर.डी शिरीष मिश्रा,प्रमुख अभियंता आर.डी.सी.अखिलेश अग्रवाल,प्रमुख अभियंता बी.डी.सी.अनिल श्रीवास्तव,मुख्य अभियंता लोनिवि मस्के भी उपस्थित रहे

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में ‘गौधाम योजना’ की शुरुआत आज, बिलासपुर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    March 14, 2026

    बस्तर में पंचायत और जगदलपुर में पार्षद चुनाव की बन रही फोटोयुक्त मतदाता सूची

    March 14, 2026

    इंदौर-शारजाह फ्लाइट हफ्ते में चार दिन चलेगी, 29 मार्च से तीन दिन रहेगी बंद, खाली दिनों में बैंकॉक की उड़ान संभव

    March 14, 2026

    मध्यप्रदेश में डाटा एंट्री ऑपरेटर के 770 पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू

    March 14, 2026

    गर्मी की छुट्टियों में रेलवे की बड़ी सौगात, 1,484 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू

    March 14, 2026

    छत्तीसगढ़ जनजातीय आयोग के अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी ने किया शुभारंभ

    March 14, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    अमेरिका की दोहरी नीति: पहले आंख दिखाई, अब भारत से रूसी तेल खरीदने की अपील; ईरान का कड़ा जवाब

    March 14, 2026

    इंदौर में आज से शुरू हो रहा राष्ट्रीय टेबल टेनिस टूर्नामेंट, 43 साल बाद 32 राज्यों के 400 खिलाड़ी लेंगे भाग

    March 14, 2026

    छत्तीसगढ़ में ‘गौधाम योजना’ की शुरुआत आज, बिलासपुर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    March 14, 2026

    बस्तर में पंचायत और जगदलपुर में पार्षद चुनाव की बन रही फोटोयुक्त मतदाता सूची

    March 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.