Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»व्यापार»बसपा की अध्यक्ष मायावती ने कांग्रेस पर दलितों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा- कांग्रेस दलितों का कर रही तिरस्कार
    व्यापार

    बसपा की अध्यक्ष मायावती ने कांग्रेस पर दलितों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा- कांग्रेस दलितों का कर रही तिरस्कार

    AdminBy AdminSeptember 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बसपा की अध्यक्ष मायावती ने कांग्रेस पर दलितों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा- कांग्रेस दलितों का कर रही तिरस्कार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    हरियाणा
    बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने कांग्रेस पर दलितों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए रविवार को कहा कि दलित समाज के लोग कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को अपना वोट देकर इसे खराब न करें। बसपा प्रमुख ने हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दलितों से यह अपील की। बसपा प्रमुख ने अपने आधिकारिक ‘एक्स' खाते पर शृंखलाबद्ध पोस्ट में कहा ‘‘हरियाणा में विधानसभा चुनाव के वक्त भी कांग्रेस द्वारा दलितों की लगातार की जा रही उपेक्षा व तिरस्कार से यह साबित है कि पार्टी में जब अभी सब ठीक नहीं है तो आगे क्या होगा? ऐसे में दलित समाज के लोग कांग्रेस व भाजपा आदि को वोट देकर इसे खराब न करें।

     उन्होंने कहा, ‘‘ वैसे भी हमेशा आरक्षण विरोधी रही कांग्रेस के नेता अब आरक्षण को समय आने पर खत्म करने की बात करते हैं।'' मायावती ने कहा, ‘‘ अतः दलित अपना वोट बसपा को ही दें क्योंकि यही पार्टी उनके हित व कल्याण की सुरक्षा तथा संवैधानिक हक दिलाकर उन्हें शासक वर्ग बनाने के लिए लगातार संघर्षरत है।'' बसपा प्रमुख ने कहा, ‘‘ साथ ही जम्मू-कश्मीर में दलित वर्ग के लोगों को कांग्रेस, भाजपा व अन्य किसी भी गठबंधन के मिथ्या वादे व अन्य बहकावे आदि में नहीं आना है। इनके दलित विरोधी इतिहास को ध्यान में रखते हुए अपना कीमती वोट बसपा को ही दें ।

    गौरतलब है कि हरियाणा में पांच अक्टूबर को मतदान होगा। वहीं जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं, जहां पहले चरण में 18 सितंबर को 24 सीटों के लिए और दूसरे चरण में 25 सितंबर को 26 सीटों के लिए मतदान हुआ। तीसरे चरण का मतदान एक अक्टूबर को 40 सीटों पर होगा और वोटों की गिनती आठ अक्टूबर को होगी।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    mayawati top-news
    Admin

    Related Posts

    बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी का बड़ा निवेश, बुढ़ाना में 55 बीघा जमीन खरीदी

    March 13, 2026

    गो तस्करों पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन, 35 हजार से अधिक आरोपी सलाखों के पीछे

    March 13, 2026

    उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों की लिखित परीक्षा 14-15 मार्च को

    March 13, 2026

    BNP Paribas ओपन में सबालेंका-सिनर की धाक, शानदार जीत के साथ पहुंचे सेमीफाइनल

    March 13, 2026

    रायपुर में जर्जर पुल के निर्माण की शुरुआत, मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से काम शुरू

    March 13, 2026

    भोपाल जल संकट: भू-जल घटने के कारण निजी नलकूपों पर रोक, जिला घोषित जल अभावग्रस्त

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    असम को विकास की रफ्तार: कोकराझार में PM मोदी ने 4570 करोड़ के प्रोजेक्ट दिए, ‘असम माला 3.0’ और नई ट्रेनें शुरू

    March 13, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने किया टीजेएसबी सहकारी बैंक की रायपुर शाखा का शुभारंभ

    March 13, 2026

    कम नींद और बढ़ता वजन: क्या आपकी नींद बन रही है मोटापे की वजह?

    March 13, 2026

    छत्तीसगढ़ के शिमला मैनपाट में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल बनाएगा सर्वसुविधायुक्त पर्यटन–आवासीय परिसर छत्तीसगढ़ के शिमला मैनपाट में

    March 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.