Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं पासपोर्ट के लिए आवेदन
    मध्यप्रदेश

    घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं पासपोर्ट के लिए आवेदन

    AdminBy AdminSeptember 30, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं पासपोर्ट के लिए आवेदन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल

    अगर आप भारत के बाहर किसी भी देश की यात्रा करना चाहते हैं तो आपके पास पासपोर्ट होना आवश्यक है। इसके बगैर आप यात्रा नहीं कर पाएंगे। भारत सरकार ने पासपोर्ट की प्रक्रिया आसान कर दी है। अब भारत का कोई भी नागरिक घर बैठे पासपोर्ट के लिए आनलाइन आवेदन कर सकता है।

    आवेदन के बाद ऑनलाइन ही अपाइंटमेंट लेकर नजदीकी पासपोर्ट कार्यालय में जाकर वर्तमान पता, जन्म तारीख और पहचान के दस्तावेज का सत्यापन करवाना होगा। इसके बाद पुलिस सत्यापन होने के बाद आपका पासपोर्ट बनकर घर आ जाएगा।

    अब तत्काल में ऑनलाइन आवेदन कर आप सात दिन में पासपोर्ट बनवा सकते हैं। इसके लिए आपको शुल्क कुछ अधिक देना होगा। पासपोर्ट सेवा वेबसाइट पर नए पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकते है और पुराना भी रिन्यू करवा सकते है। आवेदन करने से पहले जान लें कि आधार कार्ड, पैनकार्ड, 10वीं की अंकसूची, बैंक पासबुक, लाइसेंस आदि में आपका नाम और जन्म तारीख एक जैसी होना चाहिए।

    इस तरह कर सकते हैं आवेदन
        पासपोर्ट सेवा वेबसाइट passportindia.gov.in पर जाएं।
        न्यू यूजर पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन कर यूजर आईडी और पासवर्ड बनाएं।
        पासपोर्ट सेवा की वेबसाइट पर जाकर बनाई गई आईडी से लागइन करें।
        लागइन होने के बाद अप्लाई फार फ्रेश पासपोर्ट या री-इश्यू पासपोर्ट पर क्लिक करें।
        यहां आपको आनलाइन फार्म भरना होगा।
        यहां नया पासपोर्ट, री-इश्यू, सामान्य या तत्काल, 36 पन्ने या 60 पन्ने का चयन अपने हिसाब से करना होगा।
        फिर फार्म में सभी जानकारी, नाम, पिता का नाम, पता आदि अपने दस्तावेज के अनुसार सही भरें।
        ऑनलाइन फीस भरने के बाद शेड्यूल अपाइंटमेंट का चयन करें।
        दस्तावेज सत्यापन के लिए नजदीकी पासपोर्ट कार्यालय का चयन करें।
        अपाइंटमेंट की स्लीप निकालें और मोबाइल पर भी एसएमएस आएगा।
        अपाइंटमेंट की तारीख पर पासपोर्ट कार्यालय पहुंचकर दस्तावेजों का सत्यापन करवाएं।
        पुलिस सत्यापन होने के बाद पासपोर्ट आपके घर पहुंच जाएगा।

    निवास का प्रमाण
    इसके लिए आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, इनकम टैक्स असेसमेंट ऑर्डर, बिजली का बिल, रेंट एग्रीमेंट, फोटोयुक्त बैंक पासबुक (वर्तमान की तीन माह की इंट्री के साथ), राशन कार्ड का उपयोग किया जा सकता है।

    जन्म का प्रमाण
    जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पैनकार्ड, 10वीं की अंकसूची का उपयोग कर सकते हैं।

    पहचान का प्रमाण
    पैनकार्ड, आधार कार्ड, लाइसेंस, वोटर आइडी कार्ड दे सकते हैं।

    पासपोर्ट बनवाने का खर्च
    नया पासपोर्ट बनवाने के लिए 1500 रुपये फीस देनी होती है। इसमें 36 पेज की बुकलेट 10 साल की वैधता के साथ मिलती है। यदि किसी को तत्काल पासपोर्ट बनवाना है, तो इसके लिए 2000 रुपये अतिरिक्त फीस लगती है। नाबालिग बच्चे का पासपोर्ट बनवाने के लिए 1000 रुपये फीस लगेगी।

    नाबालिग के पासपोर्ट की वैधता पांच साल रहेगी। नाबालिग का तत्काल पासपोर्ट बनवाने के लिए भी 2000 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। यदि किसी को 60 पेज की बुकलेट चाहिए, तो इसके लिए 3000 रुपये अतिरिक्त देने होंगे।

    पुलिस सत्यापन के बाद मिलता है पासपोर्ट
    आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद आवेदक को नजदीकी पासपोर्ट कार्यालय में दस्तावेज सत्यापन के लिए ऑनलाइन ही अपाइंटमेंट लेना होता है। ऑनलाइन अपाइंटमेंट की तारीख और समय पर पासपोर्ट कार्यालय जाकर सभी वैध दस्तावेज की मूल और फोटोकॉपी दोनों बताने होंगे।

    सत्यापन के बाद पुलिस सत्यापन की प्रक्रिया के लिए आवेदन आगे बढ़ जाता है। आवेदक का थाना क्षेत्र से पुलिस सत्यापन होने के बाद 15 दिन में पासपोर्ट घर के पते पर पहुंचा दिया जाता है।

    सामान्य और तत्काल की यह प्रक्रिया
    पासपोर्ट दो तरह से बनते हैं, तत्काल और सामान्य। तत्काल पासपार्ट बनवाने के लिए पांच तरह के दस्तावेज एक नाम के होने चाहिए। इनमें आप आधार कार्ड, पैनकार्ड, अंकसूची, बैंक पासबुक, लाइसेंस, वोटर आईडी आदि जमा कर सकते हैं। वहीं सामान्य पासपोर्ट में तीन दस्तावेज देने होते हैं। इनमें आधार कार्ड, पैनकार्ड और 10वीं की अंकसूची दे सकते हैं। यदि आपने वर्तमान पता और स्थायी पता दोनों दर्ज किए हैं, तो दोनों के दस्तावेज देने होते हैं। दोनों पतों का सत्यापन होगा।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured passport
    Admin

    Related Posts

    रायपुर: सरगुजा में पीएम आवास निर्माण में तेजी, योजनाओं को मिला नया जोश

    March 5, 2026

    मध्य प्रदेश में नई व्यवस्था: कर्मचारियों को करनी होगी 3 महीने की ट्रेनिंग, वरना लगेगा 5000 रुपए का चालान

    March 5, 2026

    धारावी का ‘गरीबी का बाजार’: विदेशी 2 घंटे की बदहाली देखने के लिए देते हैं 15,000 रुपये

    March 5, 2026

    ग्वालियर-भिंड-इटावा NH-719 फोर लेन बनेगा, 117 किमी के सफर में होगी सुविधा, NHAI की DPR अंतिम चरण में

    March 5, 2026

    2000 KM रेंज और ब्रह्मोस से तेज, दिल्ली से बटन दबाते ही किराना हिल्स बनेगा मलबा

    March 5, 2026

    भोपाल में तैयार हुई रूपरेखा, 17 मार्च को दिल्ली में कर्मचारियों का बड़ा प्रदर्शन

    March 5, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    रायपुर: सरगुजा में पीएम आवास निर्माण में तेजी, योजनाओं को मिला नया जोश

    March 5, 2026

    FSSAI की रिपोर्ट ने चौंकाया, दूध में यूरिया, डिटर्जेंट और पानी मिलाने वाले टॉप डेयरी ब्रांड्स जांच में फेल

    March 5, 2026

    अब घर बैठे मिलेगा PF का पूरा हिसाब! EPFO ने आसान किया बैलेंस और पासबुक चेक करना

    March 5, 2026

    मध्य प्रदेश में नई व्यवस्था: कर्मचारियों को करनी होगी 3 महीने की ट्रेनिंग, वरना लगेगा 5000 रुपए का चालान

    March 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.