Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»हरियाणा विधानसभा चुनाव में हर गुजरते दिन के साथ सिमट रहा इंडिया ब्लॉक का कुनबा, मौजूदा हालात भी दे रहे गवाही
    देश

    हरियाणा विधानसभा चुनाव में हर गुजरते दिन के साथ सिमट रहा इंडिया ब्लॉक का कुनबा, मौजूदा हालात भी दे रहे गवाही

    AdminBy AdminSeptember 30, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हरियाणा विधानसभा चुनाव में हर गुजरते दिन के साथ सिमट रहा इंडिया ब्लॉक का कुनबा, मौजूदा हालात भी दे रहे गवाही
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के अलग-अलग मैदान में उतरने के बाद इंडिया ब्लॉक के अंदर जारी खींचतान फिर सामने आ गई। इस ब्लॉक के बिखरने की बानगी सिर्फ हरियाणा में ही नहीं दिखी। लोकसभा और उसके बाद कई राज्यों के विधानसभा चुनाव में भी दलों के अलग-अलग सुर इंडिया ब्लॉक के बिखरते कुनबे की ओर इशारा करते हैं। गठबंधन की सहयोगी पार्टियों के बीच तनावपूर्ण संबंध हर गुजरते दिन के साथ बिगड़ते जा रहे हैं, जिसमें हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, बिहार, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और झारखंड जैसे राज्य शामिल हैं, जहां इंडिया गठबंधन के भीतर की गांठ या तो खुलती जा रही है या टूटने की कगार पर है।

    यह मतभेद अब एक अहम पड़ाव पर पहुंचता दिखाई दे रहा है, क्योंकि, टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कांग्रेस से मतभेद बढ़ते जा रहे हैं। कांग्रेस धीरे-धीरे खुद को पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के प्रमुख प्रतिद्वंद्वी के रूप में उभार रही है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद के संभावित उम्मीदवार के तौर पर पेश करने के किसी भी प्रयास पर अपनी असहमति जताई थी। इंडिया गठबंधन बनने के बाद से ममता बनर्जी ने किसी भी बड़ी बैठक में हिस्सा नहीं लिया।

    हाल ही में कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष शुभंकर सरकार के हड़ताली जूनियर डॉक्टरों से मुलाकात के दौरान 'गो बैक' के नारे लगाए गए। अस्पताल में रोगी की मौत से गुस्साए परिवारवालों ने जूनियर डॉक्टरों के साथ मारपीट और धक्का-मुक्की की। इसके विरोध में जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर बैठ गए थे। वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर और कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल अस्पताल पहुंचा तो उन्हें जूनियर डॉक्टरों के विरोध का सामना करना पड़ा था और उनके खिलाफ नारेबाजी भी हुई थी।

    इसके बाद कांग्रेस, सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस सरकार पर हमलावर हो गई और ममता सरकार को राज्य में ‘खराब कानून-व्यवस्था’ का जिम्मेदार भी ठहरा दिया। यह घटना इंडिया ब्लॉक के भीतर बढ़ती दरार को दर्शाती है, जिसका गठन भाजपा को चुनौती देने के लिए किया गया था। कहने की जरूरत नहीं है कि गठबंधन को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें विभिन्न घटक मुख्य रूप से व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं के कारण असहमत हैं। यह टकराव सिर्फ पश्चिम बंगाल तक ही सीमित नहीं है। गठबंधन के सदस्यों के बीच अंदरूनी कलह दूसरे राज्यों में भी देखने को मिल रही है।

    आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस हरियाणा विधानसभा चुनाव में एक-दूसरे के खिलाफ हैं, जो पंजाब विधानसभा चुनाव में उनके बीच हुए मुकाबले की याद दिलाता है। दोनों दलों के नेता अक्सर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहते हैं, जिससे यह धारणा मजबूत होती है कि इंडिया ब्लॉक बिखर रहा है।

    दरअसल, इंडिया ब्लॉक की शुरुआत ही अच्छी नहीं रही। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एनडीए में शामिल होने के बाद जनता दल (यूनाइटेड) गठबंधन से बाहर हो गया। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने के प्रयासों में नीतीश कुमार सबसे मुखर थे। ऐसी भी खबरें हैं कि महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के भीतर सीटों के बंटवारे पर सहमति बनाने में कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (शरद पवार गुट) के बीच बाधाएं आ रही हैं। कहा जा रहा है कि कांग्रेस सबसे बड़ा हिस्सा चाहती है।

    दूसरी तरफ झारखंड में आने वाले दिनों में सीट बंटवारे को लेकर बातचीत शुरू होने के साथ ही झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के साथ कांग्रेस के रिश्तों पर भी सवाल उठ रहे हैं। राजनीतिक जानकार सवाल उठा रहे हैं कि क्या इंडिया ब्लॉक इन आंतरिक संघर्षों का सामना कर सकता है या टूटने की कगार पर है? कुछ लोगों का कहना है कि इंडिया गठबंधन अब शायद ही अस्तित्व में है, एकता और सामंजस्य कहीं नजर नहीं आता है। बस, मौके-बेमौके पर इंडिया ब्लॉक नाम का सुर छेड़ दिया जाता है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Admin

    Related Posts

    भारत-कनाडा संबंधों को नई रफ्तार: मोदी-कार्नी वार्ता में 50 अरब डॉलर व्यापार लक्ष्य तय

    March 2, 2026

    मिडिल-ईस्ट तनाव के बीच ओमान में बड़ा हमला, तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक में भारतीय की जान गई

    March 2, 2026

    स्टेशन पर अफरा-तफरी: कन्फर्म टिकट न मिलने से जनरल कोचों की ओर दौड़े यात्री, RPF की अपील बेअसर

    March 2, 2026

    पढ़ाई का तरीका हुआ आधुनिक, NEP 2020 पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बयान

    March 2, 2026

    रोटी की तलाश में गए, अब जिंदगी बचाने की जंग: विदेश में फंसे भारतीयों की पुकार

    March 2, 2026

    अमित शाह का बड़ा ऐलान: महिलाओं के लिए 5700 करोड़, घुसपैठियों की होगी छुट्टी

    March 2, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    भोजशाला परिसर में कब्रों पर उठे नए विवाद, एएसआई सर्वे रिपोर्ट के बाद मुस्लिम पक्ष का कोर्ट जाने का ऐलान

    March 3, 2026

    गंगा-यमुना की पवित्रता दूषित नहीं होने देगी योगी सरकार, राज्य में प्रतिदिन 4500 मिलियन लीटर से ज्यादा गंदा पानी किया जा रहा ट्रीट

    March 3, 2026

    03 मार्च 2026 का राशिफल: जानें सभी राशियों का हाल, किसे मिलेगा लाभ और कौन रहेगा सतर्क

    March 2, 2026

    केशव प्रसाद मौर्य का ऐलान, यूपी की एक करोड़ महिलाएं जुड़ेंगी लखपति महिला क्लब से

    March 2, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.