Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»मनोरंजन»अभिनेता गोविंदा के साथ हादसा पैर में लगी गोली, रिवॉल्वर साफ करते समय
    मनोरंजन

    अभिनेता गोविंदा के साथ हादसा पैर में लगी गोली, रिवॉल्वर साफ करते समय

    AdminBy AdminOctober 1, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अभिनेता गोविंदा के साथ हादसा पैर में लगी गोली, रिवॉल्वर साफ करते समय
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई
    बॉलीवुड एक्टर गोविंदा घायल हो गए हैं। लाइसेंसी रिवॉल्वर साफ करते समय उनके घुटने में गोली लग गई। उन्हें इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल ले जाया गया। घटना मंगलवार सुबह करीब 5 बजे की है।
    पुलिस ने जब्त की रिवॉल्वर

    कहा जा रहा है कि अभिनेता आईसीयू में भर्ती है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, गोविंदा की बंदूक से गलती से गोली चली, जो उनके पैर में लग गई। गोली उनके घुटनों के पास लगी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रिवॉल्वर जब्त कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

    कैसे हुई घटना?

    गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने बयान जारी कर कहा कि गोविंदा कोलकाता जाने की तैयारी कर रहे थे. उनकी पत्नी सुनीता कोलकाता में हैं. वह अलमारी में अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर रख रहे थे कि तभी उनके हाथ से रिवॉल्वर नीचे गिर गई और गोली उनके पैर में लग गई. डॉक्टर ने अब गोविंदा के पैर से गोली निकाल ली है और उनकी हालत ठीक है. वह अभी अस्पताल में ही हैं.

    सिन्हा ने बताया कि गोविंदा ने उन्हें खुद कॉल कर गोली लगने की जानकारी दी. गोविंदा की बेटी टीना इस समय अस्पताल में मौजूद है. उन्हें अगले दो दिनों तक अस्पताल में ही ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा.

    ICU में भर्ती हैं गोविंदा
    गोविंदा को गोली लगते ही, उनके घर के पास क्रिटिकेयर हॉस्पिटल ले जाया गया. गोविंदा के पैर से गोली निकाल दी गई है और उन्हें ICU में रखा गया है. फिलहाल गोविंदा की हालत स्थिर बताई जा रही है.

    गोविंदा के मैनेजर ने ये भी बताया कि गोविंदा के साथ जब ये हादसा हुआ तब उनकी पत्नी सुनीता घर पर नहीं थीं. वो कोलकाता में थीं. जानकारी मिलते ही सुनीता मुंबई के लिए रवाना हो गई हैं और कुछ ही देर में वो मुंबई पहुंच जाएंगी. फिलहाल गोविंदा की बेटी टीना, हॉस्पिटल में उनके साथ हैं. सिन्हा ने बताया कि गोविंदा ने उन्हें खुद कॉल कर के गोली लगने की जानकारी दी थी.

    गोविंदा 90s के दौर में बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार्स में से एक थे. उन्होंने 'दूल्हे राजा', 'हीरो नंबर 1' और 'कुली नंबर 1' जैसी कई आइकॉनिक कॉमेडी फिल्मों में काम किया है. अपनी यादगार कॉमेडी और डांस के लिए पॉपुलर गोविंदा ने इसी साल पॉलिटिक्स में दोबारा एंट्री ली थी. मार्च में गोविंदा ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना पार्टी जॉइन की थी.

    घटना के समय मुंबई में नहीं थी पत्नी सुनीता

    इस घटना के समय गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा मुंबई में नहीं थी. वह अब मुंबई लौट रही हैं. उन्हें बता दिया गया है कि अगले दो घंटे में उन्हें मुंबई पहुंच जाना चाहिए. गोविंदा की मौजूदा हालत से उन्हें वाकिफ करा दिया गया है.

    इससे पहले मुंबई पुलिस ने भी बताया था कि गोविंदा की लाइसेंसी रिवॉल्वर से गलती से गोली चल गई थी, जो उनके पैर में जा लगी. गोविंदा बाहर जाने की तैयारी कर रहे थे. गोली उनके घुटनों के पास लगी. उनका इलाज मुंबई के Criti Care अस्पताल में चल रहा है.

    बता दें कि कॉमेडी फिल्मों और डांस स्टाइल के लिए लोकप्रिय गोविंदा इस साल मार्च में ही एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए थे.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Actor Govinda Featured
    Admin

    Related Posts

    मध्य प्रदेश की 22.77 लाख महिलाएं लखपति दीदी बनीं, देश के टॉप-5 राज्यों में चौथे स्थान पर

    March 19, 2026

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा, जल गंगा अभियान की सफलता के लिए स्थानीय निकायों की सक्रियता आवश्यक

    March 19, 2026

    इंदौर में MOS टैक्स लागू, खुले हवा पर भी टैक्स; जनता पर 4000 तक का वित्तीय बोझ

    March 19, 2026

    इंदौर मेट्रो की रफ्तार पर सीएमआरएस ने 80 की स्पीड से की जांच, ब्रेक स्पीड टेस्ट चार बार किया

    March 19, 2026

    ग्वालियर शहर का मास्टर प्लान तैयार, 3 दिशा में बढ़ेगी सीमा, 600 करोड़ की लागत अनुमानित

    March 19, 2026

    सड़क हादसे के घायलों की जान बचाने के लिए थाना स्टॉफ को दिया जाए विशेष प्रशिक्षण

    March 18, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    मध्यप्रदेश में टैक्स वृद्धि का प्रस्ताव, 10-15 प्रतिशत तक हो सकती है बढ़ोत्तरी

    March 19, 2026

    ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यूअल के लिए नई प्रक्रिया शुरू, जानें क्या है बदलाव

    March 19, 2026

    हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, असम में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 86.5% की कमी आई

    March 19, 2026

    एमपी ने 43,014 गांवों का ड्रोन सर्वे करके 54.18 लाख लोगों को दिया संपत्ति कार्ड, गुजरात-महाराष्ट्र को पीछे छोड़ा

    March 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.