Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»बच्चे बनेंगे अधिकारी! दमोह में कलेक्टर- एसपी ने संभाली कमान, टीचर बनकर कोचिंग में पढ़ाया
    मध्यप्रदेश

    बच्चे बनेंगे अधिकारी! दमोह में कलेक्टर- एसपी ने संभाली कमान, टीचर बनकर कोचिंग में पढ़ाया

    AdminBy AdminSeptember 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बच्चे बनेंगे अधिकारी! दमोह में कलेक्टर- एसपी ने संभाली कमान, टीचर बनकर कोचिंग में पढ़ाया
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दमोह

     मध्य प्रदेश के दमोह जिले से अच्छी और सराहनीय खबर सामने आई है, जहां कलेक्टर और एसपी की अनोखी पहल देखने को मिली है। यह नवाचार सुनहरे भविष्य की तरफ इशारा कर रहा है। दरअसल, कलेक्टर सुधीर कोचर और एसपी श्रुतकीर्ती सोमवंशी ने शहर की एक लायब्रेरी में कोचिंग सेंटर शुरू किया है। जिसमें कॉम्पटीशन एग्जाम की तैयारी के लिए संसाधनों की कमी और आर्थिक रुप से कमजोर लेकिन होनहार बच्चों को हर रोज विषय के जानकारों के द्वारा निःशुल्क पढ़ाया जा रहा है।

    अनोखी पहल

    अमूमन आपने बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते देखा है, जिनका सपना IAS-IPS बनने का होता है। लाखों में से चंद बच्चे ही ये मुकाम हासिल कर पाते हैं। संसाधनों का अभाव भी कहीं-न-कहीं कुछ बच्चों के भविष्य में रोड़ा बन जाता है, लेकिन जिले में अब आईएएस और आईपीएस अफसर ही इस मिथक को तोड़ने की दिशा में आगे आए हैं। रविवार या प्रशासनिक काम मे से समय मिलते ही वह खुद यहां आते है और बच्चों को पढ़ाते हैं। इसी कड़ी में शिक्षक-शिक्षिकाएं भी आगे आकर रोजाना इस सेंटर में आते हैं और बच्चों को शिद्दत के साथ पढ़ाते हैं।

    बच्चों में उत्साह

    वहीं, कलेक्टर और एसपी को अपना टीचर देख बच्चे भी खुश हैं। वह कहते हैं कि वो ईमानदारी से अपनी तैयारी करेगें और भविष्य में कुछ बनकर अवश्य दिखाएंगे। एक अच्छी सोच के साथ शुरू हुई ये मुहिम इलाके में चर्चा का विषय भी बनी हुई है। आमतौर पर कभी किसी स्कूल कॉलेज में लेक्चर देते अफसरों को कई बार देखा गया है, लेकिन निरंतर ऐसा काम करने के मामले कम ही दिखते हैं। जिस सोच को लेकर ये नवाचार किया गया है, वह मिशन पूरा होता है तो यकीनन आने वाली पीढ़ी के लिए बेहद सुखद होगा।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    students top-news
    Admin

    Related Posts

    मासूमों की मौतों का रहस्य उजागर, कोल्ड्रिफ कफ सिरप पर विसरा रिपोर्ट में नया खुलासा

    February 14, 2026

    ‘SP में गए नसीमुद्दीन से नहीं पड़ेगा असर’, प्रयागराज से बृजेश पाठक का दावा—2027 में BJP बनाएगी सरकार

    February 14, 2026

    कैबिनेट का बड़ा फैसला: ‘अर्बन चैलेंज फंड’ से बदलेंगे शहरों के विकास की तस्वीर

    February 14, 2026

    BNP की बड़ी जीत के बाद भारत को संदेश—PM मोदी का आभार जताते हुए कहा, अब संबंध होंगे और मजबूत

    February 14, 2026

    मध्यप्रदेश पुलिस की पिछले तीन दिनों की प्रमुख कार्यवाहियाँ

    February 14, 2026

    ‘वंदे मातरम्’ विवाद: उज्जैन के इमाम की मुस्लिम अभिभावकों से स्कूल बदलने की अपील

    February 14, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    क्या लिव-इन पार्टनर पर दहेज का केस संभव? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से पूछा सवाल

    February 15, 2026

    आसमान में बवाल: फ्लाइट में मारपीट से मचा हड़कंप, बेल्जियम में उतारना पड़ा विमान

    February 14, 2026

    घरेलू मनी ट्रांसफर में सुधार जरूरी: जयराम रमेश ने उठाया मुद्दा

    February 14, 2026

    गोल्ड-सिल्वर में भारी गिरावट! Valentine’s Day पर चांदी लुढ़की, सोने के दाम भी टूटे—देखें नया रेट

    February 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.