Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»दमोह में नौ लोगों की जान लेने वाला ट्रक चालक नशे में भटका था रास्ता, लूट भी कर चुका है
    मध्यप्रदेश

    दमोह में नौ लोगों की जान लेने वाला ट्रक चालक नशे में भटका था रास्ता, लूट भी कर चुका है

    By September 26, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दमोह में नौ लोगों की जान लेने वाला ट्रक चालक नशे में भटका था रास्ता, लूट भी कर चुका है
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दमोह ।   मध्य प्रदेश के दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र के समन्ना गांव में शराबी ट्रक चालक ने ऑटो सवार दस लोगों को कुचल दिया। हादसे में 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक महिला जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। बताया जा रहा है कि ऑटो को टक्कर मारने वाले ट्रक के चालक ने इतनी ज्यादा शराब पी रखी थी कि उसे यही नहीं पता था वह कहां जा रहा है। ड्राइवर नीरज लोधी को ट्रक लेकर माइसेम सीमेंट फैक्ट्री नरसिंहगढ़ जाना था, लेकिन शराब के नशे में होने के कारण वह रास्ता भूल गया था। नरसिंहगढ़ मार्ग पर जाने की जगह वह कटनी मार्ग पर चला गया और ऑटो पर ट्रक चढ़ा दिया। आरोपी ट्रक चालक ने सागर जिले के खुरई में शराब पी थी, जिसके बाद वह करीब 100 किमी ट्रक चलाकर दमोह तक लाया। इस बीच वह सात थाने और दो पुलिस चौकी से होकर गुजरा, लेकिन उसे किसी ने नहीं रोका।

    तीन बहनों में दो बहन की मौत

    इस हादसे में दो सगी बहनों की भी मौत हो गई जो रिश्ते में देवरानी-जिठानी भी हैं। तीसरी बहन भारती जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। दरअसल, शोभा नगर निवासी राजेश 50 वर्ष और राकेश गुप्ता सगे भाई हैं। इनका विवाह बिलासपुर निवासी होरीलाल गुप्ता की बेटी गीता और गायत्री के साथ हुआ था, जो दोनों आपस में सगी बहनों हैं और शादी के बाद देवरानी-जेठानी भी बन गईं थी। घटना के एक दिन पहले ही घर में श्राद्ध कार्यक्रम में उनकी तीसरी बहन भारती अपने पिता होरीलाल गुप्ता के साथ शामिल होने थी। हादसे में होरीलाल गुप्ता 65 की भी मौत हो गई। भारती का जबलपुर में इलाज चल रहा है। इसके अलावा राजेश गुप्ता 50 वर्ष, पत्नी गीता 42 वर्ष, बेटा शिवा 13 वर्ष, बेटी साक्षी 12 वर्ष समेत पूरा परिवार खत्म हो गया। दूसरे भाई राकेश जो उस समय आटो में नहीं थे, उनकी पत्नी गायत्री 40 वर्ष और दोनों जुड़वा बेटे महेंद्र पांच वर्ष, मोहित पांच वर्ष की मौत हो गई। आटो चालक आलोक गुप्ता भी परिवार का सदस्य है, उसकी भी जान चली गई। आलोक का बेटा बेटा हर्ष अब अनाथ हो गया। उसकी मां की कोरोना काल में मौत हो गई थी। अब उसकी बुजुर्ग दादी ही उसका सहारा हैं। जटाशकंर मुक्तिधाम में एक साथ 8 लोगों का अंतिम संस्कार किया गया, जबकि ऑटो चालक आलोक का हटा नाका मुक्ति धाम में अंतिम संस्कार किया गया है। 

    नौ लोगों की जान लेने वाले ड्राइवर कौन? 

    कटनी-दमोह मार्ग पर समन्ना गांव के पास शराब के नशे में ऑटो सवार नौ लोगों को मारने वाला 22 साल का ट्रक चालक नीरज लोधी पिता राजू सिंह लोधी छतरपुर के बक्सवाहा के जुझारपुरा का रने वाल है। वह बचपन से ही शराब पीने का आदी है और एक अपराधी भी है। उसने तीन साल पहले गांव में एक रिकवरी एजेंट से लूट की वारदात को अंजाम दिया था। डेढ़ साल पहले घर में विवाद के चलते उसने जहर भी खा लिया था। उसके पिता राजू सिंह भी ट्रक चालक थे,  16 साल पहले एक सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद नीरज और उसका छोटा भाई कपिल और उसकी मां संजो बाई साथ में रहते हैं। कपिल और उसकी मां खेती करते हैं। नीरज पिता की तरह गाड़ी चलाना सीख गया था, वह 16 साल की उम्र से ड्राइवरी करता आ रहा है। उम्र कम होने की वजह से उसका लाइसेंस नहीं बन पा रहा था। 18 साल की उम्र में नीरज का लाइसेंस बना और उसने ट्रक चलाना शुरू कर दिया था। वह दमोह की सर्वेस्वर कंपनी में भी दो साल तक ड्रायवर की नौकरी कर चुका है। इसके बाद वह रायपुर चला गया। सात महीने बाद लौटकर आने पर इसी कंपनी में चालक बन गया था।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)

    Related Posts

    कलेक्टर त्रिपाठी का आह्वान, जनप्रतिनिधि जल संरक्षण में दें योगदान, कोरिया को मिले नई पहचान

    March 14, 2026

    छात्रावास में 11वीं के छात्र ने की आत्महत्या, कारण अज्ञात

    March 14, 2026

    विवादित बयान पर एक्शन: कांग्रेस नेता विनोद तिवारी दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में

    March 14, 2026

    राजनांदगांव को बनाएंगे मॉडल सिटी, CM साय ने कहा- आधुनिक सुविधाओं से होगा सुसज्जित

    March 14, 2026

    संपत्तिकर नहीं चुकाने वाले बड़े बकायेदारों के परिसर किए सील

    March 14, 2026

    LPG संकट के बीच IRCTC की तैयारी: ट्रेनों में इंडक्शन व रेडी-टू-ईट फूड की वैकल्पिक व्यवस्था, WCR में 25 क्लस्टर किचन

    March 14, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा – बुमराह जैसी यॉर्कर पूरी दुनिया में कोई नहीं फेंकता

    March 14, 2026

    कलेक्टर त्रिपाठी का आह्वान, जनप्रतिनिधि जल संरक्षण में दें योगदान, कोरिया को मिले नई पहचान

    March 14, 2026

    छात्रावास में 11वीं के छात्र ने की आत्महत्या, कारण अज्ञात

    March 14, 2026

    विवादित बयान पर एक्शन: कांग्रेस नेता विनोद तिवारी दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में

    March 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.