Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»सीएम हेल्पलाईन की शिकायत एवं अन्य शिकायतों का समय-सीमा में कराए निराकरण- कलेक्टर
    मध्यप्रदेश

    सीएम हेल्पलाईन की शिकायत एवं अन्य शिकायतों का समय-सीमा में कराए निराकरण- कलेक्टर

    AdminBy AdminSeptember 30, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सीएम हेल्पलाईन की शिकायत एवं अन्य शिकायतों का समय-सीमा में कराए निराकरण- कलेक्टर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बालश्रम को पूर्णतः प्रतिबंधित करें- कलेक्टर

    कलेक्टर ने की समयावधि पत्रों की समीक्षा

    शहडोल
    कलेक्टर डॉ. केदार सिंह की उपस्थिति में आज कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर डा. केदार सिंह ने सभी विभागों की विभागवार समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिए।

    बैठक में कलेक्टर ने श्रम विभाग की समीक्षा करते हुए श्रम विभाग के अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि है जिले में किसी भी स्थिति में नाबालिक बच्चों से मजदूरी नहीं कराई जाए। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि अधिकारी कार्य स्थलों का निरीक्षण करें एवं मजदूरों की जानकारी लें तथा बालश्रम को पूर्णतः प्रतिबंधित करें। उन्होनें कहा है कि नाबालिक बच्चों से मजदूरी कराते पाये जाने पर ठेकेदारों एवं अन्य मजदूरी कराने वालांे पर कड़ी कार्यवाही की जाए।

    बैठक में कलेक्टर ने शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए  जिला शिक्षा अधिकारी एवं सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले में जितनी भी शिकायतें छात्रवृत्ति से संबंधित प्राप्त होती हैं उन शिकायातों को देखें एवं किन कारणों से छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं हो पा रहा है इसकी जानकारी दें। उन्होनंे कहा कि वे स्कूल एवं कालेज के प्राचार्य कों निर्देशित करें कि प्राचार्य स्वयं छात्र से मिलें एवं छात्रवृत्ति किन कारणों से लेट हो रही हैं इसकी जानकारी छात्रों को दे तथा छात्र-छात्राओं द्वारा शिकायत को बंद कराना सुनिश्चित करें।

    कलेक्टर ने सामाजिक न्याय विभाग की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि पेंशनर्सों का तेजी से आधार कार्ड अपडेट एवं बैंक खाते का ई-केवायसी कराएं। उन्होनें कहा कि किसी भी पेशनधारी की पेंशन आधार कार्ड अपडेट एवं ई-केवायसी के कारण नहीं रूकनी चाहिए इसके लिए आधार कार्ड अपडेट एवं ई-केवायसी  का कार्य तेजी से पूर्ण करें। कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए हैं कि किसी भी पेंशनधारी की मृत्यु के बाद उसकी पेंशन का भुगतान नहीं होना चाहिए इसके लिए आपका विभाग सतत रूप से जानकारी प्राप्त करता रहें। उन्होनें कहा कि पेंशनधारी की मृत्य के बाद मृत्युप्रमाण पत्र को संलग्न करके पेंशन को पूर्ण रूप से बंद करने की कार्यवाही करे।

    बैठक में कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने खाद्य विभाग के अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले के शत-प्रतिशत किसानों का अनाज विक्रय हेतु पंजीयन होना चाहिए। उन्होने निर्देश दिए कि पंजीयन कार्यालय से होने वाले पंजीयन एवं बैंक सखी द्वारा किए गए पंजीयन की प्रतिदिन की सूची बनाकर जानकारी प्रेषित करंे। कलेक्टर ने कहा कि जिन पंजीयन केन्द्रों से एक दिवस में 100 से कम किसानों का पंजीयन कार्य हो रहा है उन पंजीयन केन्द्रों को नोटिस दें तथा अधिक से अधिक किसानों का पंजीयन करने हेतु निर्देशित करें।

    बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाईन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण की समीक्षा की। सीएम हेल्पलाईन की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियेां को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाईन में प्राप्त शिकायतों को संबंधित अधिकारी अति गंभीरता से लें तथा शिकायतों के निराकरण करने की कार्यवाही करे। उन्होनें कहा कि सीएम हेल्पलाईन में प्राप्त कोई भी शिकायत अनअटेन्ड न रहे। कलेक्टर ने अधिकारियेां को निर्देशित करते हुए कहा कि सीएम हेल्पलाईन में प्राप्त शिकायत को अधिकारी अटेन्ड करें एवं शिकायतो को समझे तथा निराकरण करने की कार्यवाही करें।
    इसी प्रकार कलेक्टर ने, जनजातीय कार्य विभाग, जल संसाधन विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, वित्त विभाग, सहकारिता विभाग सहित अन्य विभागों की भी समीक्षा की एवं आवश्यक निर्देश दिए।
    बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री आर अंजली , अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर श्री अरविंद शाह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जयसिंहनगर श्रीमती प्रगति वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतपुर श्रीमती अमृता गर्ग, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ब्यौहारी श्री नरेन्द्र सिंह धुर्वे,  डिप्टी कलेक्टर श्री भागीरथी लहरे, श्रीमती ज्योति परस्ते, श्रीमती एन्टोनियो एक्का सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    पीएम मोदी ने असम से जारी की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त

    March 14, 2026

    बच्चों की कलम से: क्या आपको भी क्रिकेट पसंद है मेरी तरह?

    March 14, 2026

    दुर्ग में 247 परिवारों को मिलेगा पीएम आवास का लाभ, राज्य शासन ने दी हरी झंडी

    March 14, 2026

    एमपी में LPG संकट बढ़ा, रायसेन में चक्काजाम, उज्ज्वला सिलेंडर की बुकिंग में वृद्धि, इंडक्शन और इलेक्ट्रिक चूल्हों की मांग भी बढ़ी

    March 14, 2026

    छत्तीसगढ़ में ‘गौधाम योजना’ की शुरुआत आज, बिलासपुर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    March 14, 2026

    बस्तर में पंचायत और जगदलपुर में पार्षद चुनाव की बन रही फोटोयुक्त मतदाता सूची

    March 14, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    पीएम मोदी ने असम से जारी की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त

    March 14, 2026

    बच्चों की कलम से: क्या आपको भी क्रिकेट पसंद है मेरी तरह?

    March 14, 2026

    दुर्ग में 247 परिवारों को मिलेगा पीएम आवास का लाभ, राज्य शासन ने दी हरी झंडी

    March 14, 2026

    एमपी में LPG संकट बढ़ा, रायसेन में चक्काजाम, उज्ज्वला सिलेंडर की बुकिंग में वृद्धि, इंडक्शन और इलेक्ट्रिक चूल्हों की मांग भी बढ़ी

    March 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.