Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»व्यापार»जनसभा को संबोधित करते हुए सचिन पायलट ने कांग्रेस को वोट देने की अपील की, साथ ही भाजपा पर जमकर हमला बोला
    व्यापार

    जनसभा को संबोधित करते हुए सचिन पायलट ने कांग्रेस को वोट देने की अपील की, साथ ही भाजपा पर जमकर हमला बोला

    AdminBy AdminSeptember 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जनसभा को संबोधित करते हुए सचिन पायलट ने कांग्रेस को वोट देने की अपील की, साथ ही भाजपा पर जमकर हमला बोला
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    उधमपुर
    कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट रविवार को जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए उधमपुर पहुंचे। यहां जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार को वोट देने की अपील की। साथ ही भाजपा पर जमकर हमला बोला। रैली के बाद मीडियाकर्मियों से उन्होंने कहा कि पूर्ण बहुमत से जम्मू कश्मीर में सरकार बनाने का दावा करना भाजपा का "ख्याली पुलाव" है। उन्होंने कहा, "भाजपा समझ चुकी है कि राज्य में कांग्रेस और एनसी गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। एलजी के जरिए आप यहां पर शासन कर रहे थे लेकिन आपने राज्य के लिए क्या किया। यहां के लोगों को अपमानित कराकर उनका स्टेटहुड छीन लिया गया। यहां बदलाव की बयार देखने को मिल रही है। लोगों ने परिवर्तन का मन बना लिया है। पूरे देश में भाजपा के खिलाफ माहौल बनने लगा है और लोग अब कांग्रेस को बेहतर विकल्प मानने लगे हैं।"

    उन्होंने कहा कि आज के समय में विपक्ष के लोगों की आवाज दबाने का काम किया जा रहा है। यहां पर भी कहीं न कहीं प्रशासन और सरकार की मिलीभगत है। राहुल और प्रियंका गांधी की रैलियों को बाधित करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन इन बातों का जवाब देने की जिम्मेदारी अब जनता ने ले रखी है। मेरा मानना है कि जनता ऐसे लोगों को इस चुनाव में सबक सिखाकर एक नया संदेश देना चाहती है। जम्मू-कश्मीर के साथ हम हरियाणा में भी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रहे हैं। जनता का आक्रोश इस बार भाजपा को भारी पड़ने वाला है।

    वहीं, पीएम मोदी ने शन‍िवार को एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि यह चुनाव जम्मू-कश्मीर का भविष्य बनाने का चुनाव है। राज्य के लोग आतंकवाद, अलगाववाद और हिंसा की बजाय शांति, समृद्धि और अपने बच्चों के लिए उज्ज्वल भविष्य चाहते हैं। ऐसे में यहां भाजपा की सरकार बनाना जरूरी है। यहां की जनता कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) और पीडीपी के तीन खानदानों से त्रस्त हैं। लोग फिर वही निजाम नहीं चाहते, जिसमें भ्रष्टाचार हो, नौकरियों में भेदभाव हो।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीते दशकों में यहां सिर्फ कांग्रेस, एनसी और पीडीपी के नेता और उनके परिवार ही फले-फुले हैं। आम लोगों के हिस्से तो सिर्फ तबाही आई। ये जो हमारी पीढ़ियां बर्बाद हुई हैं, इसकी सबसे बड़ी जिम्मेदार कांग्रेस पार्टी ही है। आजादी के बाद से ही "कांग्रेस की गलत नीतियों ने आपको सिर्फ और सिर्फ तबाही दी है"। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के दो चरणों का मतदान हो चुका है। तीसरे और अंतिम चरण का मतदान 1 अक्टूबर को होगा और 8 अक्टूबर को नतीजे घोषित होंगे।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Sachin Pilot
    Admin

    Related Posts

    घरेलू मनी ट्रांसफर में सुधार जरूरी: जयराम रमेश ने उठाया मुद्दा

    February 14, 2026

    गोल्ड-सिल्वर में भारी गिरावट! Valentine’s Day पर चांदी लुढ़की, सोने के दाम भी टूटे—देखें नया रेट

    February 14, 2026

    पीएम मोदी के लिए कांग्रेस का ट्वीटेड सरप्राइज: फ्लाइट टिकट बुक, जनता का ध्यान आकर्षित

    February 14, 2026

    Toyota ने पेश की 3-रो इलेक्ट्रिक SUV, जानें क्या होगी भारत में उपलब्धता

    February 14, 2026

    RIL को अमेरिकी मंजूरी, वेनेजुएला से कच्चा तेल आयात का रास्ता साफ

    February 14, 2026

    आरिफ मसूद ने जताई आपत्ति, कहा—हर नागरिक को अपने धर्म का पालन और प्रचार करने की आज़ादी

    February 14, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    क्या लिव-इन पार्टनर पर दहेज का केस संभव? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से पूछा सवाल

    February 15, 2026

    आसमान में बवाल: फ्लाइट में मारपीट से मचा हड़कंप, बेल्जियम में उतारना पड़ा विमान

    February 14, 2026

    घरेलू मनी ट्रांसफर में सुधार जरूरी: जयराम रमेश ने उठाया मुद्दा

    February 14, 2026

    गोल्ड-सिल्वर में भारी गिरावट! Valentine’s Day पर चांदी लुढ़की, सोने के दाम भी टूटे—देखें नया रेट

    February 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.