Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»रीवा में डे-एनयूएलएम से मनजीत सिंह और मुकेश साहू के जीवन में आया बदलाव
    मध्यप्रदेश

    रीवा में डे-एनयूएलएम से मनजीत सिंह और मुकेश साहू के जीवन में आया बदलाव

    AdminBy AdminSeptember 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रीवा में डे-एनयूएलएम से मनजीत सिंह और मुकेश साहू के जीवन में आया बदलाव
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल
    दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (डे-एनयूएलएम) प्रदेश में शहरी क्षेत्रों में रहने वाले निर्धन परिवारों के लिये मददगार साबित हुई है। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के माध्यम से शहरी क्षेत्रों में पथ विक्रेताओं और छोटा व्यवसाय करने वालों को आर्थिक मदद देकर उन्हें फायदा पहुँचाया जा रहा है। इस योजना से रीवा के मंजीत सिंह और मुकेश साहू के जीवन में बदलाव आया है। उनकी आर्थिक स्थिति ठीक होने से समाज में उनकी प्रतिष्ठा बढ़ी है।

    मंजीत सिंह
    रीवा के मंजीत सिंह एक निर्धन परिवार से ताल्लुक रखते हैं। मंजीत के सिर से बचपन में पिता का साया उठ गया था। इसके बाद परिवार की सारी जिम्मेदारी मंजीत के ऊपर ही थी। इस वजह से मंजीत सिंह कम उम्र से ही अपने परिवार का भरण पोषण करने के लिये दूसरों की दुकान पर कार्य करने लगे। उनके मन में इच्छा थी कि वे अपना स्वयं का व्यापार करे। कुछ पैसों की मदद के बाद मंजीत कपड़े की फैरी करने लगे और गली-गली सायकल से कपड़े का व्यवसाय करने लगे। कई वर्षों के बाद भी उनकी आमदनी में कोई खास परिवर्तन नहीं आ पाया।

    इसके बाद उन्होंने बाजार में कपड़े की दुकान खोलने का फैसला किया। पूंजी की कमी के कारण व्यवसाय शुरू करने में उन्हें दिक्कत हुई। इसके बाद मंजीत ने दीनदयाल अंत्योदय योजना में रीवा नगर निगम में ऋण के बारे में पता किया। उनके दिये गये आवेदन पर परीक्षण के बाद 2 लाख रूपये का ऋण मंजूर हुआ। आज वे खुद की कपड़े की दुकान सफलतापूर्वक चला रहे हैं। उनका परिवार खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहा है।

    मुकेश साहू
    मुकेश साहू रीवा के वार्ड नं.-1 निपनिया में अपने परिवार के साथ रहकर जीवनयापन कर रहे हैं। उनके परिवार में कुल 4 सदस्य हैं। मुकेश साहू बताते हैं कि वे काफी पहले से आइस्क्रीम का व्यवसाय कर रहे थे। कोरोना काल में लॉकडाउन के कारण उनकी दुकान काफी समय तक बंद रही। उनके पास थोड़ी बहुत पूंजी थी जो विपरीत परिस्थितियों में परिवार के भरण-पोषण के कारण खत्म हो गई। ऐसे वक्त में उनके पास गरीबी रेखा का कार्ड था। खाद्यान्न पर्ची से उन्हें प्रतिमाह अनाज मिलता रहा।

    मुकेश साहू ने अपनी पुरानी आइस्क्रीम की दुकान को दुबारा से चलाने का विचार बनाया। इसके लिये उन्हें पूंजी की आवश्यकता थी। उन्होंने नगर निगम रीवा में सम्पर्क किया और उनके ऋण प्रकरण में परीक्षण के बाद यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से 50 हजार रूपये का ऋण प्राप्त हुआ। उन्होंने दुकान शुरू कर अपने परिवार को आर्थिक मजबूती दी। आज वे बैंक की अधिकांश किश्ते जमा कर चुके हैं। नगरीय प्रशासन विभाग की योजना से मिली मदद आज उनकी समाज में प्रतिष्ठा भी बढ़ी है।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    रिश्वत लेते पकड़ी गई पटवारी, जमीन पट्टा के लिए ₹1 लाख की मांग, लोकायुक्त ने ₹5 हजार लेते दबोचा

    March 13, 2026

    2 लाख भक्तों की ऑनलाइन भागीदारी के साथ बागेश्वर धाम में चतुर्थ हनुमान चालीसा हवन, पांचवां हवन 20 अप्रैल को

    March 13, 2026

    आज से शुरू हो रहा स्वदेशी मेला, सीएम विष्णु देव साय की मौजूदगी में होगा उद्घाटन

    March 13, 2026

    अफीम की खेती के खिलाफ कड़ा एक्शन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिए सख्त निर्देश

    March 13, 2026

    ईद पर सड़क पर नमाज, तो मेरठ में FIR और पासपोर्ट रद्द होने का खतरा

    March 13, 2026

    उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों की लिखित परीक्षा 14-15 मार्च को

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    रिश्वत लेते पकड़ी गई पटवारी, जमीन पट्टा के लिए ₹1 लाख की मांग, लोकायुक्त ने ₹5 हजार लेते दबोचा

    March 13, 2026

    2 लाख भक्तों की ऑनलाइन भागीदारी के साथ बागेश्वर धाम में चतुर्थ हनुमान चालीसा हवन, पांचवां हवन 20 अप्रैल को

    March 13, 2026

    UEFA Europa League: Aston Villa, FC Porto और FC Midtjylland ने पहले चरण में बनाई मामूली बढ़त

    March 13, 2026

    वास्तु चेतावनी: भूलकर भी इस दिशा में न रखें कामधेनु गाय, वरना घर में आ सकती हैं परेशानियाँ

    March 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.