Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»भारत ने T20 अंदाज में जीता कानपुर टेस्ट, बांग्लादेशी शेर दो दिन में ही ढेर
    खेल

    भारत ने T20 अंदाज में जीता कानपुर टेस्ट, बांग्लादेशी शेर दो दिन में ही ढेर

    AdminBy AdminOctober 1, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भारत ने T20 अंदाज में जीता कानपुर टेस्ट, बांग्लादेशी शेर दो दिन में ही ढेर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कानपुर

     भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने शानदार खेल के दम पर कानपुर में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश 7 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है। बांग्लादेश ने भारत के सामने सिर्फ 95 रनों का टारगेट रखा था। टीम इंडिया ने ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टारगेट को ओवरों में 17.2 ओवरों में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।

    बांग्लादेश की पहली पारी 233 रनों पर सिमट गई थी। फिर टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी नौ विकेट के नुकसान पर 285 रनों पर घोषित कर और 52 रनों की बढ़त ले ली थी। फिर बांग्लादेश दूसरी पारी में 146 रनों पर ढेर हो गई और भारत को आसान सा लक्ष्य मिला।  कानपुर टेस्ट मैच में विनिंग रन ऋषभ पंत के बल्ले से निकले। उन्होंने चौका जड़कर जीत दिलाई। भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। सीरीज में 2-0 से जीत हासिल की।

     यशस्वी ने दोनों पारियों में जड़ा अर्धशतक

    टीम इंडिया के उभरते हुए सितारे यशस्वी जायसवाल ने कानपुर टेस्ट की दोनों पारियों में शानदार बैटिंग की और अर्धशतक ठोका। दूसरी पारी में विराट कोहली का भी बल्ला बोला और उन्होंने 29 रनों की नाबाद पारी खेली। विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने चौका लगाकर भारत को यादगार जीत दिलाई।

     सिर्फ 52 ओवर खेलकर मिली जीत

    कानपुर में भारत की जीत किसी करिश्मे से कम नहीं है। पहला दिन सिर्फ 35 ओवर का खेला हुआ था, अगला दो दिन बारिश के कारण धुल गया। इसके बावजूद भारत ने सिर्फ 52 ओवर बैटिंग कर बांग्लादेश का काम तमाम कर दिया।

    कानपुर में भारत की शानदार जीत

     भारत ने कानपुर टेस्ट में बांग्लादेश को 7 विकेट से रौंदकर नामुमकिन को मुमकिन कर दिखाया। इसके साथ ही रोहित शर्मा की टीम ने 2 मैचों की सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया।
     
    बांग्लादेश 146 पर ऑलआउट

    कानपुर टेस्ट की दूसरी पारी में बांग्लादेश की टीम 146 रन पर ऑलआउट हो गई। रविचंद्रन अश्विन, जडेजा और बुमराह ने 3-3 विकेट चटकाए, वहीं एक विकेट आकाश दीप ने लिया। भारत को ऐतिहासिक जीत के लिए 95 रन बनाने की जरूरत है।

    इस मैच में पहले दिन सिर्फ 35 ओवरों का खेल हो पाया था. इसके बाद अगले दो दिनों तक बारिश के चलते एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी. इसके बाद मैच के चौथे दिन भारत ने बांग्लादेश को 233 रनों पर समेट दिया.

    इसके बाद टीम इंडिया ने ताबड़तोड़ अंदाज में रन ठोककर सभी को हैरान कर दिया. भारत ने 34.4 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 285 रन पर पारी घोषित कर दी. इसके बाद बांग्लादेश को दूसरी पारी में उसने 146 रनों पर समेट दिया. इसके आधार पर भारत को सिर्फ 95 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने यशस्वी जायसवाल की फिफ्टी के दम पर आराम से अपने नाम कर लिया. जायसवाल 51 रन बनाकर आउट हुए.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured India Kanpur Test
    Admin

    Related Posts

    अमित शाह पर टिप्पणी विवाद: सुल्तानपुर कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, बयान के बाद लौटे, अगली सुनवाई 9 मार्च को

    February 20, 2026

    आईटी और BPO की नौकरियां 4 साल में हो जाएंगी खत्म: खोसला

    February 20, 2026

    MP में महुआ से बनी मदिरा को अन्य राज्यों में ड्यूटी फ्री कराने की होगी कोशिश

    February 20, 2026

    लाउड स्पीकर पर आरती पर दो पक्षों में जमकर पथराव

    February 20, 2026

    खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026: बर्फीली वादियों में दिखेगा स्पोर्ट्स पॉलिसी का दम

    February 20, 2026

    यूपी की सियासत गरम: मोहन भागवत से मिले दोनों डिप्टी CM, 2027 चुनाव की रणनीति पर चर्चा?

    February 20, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    अमित शाह पर टिप्पणी विवाद: सुल्तानपुर कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, बयान के बाद लौटे, अगली सुनवाई 9 मार्च को

    February 20, 2026

    शादी का झांसा देकर नवयुवती का शारीरिक शोषण का आरोपी कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार

    February 20, 2026

    ‘मुझे जवान-हैंडसम लड़के नहीं, औरतें पसंद’: ट्रंप

    February 20, 2026

    ट्रंप ने भरी बैठक में शहबाज को खड़ा करवाकर किया जलील

    February 20, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.