Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»Actor Mithun Chakraborty होंगे Dadasaheb Phalke Award से सम्मानित
    देश

    Actor Mithun Chakraborty होंगे Dadasaheb Phalke Award से सम्मानित

    AdminBy AdminSeptember 30, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Actor Mithun Chakraborty होंगे Dadasaheb Phalke Award से सम्मानित
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
     50 दशक से फिल्मी दुनिया पर राज कर रहे अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड (Dadasaheb Phalke Award) से सम्मानित किया जाएगा। यूनियन मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी शेयर की है।

    मिथुन चक्रवर्ती हिंदी सिनेमा के उम्दा कलाकार हैं। कोलकाता की गलियों से आए मिथुन दा ने फिल्मी दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। 1976 के बाद से फिल्मों में उनका अभिनय का दम दिख रहा है। ऐसे में दशकों तक शानदार काम के लिए उन्हें सम्मानित किया जा रहा है।

    मिथुन चक्रवर्ती होंगे सम्मानित

    केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- कोलकाता की सड़कों से सिनेमा की दुनिया में ऊंचाई छूने तक. मिथुन दा की सिनेमाई जर्नी ने हर जनरेशन को इंस्पायर किया है. मैं ये ऐलान करते हुए सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि दादा साहेब फाल्के सेलेक्शन जूरी ने मिथुन चक्रवर्ती को इंडियन सिनेमा में उनके अहम योगदान के लिए सम्मानित करने का फैसला किया है.

    पहली ही फिल्म के लिए मिला नेशनल अवॉर्ड

    मिथुन की फिल्म इंडस्ट्री में जर्नी इंस्पिरेशनल रही है. उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट मूवीज देकर फैंस को एंटरटेन किया है. कोलकाता में जन्में मिथुन पेशे से एक्टर, प्रोड्यूसर और पॉलिटिशियन हैं. एक्टर 350 से ज्यादा फिल्मों में नजर आए हैं. इनमें हिंदी, बंगाली, तमिल, भोजपुरी, तेलुगू, कन्नड़, पंजाबी मूवीज शामिल हैं. साल 1977 में फिल्म Mrigayaa से मिथन ने एक्टिंग डेब्यू किया था. पहली ही फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला था.

    मिथुन का शानदार करियर

    अपने करियर की शुरुआत में वो छोटे रोल्स में नजर आए थे. मूवी 'दो अंजाने', 'फूल खिले हैं गुलशन गुलशन' में मिथुन ने कम स्क्रीन स्पेस में काम किया. फिर 1979 में आई लो बजट फिल्म 'सुरक्षा' ने उन्हें फेम दिलाने में मदद की. मूवी 'प्रेम विवाह' ने भी उनके करियर को बूस्ट करने में अहम भूमिका निभाई थी. मिथुन ने 'हमसे बढ़कर कौन', 'शानदार', 'त्रिनेत्र', 'अग्निपथ', 'हम से है जमाना', 'वो जो हसीना', 'ऐलान', 'जोर लगा के…हैय्या', 'चल चलें', 'डिस्को डांसर', 'टैक्सी चोर', 'द कश्मीर फाइल्स' जैसी हिट मूवीज में काम किया है.

    मिथुन ने 1978 में बंगाली सिनेमा में मूवी Nadi Theke Sagare से डेब्यू किया. 2008 में मिथुन भोजपुरी फिल्म 'भोले शंकर' में नजर आए थे. कहा जाता है ये अब तक की सबसे बड़ी भोजपुरी फिल्म है. फिल्मों के बाद मिथुन ने टीवी पर भी अपनी धाक जमाई है. एक्टर ने कई डांस शोज जज किए हैं, जैसे 'डांस इंडिया डांस', 'हुनरबाज-देश की शान'. 74 साल की उम्र में भी मिथुन फिल्मों में एक्टिव हैं. उनकी पिछली हिंदी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' थी.  

    अपने करियर में उम्दा परफॉर्मेंस के लिए उन्हें 3 बार नेशनल अवॉर्ड मिला है. एक्टर पद्म भूषण से भी सम्मानित हैं. साल 1989 में उनकी बतौर लीड एक्टर 19 फिल्में रिलीज हुई थीं. लिमका बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में उनका नाम दर्ज है. एक्टर का ये रिकॉर्ड बॉलीवुड में आज तक नहीं टूटा है.

    4 महीने में टूटी पहली शादी

    पर्सनल लाइफ की बात करें तो, एक्टर ने 1979 में एक्ट्रेस हेलेना ल्यूक संग शादी की थी. लेकिन ये रिश्ता बस 4 महीने चला. तलाक के बाद मिथुन की जिंदगी में एक्ट्रेस योगिता बाली आईं. दोनों ने शादी की. उनके 4 बच्चे हैं. मिमोह, नमाशी, Ushmey. कपल ने एक बेटी दिशानी चक्रवर्ती गोद ली हुई है.
     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured Mithun Chakraborty
    Admin

    Related Posts

    विरासत अधिकार और शरीयत कानून पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, UCC पर संसद को दी सलाह

    March 10, 2026

    भारत की समृद्ध ज्ञान परंपरा पर गर्व करते हुए आगे बढ़ें : मंत्री परमार

    March 10, 2026

    भारत बना ऐपल का नया मैन्युफैक्चरिंग हब, 2025 में 5.5 करोड़ आईफोन का रिकॉर्ड उत्पादन

    March 10, 2026

    सावित्रीबाई फुले का सपना नारी बने शिक्षित, सुरक्षित और आत्मनिर्भर: मंत्री भूरिया

    March 10, 2026

    क्या यूपी चुनाव से ही लागू होगा 33% महिला आरक्षण? कानून में बदलाव की तैयारी

    March 10, 2026

    SIR केस पर CJI का कड़ा रुख: ‘ऐसी याचिका बर्दाश्त नहीं’, कोर्ट में जताई नाराजगी

    March 10, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    बिहान योजना के स्वयं सहायता समूह से मिला सहारा, महतारी वंदन योजना से बढ़ा आत्मविश्वास

    March 10, 2026

    राहत की खबर: बढ़ी LPG की सप्लाई, रिफाइनरियों ने उत्पादन में किया 10% इजाफा

    March 10, 2026

    सब्जी उत्पादन से आरती की सालाना आय पहुँची 1.13 लाख

    March 10, 2026

    बिहान से बदली ममता की जिंदगी सब्जी की खेती से ममता बनी आत्मनिर्भर

    March 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.