Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»अतिक्रमण से मुक्त हुई बंजर जमीन को उपजाऊ कर बनाई हरी बगिया पोषण वाटिका
    मध्यप्रदेश

    अतिक्रमण से मुक्त हुई बंजर जमीन को उपजाऊ कर बनाई हरी बगिया पोषण वाटिका

    AdminBy AdminSeptember 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अतिक्रमण से मुक्त हुई बंजर जमीन को उपजाऊ कर बनाई हरी बगिया पोषण वाटिका
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल
    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपने "मन की बात" कार्यक्रम में एक बार फिर मध्यप्रदेश में हुए अच्छे कार्यों का जिक्र किया। रविवार 29 सितम्बर को प्रसारित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने छतरपुर जिले की ग्राम पंचायत खौप की उन स्व-सहायता समूह की महिलाओं की प्रसंशा की, जिन्होंने प्रशासन द्वारा अतिक्रमण से मुक्त कराई गई 2 हैक्टेयर बंजर जमीन में फलदार ग्राफ्टेड 2300 पौधे लगाकर हरे-भरे फ्रूट फॉरेस्ट में तब्दील कर दिया। यह अनूठा कार्य ग्राम पंचायत खौप के स्व-सहायता समूह की 10 महिलाओं ने प्रशासन के सहयोग से कर दिखाया है। गांव की महिलाओं के इस बुलंद हौसले की तारीफ प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपने कार्यक्रम "मन की बात" में की। इससे गांव की इन ग्रामीण महिलाओं का पूरे देश में नाम रौशन हुआ और वे अपने आप को गौरवान्वित भी महसूस कर रही हैं।

    कैसे बना हरा-भरा फ्रूट फॉरेस्ट
    नीति आयोग के डीसल्टिंग प्रोग्राम के अंतर्गत वर्ष 2022 में शुरू किये गये इस महती काम में चंदेलकालीन तालाब की मिट्टी खोद कर मनरेगा योजना से संचालित कार्य में मिट्टी का उपयोग पौधरोपण कार्य में किया गया। प्रशासन द्वारा अतिक्रमण से मुक्त कराई गई जमीन पर वाटिका तैयार करने समूह की महिलाओं को साथ लेकर पौधरोपण किया गया। साथ ही अटल भूजल योजना अंतर्गत सिंचाई के लिए ड्रिप एरिगेशन की सुचारू व्यवस्था भी की गई। इन पूरे प्रबंधों की देख-रेख समूह की 10 महिलाओं ने की। समूह की अध्यक्ष कौशल्या रजक, सचिव पार्वती रजक, सदस्य फूला रजक, जानकी रजक, ममता रायकवार, हल्की बाई रजक, भगवती कुशवाहा, रचना कुशवाहा, रामदेवी रजक एवं कुसुम रजक है।

    फ्रूट फॉरेस्ट की सब्जियों का उपयोग मध्यान्ह भोजन में
    ग्राम खौप के फ्रूट फॉरेस्ट में फलदार पौधे एवं सब्जियों का उत्पादन किया जा रहा है। यहाँ की सब्जियों का उपयोग माध्यमिक शाला के मध्यान्ह भोजन के लिए किया जाता है। सब्जियों को बेचकर प्राप्त होने वाली आय से समूह की महिलाओं की आमदनी में वृद्धि भी हुई है।

    शारदा स्व-सहायता समूह के फिश पार्लर को भी मिली सराहना
    प्रधानमंत्री श्री मोदी ने "मन की बात" कार्यक्रम में डिंडौरी जिले के ग्राम रयपुरा के शारदा स्व-सहायता समूह की दीदियों द्वारा संचालित फिश पार्लर को सराहा।
    समूह की अध्यक्ष श्रीमती शारदा धुर्वे बताती हैं कि वर्ष 2014 में मत्स्य विभाग द्वारा रयपुरा जलाशय का पट्टा समूह को 10 वर्ष के लिये दिया गया। हमारे समूह की महिलाओं ने मिलकर जलाशय के रख-रखाव के साथ मत्स्य उत्पादन भी प्रारंभ किया। वे बताती है कि शुरू में हम मछली की बिक्री के लिए अलग-अलग हाट बाजार में जाते थे, जिला प्रशासन डिंडौरी के सहयोग से दीदी फिश पार्लर का शुभारंभ इसी वर्ष गणतंत्र दिवस पर किया गया। जिससे हमारी आमदनी में वृद्धि हुई।

    अध्यक्ष ने बताया कि समूह से जुड़ी 12 दीदियाँ मत्स्य उत्पादन का कार्य कर दीदी पार्लर के माध्यम से मछली की बिक्री कर रही हैं। मत्स्य विभाग से प्राप्त बीजों का उपयोग कर 10 हैक्टेयर के जलाशय में मत्स्य उत्पादन के कार्य को बढ़ाया जा रहा है। मछली पालन के साथ जलाशय के पानी का उपयोग सिंचाई के लिए भी किया जाता है। जलाशय में रोहू, कतला, करचा, नरेनी जैसी मत्स्य प्रजातियों का उत्पादन जारी है। उत्पादित मछलियों का प्र-संस्करण कर प्रतिदिन दीदी फिश पार्लर में लाया जाता है, जहां मछलियों को बेचा जाता है।

    शारदा समूह की सचिव श्रीमती सुमन धूमकेती ने बताया कि हम पहले मजदूरी कर जीवनयापन करते थे, जिससे आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता था। वर्ष 2014 से मछली पालन करना शुरू किया, इसके बाद परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार होने के साथ सम्मान में भी वृद्धि हुई है।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    मुख्यमंत्री साय ने किया टीजेएसबी सहकारी बैंक की रायपुर शाखा का शुभारंभ

    March 13, 2026

    भोपाल में 14–15 मार्च को होगा फिट इंडिया कार्निवाल

    March 13, 2026

    छत्तीसगढ़ के शिमला मैनपाट में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल बनाएगा सर्वसुविधायुक्त पर्यटन–आवासीय परिसर छत्तीसगढ़ के शिमला मैनपाट में

    March 13, 2026

    मेडिकल कॉलेज रायपुर में शुरू होगी आईवीएफ सुविधा, जरूरतमंद दंपत्तियों को मिलेगा निःशुल्क लाभ

    March 13, 2026

    पानी की किल्लत पर पालिका सतर्क: नई टंकी चालू, टुल्लू पंप इस्तेमाल करने वालों को चेतावनी

    March 13, 2026

    योगी सरकार का बड़ा कदम: सरयू नहर परियोजना विस्तार से पूर्वांचल को मिलेगा सिंचाई का लाभ

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    असम को विकास की रफ्तार: कोकराझार में PM मोदी ने 4570 करोड़ के प्रोजेक्ट दिए, ‘असम माला 3.0’ और नई ट्रेनें शुरू

    March 13, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने किया टीजेएसबी सहकारी बैंक की रायपुर शाखा का शुभारंभ

    March 13, 2026

    कम नींद और बढ़ता वजन: क्या आपकी नींद बन रही है मोटापे की वजह?

    March 13, 2026

    छत्तीसगढ़ के शिमला मैनपाट में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल बनाएगा सर्वसुविधायुक्त पर्यटन–आवासीय परिसर छत्तीसगढ़ के शिमला मैनपाट में

    March 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.