Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»इस विधायक ने शुरू की साइकिल यात्रा, 11 दिन में पहुंचे तिरुपति धाम, लड्डू पर कहा- मैंने खुद देखा
    मध्यप्रदेश

    इस विधायक ने शुरू की साइकिल यात्रा, 11 दिन में पहुंचे तिरुपति धाम, लड्डू पर कहा- मैंने खुद देखा

    By September 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    इस विधायक ने शुरू की साइकिल यात्रा, 11 दिन में पहुंचे तिरुपति धाम, लड्डू पर कहा- मैंने खुद देखा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बड़वानी ।   आंध्र प्रदेश स्थित तिरुपति बालाजी भगवान के प्रसाद में हुई गड़बड़ी का मामला शांत नहीं हुआ है। इसे लेकर आए दिन नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं। वहीं, मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले की सेंधवा विधानसभा सीट से विधायक मोंटू सोलंकी ने इसे लेकर एक साइकिल यात्रा शुरू की है। वे बड़वानी से साइकिल पर सवार होकर तिरुपति बालाजी के दर्शन करने जा रहे हैं। अपनी इस यात्रा की शुरुआत से पहले माता-पिता का आशीर्वाद लिया और अपने गृह गांव चाचरिया के प्रमुख मंदिरों में दर्शन किए। जिसके बाद विधायक सोलंकी ने अपने दो साथियों भायलाल डावर और शैलेंद्र पवार के साथ साइकिल यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान रास्ते में कई जगहों पर ग्रामीणों ने विधायक का तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा कर उन्हें विदा किया। विधायक की यह यात्रा 11 दिन में पूरी होगी। 

    प्रसाद घी से बनता है 

    कांग्रेस विधायक मोंटू सोलंकी ने प्रसादम विवाद पर कहा कि यह सब आरोप बेबुनियाद हैं। मैंने खुद प्रसाद बनते हुए देखा है, जो शुद्ध घी से बनाया जाता है। उन्होंने कहा कि जांच का एक अलग मुद्दा है। लेकिन, वह एक बड़ा मंदिर है, सदियों से वहां इतना अच्छा काम हो रहा है। ऐसा लगता है कि जो इतना बड़ा आरोप लगा है, वह सरासर गलत है। इस प्रकार की कोई बात नहीं हैं। प्रसाद घी से बनता है। 

    क्षेत्र के विकास की मनोकामना  

    साइकिल यात्रा को लेकर सेंधवा विधायक मोंटू सोलंकी ने बताया कि हमारी यात्रा करीब 1400 किलोमीटर की है, जो सेंधवा विधानसभा से लेकर बाबा तिरुपति बालाजी धाम तक के लिए है। इस यात्रा में उनके साथ दो और लोग शामिल हैं जो साइकिल पर सवार होकर चलेंगे। बाकी उनकी टीम के लोग गाड़ियों से साथ चलेंगे। उन्होंने कहा कि भगवान बालाजी से कामना है कि विधानसभा में बच्चे अच्छे से पढ़ाई करें, महिलाएं सुरक्षित रहें और किसान संपन्न हों। सेंधवा के व्यापारी अच्छा व्यापार करके सेंधवा विधानसभा का नाम प्रदेश ही नहीं देश में भी रोशन करें।  

    रोजाना 120 किमी साइकिल से सफर 

    विधायक सोलंकी ने बताया कि उनकी यह यात्रा करीब 11 दिन में पूरी होगी। उन्होंने रोजाना 120 किलोमीटर साइकिल से चलने का लक्ष्य रखा है। यात्रा के रात्रि पड़ाव भी निश्चित किए गए हैं। यात्रा के दौरान करीब 1400 किमी का सफर तय किया जाएगा। भगवान के दर्शन कर वे कामना करेंगे कि उनका पूरा क्षेत्र, प्रदेश और देश में सुख समृद्ध रहे। 

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)

    Related Posts

    मकर संक्रांति पर नर्मदा स्नान की इच्छा हुई अधूरी, हादसे में पिता, बेटा और दादी की मौत, 5 घर उजड़े

    January 15, 2026

    रायपुर: श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने की पत्रकार वार्ता, उठाए अहम मुद्दे

    January 15, 2026

    उज्जैन के बृहस्पति मंदिर में मुख्यमंत्री यादव ने सपत्नीक पूजा की

    January 15, 2026

    श्रीमहाकाल महोत्सव श्रद्धालुओं को आध्यात्म, धर्म और प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक परम्परा से जोड़ने का माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    January 15, 2026

    एमपी बोर्ड परीक्षा में सामूहिक नकल पर कड़ा एक्शन, पूरी परीक्षा होगी निरस्त, 3 साल तक की सजा

    January 15, 2026

    मध्य प्रदेश में विधायकों को मिलेगा वेतन और भत्तों में इज़ाफा, विधानसभा की कार्यवाही डिजिटल होगी

    January 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    मकर संक्रांति पर नर्मदा स्नान की इच्छा हुई अधूरी, हादसे में पिता, बेटा और दादी की मौत, 5 घर उजड़े

    January 15, 2026

    आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में आज वैभव सूर्यवंशी की धूम, मैच कब और कहां देखें

    January 15, 2026

    ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव से युद्ध की आशंका, ट्रंप के पास 50 संभावित ठिकानों की जानकारी

    January 15, 2026

    रायपुर: श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने की पत्रकार वार्ता, उठाए अहम मुद्दे

    January 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    January 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Dec    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.