Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»पाकिस्तान क्रिकेट टीम के जाने-माने बल्लेबाज बाबर आजम ने किया बड़ा ऐलान, टीम की कप्तानी से दिया इस्तीफा
    खेल

    पाकिस्तान क्रिकेट टीम के जाने-माने बल्लेबाज बाबर आजम ने किया बड़ा ऐलान, टीम की कप्तानी से दिया इस्तीफा

    AdminBy AdminOctober 2, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पाकिस्तान क्रिकेट टीम के जाने-माने बल्लेबाज बाबर आजम ने किया बड़ा ऐलान, टीम की कप्तानी से दिया इस्तीफा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    लाहौर
    पाकिस्तान क्रिकेट टीम के जाने-माने बल्लेबाज बाबर आजम ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी कि उन्होंने पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम के कप्तान पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है। बाबर आजम ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “मैं आज आपके साथ कुछ समाचार साझा कर रहा हूं। मैंने पिछले महीने पीसीबी और टीम प्रबंधन को दी गई अधिसूचना के अनुसार पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम के कप्तान के रूप में इस्तीफा देने का फैसला किया है। इस टीम का नेतृत्व करना मेरे लिए सम्मान की बात है, लेकिन अब समय आ गया है कि मैं पद छोड़ दूं और अपनी खेल भूमिका पर ध्यान केंद्रित करूं।”

    उन्होंने लिखा, “कप्तानी एक पुरस्कृत अनुभव रहा है, लेकिन इसने काम का बोझ भी बढ़ा दिया है। मैं अपने प्रदर्शन को प्राथमिकता देना चाहता हूं, अपनी बल्लेबाजी का आनंद लेना चाहता हूं और अपने परिवार के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताना चाहता हूं, जिससे मुझे खुशी मिलती है। पद छोड़ने से मुझे आगे बढ़ने में स्पष्टता मिलेगी और मैं अपने खेल और व्यक्तिगत विकास पर अधिक ऊर्जा केंद्रित कर पाऊंगा।” उन्होंने आगे लिखा, “मैं आपके अटूट समर्थन और मुझ पर विश्वास के लिए आभारी हूं। आपका उत्साह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। हमने जो कुछ भी साथ मिलकर हासिल किया है, उस पर मुझे गर्व है और एक खिलाड़ी के रूप में टीम में योगदान देना जारी रखने के लिए उत्साहित हूं। आपके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद।”

    यह कोई पहली बार नहीं है जब बाबर आजम ने पाकिस्तान की कप्तानी से इस्तीफा दिया है। इससे पहले साल 2023 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद भी उनको पाकिस्तान की कप्तानी ने हटा दिया गया था। हालांकि साल 2024 में टी20 वर्ल्ड कप से पहले उन्हें व्हाइट-बॉल टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था। लेकिन अब उन्होंने एक बार फिर कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया है। बाबर आजम पाकिस्तान के सफेद गेंद टीम कप्तान थे। जबकि शान मसूद इस समय पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान हैं।

    बाबर आजम ने हाल ही में पाकिस्तान की वनडे और टी20 टीम की कप्तानी से इस्तीफा दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उन पर कटाक्ष किया। बाबर आजम हालिया समय में खराब बल्लेबाजी से जूझ रहे थे। बाबर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करके जानकारी दी कि उन्होंने वनडे और टी20 की कप्तानी से इस्तीफा देने का फैसला किया है और सितंबर में ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और टीम प्रबंधन को इसकी सूचना दे दी थी।

    इसके बाद कई फैन्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। किसी ने लिखा, “बाबर आजम ने वनडे और टी20 की कप्तानी छोड़ दी (दूसरी टीमों के लिए दुखद दिन)”।
    एक और यूजर ने लिखा, “बाबर आजम के इस्तीफे: 2, बाबर आजम की 6 टूर्नामेंट्स में ट्रॉफियां: 0″। किसी और ने कहा, “बाबर आजम ने फिर से पाकिस्तान की कप्तानी छोड़ दी। वह अपनी निजी तरक्की देख रहे हैं, टीम की नहीं।” गौरतलब है कि यह पिछले एक साल में दूसरी बार है जब बाबर ने पाकिस्तान की राष्ट्रीय पुरुष टीम की कप्तानी छोड़ी है। हाल ही में अक्टूबर-नवंबर में भारत में हुए वनडे विश्व कप में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद उन्होंने सभी फॉर्मेट की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था।

    पहले भी बाबर ने कहा था कि कप्तानी के कारण उन पर काफी दबाव आ गया है और वह अब अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। बाबर ने अपने पोस्ट में कहा, “मेरे प्यारे फैन्स, मैं आज आपसे एक अहम बात साझा कर रहा हूं। मैंने पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की कप्तानी से इस्तीफा देने का फैसला किया है। पिछले महीने मैंने पीसीबी और टीम प्रबंधन को इसकी जानकारी दी थी।”

    “इस टीम की कप्तानी करना मेरे लिए गर्व की बात रही है, लेकिन अब वक्त आ गया है कि मैं इस जिम्मेदारी से हटकर अपने खेल पर ध्यान दूं। कप्तानी मेरे लिए एक अच्छा अनुभव रहा है, लेकिन इससे काम का बोझ बहुत बढ़ गया था। अब मैं अपनी बल्लेबाजी का आनंद लेना चाहता हूं और अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहता हूं, जिससे मुझे खुशी मिलती है।” आजम ने आगे कहा कि अब वह आगे अपने खेल पर ध्यान देना चाहेंगे और एक खिलाड़ी के रूप में योगदान देने के लिए इच्छुक रहेंगे।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Babar Azam top-news
    Admin

    Related Posts

    पीएम मोदी ने असम से जारी की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त

    March 14, 2026

    इंदौर में आज से शुरू हो रहा राष्ट्रीय टेबल टेनिस टूर्नामेंट, 43 साल बाद 32 राज्यों के 400 खिलाड़ी लेंगे भाग

    March 14, 2026

    इंदौर-शारजाह फ्लाइट हफ्ते में चार दिन चलेगी, 29 मार्च से तीन दिन रहेगी बंद, खाली दिनों में बैंकॉक की उड़ान संभव

    March 14, 2026

    टीम इंडिया के क्रिकेटर ने T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद वैष्णो देवी में मां के दरबार में सिर झुका किया आशीर्वाद

    March 14, 2026

    गर्मी की छुट्टियों में रेलवे की बड़ी सौगात, 1,484 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू

    March 14, 2026

    25 साल बाद खुलासा: वीवीएस लक्ष्मण ने किस बैट से खेली थी ऐतिहासिक 281 रन की पारी

    March 14, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    पीएम मोदी ने असम से जारी की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त

    March 14, 2026

    बच्चों की कलम से: क्या आपको भी क्रिकेट पसंद है मेरी तरह?

    March 14, 2026

    दुर्ग में 247 परिवारों को मिलेगा पीएम आवास का लाभ, राज्य शासन ने दी हरी झंडी

    March 14, 2026

    एमपी में LPG संकट बढ़ा, रायसेन में चक्काजाम, उज्ज्वला सिलेंडर की बुकिंग में वृद्धि, इंडक्शन और इलेक्ट्रिक चूल्हों की मांग भी बढ़ी

    March 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.