Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»‘वापस लाए जाएं कृषि कानून’, कंगना रनौत के बयान से भाजपा ने झाड़ा पल्ला; निंदा भी की…
    देश

    ‘वापस लाए जाएं कृषि कानून’, कंगना रनौत के बयान से भाजपा ने झाड़ा पल्ला; निंदा भी की…

    By September 25, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ‘वापस लाए जाएं कृषि कानून’, कंगना रनौत के बयान से भाजपा ने झाड़ा पल्ला; निंदा भी की…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अपने निर्वाचन क्षेत्र हिमाचल प्रदेश के मंडी में मीडिया से बात करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद कंगना रनौत ने वापस लिए जा चुके तीन कृषि कानूनों पर बयान देकर एक बार फिर विवाद खड़ा कर दिया है।

    उन्होंने कहा कि सरकार को तीन विवादास्पद कृषि कानूनों को वापस लाना चाहिए, जिन्हें किसानों के लंबे समय तक चले विरोध के बाद वापस ले लिया गया था।

    अब कंगना के बयान से उनकी पार्टी ने फिर एक बार किनारा कर लिया है। साथ ही उनके बयान की निंदा भी की गई है।

    कंगना रनौत ने कहा, “मुझे पता है कि यह बयान विवादित हो सकता है, लेकिन तीनों कृषि कानून किसानों के हित में थे और उन्हें फिर से लागू किया जाना चाहिए।

    किसानों को खुद इसका समर्थन करना चाहिए।” हालांकि, कंगना के इस बयान पर बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने स्पष्ट किया कि यह उनका व्यक्तिगत बयान है और पार्टी की राय का प्रतिनिधित्व नहीं करता है।

    भाटिया ने एक वीडियो जारी कर कहा, “सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर केंद्र सरकार द्वारा वापस लिए गए कृषि बिलों पर भाजपा सांसद कंगना रनौत का बयान वायरल हो रहा है।

    मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि यह बयान उनका निजी बयान है। कंगना रनौत भाजपा की ओर से ऐसा बयान देने के लिए अधिकृत नहीं हैं और यह कृषि बिलों पर भाजपा के दृष्टिकोण को नहीं दर्शाता है। हम इस बयान की निंदा करते हैं।”

    #WATCH | BJP leader Gaurav Bhatia says, "On the social media platforms, BJP MP Kangana Ranaut's statement on the farm bills that was withdrawn by central govt, is going viral. I want to make it clear that this statement is a personal statement of her. Kangana Ranaut is not… pic.twitter.com/hZmJ8j7Qf8

    — ANI (@ANI) September 24, 2024

    कांग्रेस ने कंगना के बयान की तीखी आलोचना की। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव की ओर इशारा करते हुए कहा, “तीन काले कानूनों का विरोध करते हुए 750 से अधिक किसान शहीद हुए। इन्हें फिर से लागू करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन हम ऐसा कभी नहीं होने देंगे। हरियाणा इसका पहला जवाब देगा।”

    आम आदमी पार्टी के सांसद मलविंदर सिंह कंग ने भी कंगना के बयान पर तंज कसते हुए कहा, “मुझे पीएम मोदी के लिए दुख होता है।

    उन्होंने कहा था कि वे किसानों की चिंताओं को समझने में असमर्थ थे और इसी कारण कानून वापस लिए गए। अब लगता है कि या तो कंगना पीएम मोदी को चुनौती दे रही हैं या फिर प्रधानमंत्री असहाय हो गए हैं। इसका जवाब सिर्फ बीजेपी ही दे सकती है।”

    यह पहली बार नहीं है जब कंगना रनौत ने किसानों के मुद्दों पर विवादित बयान दिया हो। इससे पहले भी उन्होंने किसान आंदोलन को “भारत में बांग्लादेश जैसी स्थिति पैदा करने” का आरोप लगाया था और दावा किया था कि विरोध स्थलों पर हिंसा और दुष्कर्म जैसी घटनाएं हो रही थीं।

    हालांकि तब भी भाजपा ने खुद को कंगना के बयान से अलग करते हुए सांसद को नसीहत दी थी।

    The post ‘वापस लाए जाएं कृषि कानून’, कंगना रनौत के बयान से भाजपा ने झाड़ा पल्ला; निंदा भी की… appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)

    Related Posts

    केंद्रीय योजनाओं के 43,000 करोड़ का पैसा राज्यों ने नहीं लगाया, बजट बचे हाथ में

    February 11, 2026

    बिना शादी के बच्चों की संख्या में ये देश सबसे आगे, भारत और एशिया की स्थिति जानें

    February 11, 2026

    नसरीन शेख मालेगांव की नई मेयर, बुर्के में दिखी और अब जनता जानना चाह रही है उनकी पावर

    February 10, 2026

    विदेशी-देसी शादी बनी मिसाल: इटली के युवक ने मुंबई की युवती से रचाई शादी, संस्कृत मंत्रों के साथ

    February 10, 2026

    भारत-फ्रांस रक्षा साझेदारी को मजबूती: मैक्रों दौरे से पहले 114 राफेल खरीद को हरी झंडी

    February 10, 2026

    उत्तराखंड सरकार ने किए तबादले, प्रशासन में बदलाव

    February 10, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    केंद्रीय योजनाओं के 43,000 करोड़ का पैसा राज्यों ने नहीं लगाया, बजट बचे हाथ में

    February 11, 2026

    बिना शादी के बच्चों की संख्या में ये देश सबसे आगे, भारत और एशिया की स्थिति जानें

    February 11, 2026

    आज का राशिफल 11 फरवरी: ग्रहों की चाल बदलेगी इन राशियों की किस्मत

    February 10, 2026

    मंत्री परमार ने, अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की उज्जैन में स्थापना के लिए किया आग्रह

    February 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.