Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»व्यापार»टाटा मोटर्स की घरेलू वाहन बिक्री सितंबर में 15 प्रतिशत घटी
    व्यापार

    टाटा मोटर्स की घरेलू वाहन बिक्री सितंबर में 15 प्रतिशत घटी

    AdminBy AdminOctober 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    टाटा मोटर्स की घरेलू वाहन बिक्री सितंबर में 15 प्रतिशत घटी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    टीवीएस मोटर की बिक्री सितंबर में 20 प्रतिशत बढ़ी

    टाटा मोटर्स की घरेलू वाहन बिक्री सितंबर में 15 प्रतिशत घटी

    अशोक लेलैंड की वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में सितंबर में 10 प्रतिशत की गिरावट

    चेन्नई
     दोपहिया और तिपहिया वाहन बनाने वाली टीवीएस मोटर ने सितंबर, 2024 में 4,82,495 इकाइयों की खुदरा बिक्री की।

    कंपनी ने मंगलवार को बताया कि इस दौरान उसने बिक्री में सालाना आधार पर 20 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। टीवीएस मोटर ने पिछले साल इसी महीने में 4,02,553 इकाइयों की बिक्री की थी।

    पिछले महीने इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री 42 प्रतिशत बढ़कर 28,901 इकाई हो गई, जो पिछले साल इसी महीने में 20,356 इकाई थी।

    सितंबर, 2024 में कुल दोपहिया वाहनों की बिक्री 22 प्रतिशत बढ़कर 4,71,792 इकाई हो गई। घरेलू बाजार में दोपहिया वाहनों की बिक्री 23 प्रतिशत बढ़ी।

    इस दौरान मोटरसाइकिलों की बिक्री 23 प्रतिशत और स्कूटर की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी। सितंबर, 2024 में कंपनी का निर्यात 11 प्रतिशत बढ़ा।

    सितंबर, 2024 में तिपहिया वाहनों की बिक्री सालाना आधार पर 15,598 इकाई से घटकर 10,703 इकाई रह गई।

    टाटा मोटर्स की घरेलू वाहन बिक्री सितंबर में 15 प्रतिशत घटी

     घरेलू वाहन विनिर्माता टाटा मोटर्स की सितंबर महीने में कुल घरेलू बिक्री 15 प्रतिशत घटकर 69,694 इकाई रह गई जबकि एक साल पहले इसी महीने में 82,023 इकाइयों की बिक्री हुई थी।

    टाटा मोटर्स ने मंगलवार को बयान में कहा कि उसने घरेलू बाजार में इलेक्ट्रिक समेत कुल 41,063 यात्री वाहनों (पीवी) की बिक्री की जो सितंबर, 2023 के 44,809 वाहनों की तुलना में आठ प्रतिशत कम है।

    टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड और टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शैलेश चंद्रा ने कहा, ‘‘वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में यात्री वाहन उद्योग ने खुदरा बिक्री में एक साल पहले की दूसरी तिमाही की तुलना में पांच प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखी। ऐसा उपभोक्ता मांग धीमी होने और मौसमी कारकों की वजह से हुआ।

    घरेलू बाजार में टाटा मोटर्स के कुल वाणिज्यिक वाहनों (सीवी) की बिक्री सितंबर में 28,631 इकाई रही, जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह 37,214 इकाई थी। इस तरह इस खंड में 23 प्रतिशत की गिरावट आई है।

    टाटा मोटर्स लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक गिरीश वाघ ने कहा कि जुलाई-सितंबर तिमाही में वाणिज्यिक वाहनों की घरेलू बिक्री 79,931 इकाई रही, जो वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही की बिक्री से 19 प्रतिशत कम है।

    अशोक लेलैंड की वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में सितंबर में 10 प्रतिशत की गिरावट

     वाणिज्यिक वाहन विनिर्माता अशोक लेलैंड की सितंबर में निर्यात सहित कुल बिक्री सालाना आधार पर 10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,233 इकाई रही। कंपनी ने बयान में यह जानकारी दी। सितंबर, 2023 में कंपनी की कुल वाहन बिक्री 19,202 इकाई रही थी।

    पिछले महीने निर्यात सहित मध्यम तथा भारी वाणिज्यिक वाहनों (एमएंडएचसीवी) की बिक्री 11,077 इकाई थी, जो सितंबर, 2023 में बेची गई 12,752 एमएंडएचसीवी की तुलना में 13 प्रतिशत की गिरावट है।

    कंपनी ने बताया कि सितंबर, 2024 में हल्के वाणिज्यिक वाहनों की कुल बिक्री (घरेलू व निर्यात) 6,156 इकाई रही जबकि पिछले साल इसी महीने में यह 6,450 इकाई थी।

    अशोक लेलैंड ने कहा कि कंपनी की घरेलू बिक्री (एमएंडएचसीवी व एलसीवी) समीक्षाधीन महीने में सालाना आधार पर 12 प्रतिशत घटकर 16,041 वाहन रह गई, जो सितंबर, 2023 में 18,193 वाहन थी।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    top-news
    Admin

    Related Posts

    Eknath Shinde-Narendra Modi बैठक: वैश्विक हालात और भारत के हितों पर मंथन

    March 17, 2026

    ममता बनर्जी का मास्टरस्ट्रोक: TMC ने हर सीट पर उतारे प्रत्याशी, भवानीपुर से खुद संभाला मोर्चा

    March 17, 2026

    PF खाताधारकों के लिए अहम खबर: EPFO के नियमों में बदलाव पर सरकार का बड़ा अपडेट

    March 17, 2026

    मोजतबा खामेनेई को लेकर बड़ा खुलासा, सामने आए ऑडियो ने बढ़ाई राजनीतिक सरगर्मी

    March 17, 2026

    तारीखों के ऐलान के साथ बढ़ी राजनीतिक हलचल, शुभेंदु अधिकारी के वफादार का TMC में प्रवेश

    March 17, 2026

    गैस संकट मामले में केंद्र का कोर्ट को जवाब, क्या मिली राहत?

    March 17, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    18 मार्च 2026 का राशिफल: किस राशि का भाग्य चमकेगा, और किसे सतर्क रहने की जरूरत होगी

    March 17, 2026

    CBSE Class 10 Exam Update: LOC सबमिशन शुरू, छात्रों के लिए अहम गाइडलाइंस जारी

    March 17, 2026

    मुख्य सचिव विकासशील मंत्रालय में कार्य निष्पादन में गृह विभाग अव्वल

    March 17, 2026

    Eknath Shinde-Narendra Modi बैठक: वैश्विक हालात और भारत के हितों पर मंथन

    March 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.