Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»प्रधानमंत्री 5 अक्टूबर को किसानों के खाते में जमा करेँगे 2000 रुपये, फौरन करें ये काम, मिलेगा फायदा
    देश

    प्रधानमंत्री 5 अक्टूबर को किसानों के खाते में जमा करेँगे 2000 रुपये, फौरन करें ये काम, मिलेगा फायदा

    AdminBy AdminOctober 2, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    प्रधानमंत्री 5 अक्टूबर को किसानों के खाते में जमा करेँगे 2000 रुपये, फौरन करें ये काम, मिलेगा फायदा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली

    पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहते किसानों को सालाना 6,000 रुपये मुहैया कराए जाते हैं।देश में ज्यादातर किसानों की आर्थिक स्थिति बेहतर नहीं है। बहुत से ऐसे किसान हैं जिन्हें फसल का नुकसान झेलना पड़ता है। ऐसे में केंद्र सरकार ने किसानों की आर्थिक मदद के लिए कई योजनाएं चलाती है। इसी तरह की एक योजना का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) है। इस योजना के तहत किसानों को अब तक 17 किश्तों में पैसे जारी किए जा चुके हैं। जबकि 18वीं किश्त का किसानों को इंतजार है। लेकिन यह इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। केंद्र सरकार की ओर से 5 अक्टूबर को किसानों के अकाउंट में पैस जमा कर दिए जाएंगे। कुल मिलाकर फेस्टिव सीजन में किसानों को पैसे मिल जाएंगे।

    बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि के तहते किसानों को सालाना 6,000 रुपये मुहैया कराए जाते हैं। किसानों के ये पैसे 3 किश्तों में दिए जाते हैं। हर एक किश्त 2,000 रुपये की होती है। आमतौर पर पीएम किसान सम्मान निधि की पीएम पहली किश्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई, दूसरी किश्त 1 अगस्त से 30 नवंबर और तीसरी किश्त 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच आती है।

    महाराष्ट्र के वाशिम से जारी होगी 18वीं किश्त

    बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अक्टूबर 2024 को महाराष्ट्र के वाशिम से 18वीं किश्त किसानों के अकाउंट में ट्रांसफर करेंगे। पीएम मोदी डीबीटी के जरिए 9.5 करोड़ से ज्यादा किसानों के अकाउंट में 2000 रुपये ट्रांसफर करेंगे। इसके लिए सरकार 20,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी योजना से जुड़े किसानों के साथ बातचीत भी करेंगे। इससे पहले जून 2204 में पीएम किसान की 17वीं किश्त जारी की गई थी। पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर बेनिफिशियरी लिस्‍ट (PM Kisan beneficiary List) देखकर यह पता चल जाएगा कि आपके खाते में पैसे आएंगे या नहीं।

    फौरन करें ये काम, तभी मिलेंगे पैसे

    पीएम किसान योजना की 18वीं किश्त का फायदा उठाने के लिए 5 अक्टूबर से पहले कुछ काम करना बेहद जरूरी है। एक भी गलती करने पर फायदा नहीं मिलेगा। अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो बैंक खाते का ई-केवाईसी का पूरा होना जरूरी है। विभाग की तरफ से पहले भी कहा जा चुका है कि अगर किश्त का फायदा चाहिए तो ये काम जरूर करवा लें। वहीं ई-केवाईसी के अलावा दूसरा काम पीएम किसान योजना के लाभार्थी को भू-सत्यापन करवाना भी जरूरी है। इसके साथ ही किसानों के बैंक अकाउंट को उनके आधार कार्ड से लिंक होना बहुत जरूरी है। जिन किसानों ने ये तीन काम करवाएं हैं, वे 18वीं किश्त का फायदा उठा सकते हैं।

    इस हेल्पलाइन नंबर पर करें कॉल

    सरकार ने किसानों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अगर आपने अप्लाई किया है। उसका स्टेटस जानने के लिए आप 155261 पर कॉल कर सकते हैं। इस पर सभी तरह की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

    5 अक्टूबर को हरियाणा में वोटिंग भी

     महाराष्ट्र में आने वाले दिनों में विधानसभा चुनाव होने हैं साथ में 5 अक्टूबर, 2024 को जिन दिन पीएम किसान सम्मान योजना के तहत 9.5 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 2000 रुपये ट्रांसफर किए जायेंगे उस दिन हरियाणा में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान भी हो रहा होगा.
    किसानों को अब तक मिले 3.25 लाख करोड़ रुपये

    प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना दुनिया की सबसे बड़ी डायरेक्ट ट्रासंफर स्कीमों में से एक है. 2019 के लोकसभा चुनावों के ठीक पहले मोदी सरकार ने अंतरिम बजट पेश करते हुए स्कीम को लॉन्च किया था. पीएम किसान योजना के तहत साल में तीन किस्तों में किसानों को 6000 रुपये सीधे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है जिससे महंगे बीज खाद से उन्हें राहत दी जा सके. पीएम किसान योजना में अबतक 17 किस्त में 9.25 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 3.25 लाख करोड़ रुपये ट्रांसफर किया जा चुका है.

    पीएम किसान के रजिस्ट्रेशन के लिए eKYC है जरूरी

    पीएम किसान से सरकार के आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए रजिस्टर्ड किसानों का ई-केवाईसी होना बेहद जरूरी है. पीएमकिसान पोर्टल पर ओटीपी बेस्ट ई-केवाईसी उपलब्ध है. इसके अलावा बायोमेट्रिक बेस्ड ई-केवाईसी के लिए नजदीकी सीएससी सेंटर्स में संपर्क किया जा सकता है.   

    खाते में पैसा आया या नहीं ऐसे करें चेक

    पीएम किसान योजना के लाभार्थी किसान सबसे पहले https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं.

    होमपेज पर सम्बंधित लिंक पर क्लिक कर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर डालें.

    इसके बाद कैप्चा दर्ज करें.

    इसके बाद Get Status पर क्लिक करें.

    इसके बाद स्क्रीन पर किस्त से जुड़ा स्टेटस नजर आएगा.

    मोबाइल ऐप के माध्यम से किसान अपने भुगतान की स्थिति की जांच कर सकते हैं.

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured PM Kisan Yojana
    Admin

    Related Posts

    हैरान कर देने वाली मन्नत: ‘अगले साल तक सास मर जाए’, नोट पर लिखकर मंदिर में चढ़ाया

    February 23, 2026

    पीएम मोदी बोले- ‘राजाजी उत्सव’ देशभक्ति और सेवा भावना का प्रतीक

    February 23, 2026

    तिरुपति लड्डू केस में बड़ा फैसला, जांच खत्म; स्वामी की अर्जी पर सुनवाई से इंकार

    February 23, 2026

    गैस टैंकर हादसे से लगा 33 घंटे का जाम, अब सरकार देगी राहत—FASTag में वापस आएगा टोल पैसा

    February 23, 2026

    अब हर महीने ₹3000! लाड़ली बहना योजना को लेकर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा

    February 23, 2026

    देवेंद्र फडणवीस का भावुक बयान- अजित दादा जैसा कद दोबारा नहीं मिलेगा, अपूरणीय क्षति

    February 23, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    यौन उत्पीड़न केस में गिरफ्तारी पर संत अविमुक्तेश्वरानंद बोले—सच्चाई जल्द आएगी सामने

    February 23, 2026

    डच सियासत में नया अध्याय: रॉब जेटन ने ली पीएम पद की शपथ, युवा नेतृत्व पर भरोसा

    February 23, 2026

    ऐतिहासिक समझौते की आहट: कार्नी विजिट से पहले भारत-कनाडा रिश्तों में नई उड़ान

    February 23, 2026

    हैरान कर देने वाली मन्नत: ‘अगले साल तक सास मर जाए’, नोट पर लिखकर मंदिर में चढ़ाया

    February 23, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.