Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»उच्च शिक्षा मंत्री परमार ने कहा- भारतीय ज्ञान पर गर्व करने की परम्परा करनी होगी विकसित
    मध्यप्रदेश

    उच्च शिक्षा मंत्री परमार ने कहा- भारतीय ज्ञान पर गर्व करने की परम्परा करनी होगी विकसित

    AdminBy AdminSeptember 30, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    उच्च शिक्षा मंत्री परमार ने कहा- भारतीय ज्ञान पर गर्व करने की परम्परा करनी होगी विकसित
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल
    भारत का ज्ञान विश्व मंच पर सबसे पुरातन और सर्वश्रेष्ठ ज्ञान है, यह ज्ञान परम्परा एवं मान्यता के रूप में भारतीय समाज में सर्वत्र विद्यमान है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के परिप्रेक्ष्य में क्रियान्वयन, शिक्षा में "भारतीय ज्ञान परम्परा" के समावेश के बिना अपूर्ण रहेगा। भारत के पुरातन ज्ञान को नूतन संदर्भ में शिक्षा में समाहित करने की आवश्यकता है। इसके लिए हमें अपने ज्ञान एवं इतिहास पर गर्व करने करने की परम्परा विकसित करनी होगी।

    यह बात उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार ने सोमवार को भोपाल स्थित "प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस" शासकीय हमीदिया महाविद्यालय के सभागार में "भारतीय ज्ञान परम्परा : विविध संदर्भ" विषय पर आयोजित एक दिवसीय संभागीय कार्यशाला के शुभारंभ अवसर पर कही। मंत्री श्री परमार ने कार्यशाला में "राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के परिप्रेक्ष्य में भारतीय ज्ञान परम्परा समावेशी शिक्षा" के आलोक पर अपने विचार व्यक्त किए।

    उच्च शिक्षा मंत्री श्री परमार ने कहा कि भारत की शिक्षा व्यवस्था, समाज आधारित शिक्षा व्यवस्था थी। शिक्षा और स्वास्थ्य, समाज के विषय हुआ करते थे। अंग्रेजों ने भारत के मानस को परिवर्तित करने के लिए भारतीय शिक्षा पद्धति को योजनाबद्ध तरीके से नष्ट किया। श्री परमार ने कहा कि भारत सर्वसंपन्न, सर्वज्ञानी और समृद्ध देश रहा है, इसलिए ऐतिहासिक कालखंडों में अंग्रेजों समेत सभी विदेशी आक्रांता भारत को लूटने आए थे। अंग्रेजों के आंकड़ों के अनुसार भारत 90 प्रतिशत साक्षरता वाला देश था, यहां 7 लाख से ज्यादा समाज द्वारा संचालित गुरुकुल थे। अंग्रेजों ने भारत की संस्कृति और शिक्षा को मिटाने का कुत्सित प्रयास किया, किंतु राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के लागू होने से शिक्षा में भारतीय दर्शन और चिंतन पुनः जीवंत हो रहा है। श्री परमार ने कहा कि किसी भी देश के विकास में मातृभाषा की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 ने अपनी मातृभाषा के माध्यम से, देश के विकास का मार्ग प्रशस्त किया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 ने भारत को स्वत्व के भाव के साथ विश्वमंच पर पुनः सिरमौर बनने के लिए प्रेरक अवसर दिया है।

    उच्च शिक्षा मंत्री श्री परमार ने कहा कि कृतज्ञता, भारत की संस्कृति, सभ्यता एवं विरासत है। भारत ज्ञान के क्षेत्र में विश्वमंच पर सर्वश्रेष्ठ था इसलिए विश्वगुरु की संज्ञा से सुशोभित था। अपने देश के ज्ञान एवं परम्पराओं को वैज्ञानिक दृष्टिकोण के आधार पर, युगानुकुल परिप्रेक्ष्य में पुनः शोध एवं अनुसंधान के साथ दस्तावेजीकरण करने की आवश्यकता है। इसके लिए हमें अपने ज्ञान, इतिहास और उपलब्धियों पर गर्व का भाव जागृत करना होगा। अपने सर्वश्रेष्ठ ज्ञान के आधार पर ही भारत पुनः विश्वगुरु बनेगा। श्री परमार ने भारतीय पुरातन ज्ञान के संदर्भ में संरक्षण भाव से प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, बोधायन प्रमेय, अगस्त संहिता, कणाद ऋषि की परिकल्पना आदि के उदाहरण प्रस्तुत किए। श्री परमार ने कहा कि भारत के इतिहास और पुरुषार्थ को पुनः भारतीय दृष्टि से, भारतीय परिप्रेक्ष्य में सही तथ्यों के साथ जनमानस के समक्ष लाने की आवश्यकता है। इसके लिए भारतीय ज्ञान का, पाठ्यक्रमों में समावेश करना होगा। श्री परमार ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का मूल ध्येय श्रेष्ठ नागरिक निर्माण करना है। इसकी पूर्ति के लिए शिक्षा के मंदिरों में पुनः संस्कार देने की पद्धति विकसित करने की आवश्यकता है, इससे बच्चों में बेटियों एवं महिलाओं के प्रति सम्मान एवं श्रद्धा का भाव जागृत होगा।

    कार्यशाला के शुभारंभ अवसर पर बीज वक्ता के रूप में मप्र निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के अध्यक्ष डॉ. भरत शरण सिंह, हिन्दी ग्रंथ अकादमी के संचालक श्री अशोक कड़ेल, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी उच्च शिक्षा डॉ. धीरेंद्र शुक्ल एवं क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा (भोपाल-नर्मदापुरम संभाग) डॉ. मथुरा प्रसाद सहित अध्ययन मंडल के सदस्यगण, विविध विषय विशेषज्ञ, विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य एवं प्राध्यापकगण उपस्थित थे। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पुष्पलता चौकसे ने आभार व्यक्त किया।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured Higher Education Minister Shri Parmar
    Admin

    Related Posts

    त्योहार से पहले बड़ा हादसा: नोएडा-भिंड मार्ग पर भीषण सड़क दुर्घटना, दो बच्चों समेत 3 की जान गई

    March 3, 2026

    चुनाव से पहले बड़ा दांव? भारतीय जनता पार्टी सक्रिय, योगी आदित्यनाथ कैबिनेट में बदलाव की चर्चा

    March 3, 2026

    नशे में किया खतरनाक कमेंट, उमा भारती के परिवार को धमकी देने वाला युवक पकड़ा गया

    March 3, 2026

    धान की अंतर राशि को लेकर कांग्रेस पर बरसे साव, राज्यसभा प्रत्याशी और असम चुनाव पर कसा तंज

    March 3, 2026

    पुनर्वास केंद्र पहुंचे अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, सुविधाओं और योजनाओं की समीक्षा

    March 3, 2026

    वोकल फॉर लोकल का स्वप्न हो रहा है साकार

    March 3, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    मिडिल ईस्ट तनाव के बीच राहत, भारी तेजी के बाद थमा कच्चे तेल का रुख

    March 3, 2026

    हालात को देखते हुए दुबई में भारतीय दूतावास अलर्ट, भारतीयों से कहा- बेवजह बाहर न निकलें

    March 3, 2026

    ईरान संकट पर पाकिस्तान सतर्क, रक्षा मंत्री का बयान—युद्ध भड़का तो पड़ेंगे गंभीर असर

    March 3, 2026

    मध्य पूर्व में बढ़ा तनाव, United States Embassy ने जॉर्डन-यरुशलम जाने पर दी सख्त सलाह

    March 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.